राशिफल

इन राशियों की बदली किस्मत की लकीरें, शनि कृपा से हर क्षेत्र से मिलेगा लाभ, घर में आएँगी खुशियां

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से मनुष्य का जीवन प्रभावित होता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण बहुत सी परेशानियों से गुजरना पड़ता है। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में शनि ग्रह का शुभ संकेत मिल रहा है। इन राशि वालों के ऊपर शनि देव की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और किस्मत में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। हर क्षेत्र से लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं? चलिए जानते हैं इनके बारे में-

आइए जानते हैं किन राशि वालों पर रहेगी शनि कृपा

मेष राशि वाले लोगों की कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। घर में आनंद का अनुभव करेंगे। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास का बढ़िया नतीजा मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। मानसिक तनाव से छुटकारा प्राप्त होगा। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंधित मामलों में आप भाग्यशाली साबित होंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

सिंह राशि वाले लोगों के ऊपर शनि देव की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपका हौसला मजबूत रहेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास का उचित फल मिलेगा। खर्चों में कमी आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। मानसिक रूप से आप हल्का महसूस करेंगे। शारीरिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रेम जीवन में सुखद नतीजे हासिल होंगे। शादीशुदा लोगों का जीवन प्यार से भरपूर रहने वाला है। पति-पत्नी एक-दूसरे को ठीक से समझेंगे।

कन्या राशि वाले लोगों का समय उन्नति दायक रहेगा। हर क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे आपका मन खूब प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे। कोई पुराना वाद-विवाद सुलझ सकता है। परिवार के लोगों के साथ अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में भारी मुनाफा मिलेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का भाग्य प्रबल नजर आ रहा है। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। काफी लंबे समय से अटकी हुई योजना पूरी हो सकती है। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप अपनी कार्यकुशलता का फायदा अपने काम में उठा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग एक दूसरे को समझेंगे। जीवनसाथी से कोई सरप्राइस मिलने की संभावना है।

मीन राशि वाले लोगों का समय बहुत ही बढ़िया नजर आ रहा है। मानसिक तनाव दूर होगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने प्रिय के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। आप अपने प्रिय की खुशी का पूरा ध्यान रखेंगे। आपके जीवन में कुछ नया बदलाव देखने को मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। कठिन परिस्थितियों का समाधान निकालने में आप सक्षम हो सकते हैं। कैरियर को सही दिशा मिलेगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

वृषभ राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी बुद्धिमानी से फायदा प्राप्त कर सकते हैं। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े चिंतित नजर आएंगे। आपकी आमदनी सामान्य रहेगी, इसलिए आपको घरेलू खर्चों का बजट बना कर चलना होगा। पिता की सेहत खराब हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित नजर आएंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत व्यतीत कर रहे लोगों को थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि प्रेम प्रसंग उजागर होने का भय बना हुआ है। विवाह योग्य लोगों को विवाह का उत्तम रिश्ता मिल सकता है।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप घरवालों के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। आप अपने खान-पान की आदतों में सुधार कीजिए अन्यथा स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है, जिसकी वजह से मानसिक तनाव बढ़ेगा। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन में तनाव देखने को मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें।

कर्क राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। गृहस्थ जीवन में तनाव से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है। अचानक करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। कामकाज के सिलसिले में आपकी प्रतिभा आपके काम आ सकती है। नौकरी के क्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारी आपका सपोर्ट करेंगे। आपको अपने विरोधियों से थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है।

तुला राशि वाले लोग उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजर सकते हैं। काम के सिलसिले में आप जल्दीबाजी ना करें अन्यथा आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बिगड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे कुछ नाराज नजर आएंगे। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। अचानक नौकरी करने वाले लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। व्यापारियों का समय सामान्य रहेगा। व्यापार के सिलसिले में आप यात्रा कर सकते हैं। आपकी यात्रा सफल रहेगी।

धनु राशि वाले लोगों को कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आप खुद को मानसिक रूप से तनाव महसूस करेंगे। कामकाज का भार अधिक रहेगा, जिससे शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। ससुराल पक्ष से कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को लाभ मिल सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आप लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। माता की सेहत में सुधार आएगा।

मकर राशि वाले लोग बेवजह के खर्चों को लेकर परेशान नजर आएंगे। आपकी आमदनी सामन्य रहेगी। आपका गृहस्थ जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं हिल स्टेशन घूमने की प्लानिंग बन सकती है। संतान की तरफ से चिंता कम होगी। इस राशि के लोगों को अपनी योजनाओं पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि आपकी कोई योजना विलंब होने की आशंका बन रही है।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। प्रेम जीवन में किसी अन्य व्यक्ति की दखलअंदाजी आपकी चिंता बढ़ा सकती है। इनकम के मामले में समय शुभ रहेगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की संभावना है। आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। नौकरी के सिलसिले में आपको अधिक काम पर ध्यान देने की जरूरत है तभी आपको अच्छे नतीजे मिल पाएंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

Back to top button
?>