विशेष

एक ऐसा फ्रिज जहां फ्री में मिलता है खाना, कभी खाली भी नहीं होता, जिसे जो चाहे ले सकता है

साल 2020 बहुत से लोगों के लिए आर्थिक दृष्टि से बुरा रहा। इस साल लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। किसी की नौकरी गई तो किसी की सैलरी कटी। वहीं डेली काम कर पैसा कमाने वाले खाने खाने को मोहताज हो गए। ऐसे में कई लोग इस महामारी के दौर में मदद करने भी आगे आए। उन्होंने जरूरतमंदों की सहायता की और भूखों को भरपेट खाना खिलाया।

इस बीच एक नीले रंग की फ्रिज ने भी लोगों की भूख का पूरा ख्याल रखा। यह एक ऐसी फ्रिज है जो 24 घंटे जरूरतमंदों के लिए खुली रहती है। इसमें से भूख व्यक्ति जब चाहे खाना निकाल खा सकता है। इतना ही नहीं यदि आपके पास ज्यादा खाना है या बच जाता है तो आप इस फ्रिज में भूखे लोगों के लिए रख सकते हैं। इस तरह ये फ्रिज कभी खाली ही नहीं होता है।

भूखे लोगों का पेट भरने वाली यह फ्रिज जॉर्डन में वुमनसंग स्ट्रीट पर हॉकी अकादमी के बाहर एक स्पोर्ट्स फाउंडेशन के संस्थापक अहान खान द्वारा स्थापित की गई है। इस फ्रिज में पके हुए नूडल्स, बिस्कुट, भोजन के पैकेट जैसी चीजें रखी होती है। वहीं मोजे और तौलिये के पैकेट भी होते हैं। ऐसे में जरूरतमन्द व्यक्ति बिना पैसे दिए इन चीजों को लेकर अपनी जरूरत पूरी कर सकता है।

अहान खान को यह आइडिया एक फिल्म का एक सीन देखकर आया। इसी से प्रेरित होकर उन्होंने यह फ्रिज जरूरतमंदों के लिए रखा। उन्होंने इस फ्रिज को एक नया लुक देने के लिए इसे नीले रंग से भी रंग दिया। इस आइडिया के बारे में अहान कहते हैं कि ‘जब आप घर जाते हैं तो भोजन के लिए अपना फ्रिज खोलते हैं। ठीक वैसे ही मैं चाहता हूं कि सड़क पर चलने वाले लोग इसे अपना घर समझे और जरूरत पड़ने पर फ्रिज खोल खाना निकाल लें।

अहान खान का सामूहिक फ्रिज वाला ये आइडिया लोगों को सोशल मीडिया अपर बहुत पसंद आ रहा है। जब इसकी तस्वीरें वायरल हुई तो लोग अपनी मर्जी से यहां आकर इसमें खाना रखने लगे। एक शख्स ने इस फ्रिज में बिस्कुट, इंस्टेंट नूडल्स और स्नैक्स से भरे प्लास्टिक बैग रखे। उसने कहा कि ‘यदि हम कोई नेक काम करना चाहते हैं तो हमारा अमीर होनया जरूरी नहीं है। बस हमारा दिल बड़ा होना चाहिए। हमे अपने स्तर पर लोगों की हेल्प करते रहना चाहिए।’

वैसे आप लोगों को भूखों की मदद करने का यह आइडिया कैसा लगा? क्या भारत में भी ऐसा कुछ करना चाहिए? क्या ये काम करेगा? अपने जवाब कमेंट में दें।

Back to top button