राशिफल

वार्षिक राशिफल 2021: जानिए आपके लिए कैसा रहने वाला है नया साल 2021, पढ़ें अपना राशिफल

नया साल हमेशा अपने साथ नई उम्मीदें लेकर आता है। नववर्ष 2021 का आरंभ हो चुका है और इस नये साल से सभी लोगों को बहुत सी नई उम्मीदें होंगी। कुछ लोग के मन में यह भी सवाल होगा की साल 2021 हमारे लिए कैसा रहेगा? इस वर्ष हमारे जीवन में क्या-क्या परिवर्तन होंगे? तो आज न्युजट्रेंड के इस वार्षिक राशिफल में हम आपको पूरे साल का राशिफल बता रहे हैं। इस वार्षिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक वर्ष की घटनाओं की चर्चा करेंगे, तो जानने के लिए पढ़ें वार्षिक राशिफल 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस साल नौकरीपेशा में सीनियर्स आपका साथ देंगे। नए साल में परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। भाई-बहन और परिजनों की ओर से ख़ुशियां मिलने वाली है। सभी लोगों के साथ आपका ताल-मेल अच्छा बना रहेगा। पैसा कमाने के चक्कर में कोई भी गलत रास्ता ना अपनाएँ। अगर आप व्यवसाय करते हैं तो आपको मुनाफा हो सकता है। इस साल तरक्की के रास्ते खुलेंगे। नवंबर का महीना आपके लिए कोई अच्छी खबर लाएगा। व्यवहार में सौम्यता रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस साल लवर्स के बीच दूरियां आ सकती हैं। मन में कई तरह के संदेह रहेंगे। कोई शारीरिक परेशानी तो नहीं होने वाली है, मगर आलस्य बना रहेगा। आप हमेशा काम को आगे टालने के बारे में सोचेंगे। समय रहते अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयास करेंगे। इस वर्ष आपको पैसों के मामले में बहुत सोच समझ कर चलने की जरुरत पड़ेगी, कुछ लोग आपके खिलाफ षड़यंत्र रचें इसलिए किसी के भी ऊपर आँख मुंदकर विश्वास ना करें। जून में विद्या के क्षेत्र में चुनौतियां आएंगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

साल 2021 में लंबित पड़े मामलों का निपटारा हो जाएगा। जीवनसाथी आपका हर कार्य में पूरे साल साथ देगा। परिवार के साथ सामंजस्य बना कर चलना होगा। निजी ज़िन्दगी में लगातार उतार-चढ़ाव आते रहेंगे। पैसों के लिहाज़ से भी यह साल उत्त्तम रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो वहां मान, सम्मान और तरक्की मिलेगी और अगर व्यवसाय करते हैं तो उसमे भी मुनाफा मिलेगा। बच्चों का व्यवहार आपको कुछ हद तक तनाव दे सकता है। व्यापार में लाभ मिलेगा और शत्रुओं की पराजय होगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कर्क राशि वाले इस साल मेहनत और धैर्य के साथ काम करेंगे। आपको सलाह दी जाती है की आप अपने गुस्से पर काबू करें और सोच समझकर ही कुछ बोंले। इस वर्ष आपको शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित करने के कई मौके प्राप्त होंगे। छात्रों के लिए यह साल कड़ी मेहनत का समय है। प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम के लिए कुछ और समय इंतजार करना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंग के हिसाब से यह साल अच्छा रहेगा और आप यौन सुख का भी आनंद ले पाएंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सिंह राशि वाले इस वर्ष सभी बाधाओं को चीरते हुए अपना मार्ग बनाने की कोशिश करेंगे और कामयाब भी होंगे। जितनी आप मेहनत करेंगे उतना ही फल आपको मिलेगा। हृदय रोगियों को ध्यान रखना पड़ेगा। साल के अंतिम पड़ाव में फिर से अच्छी ख़बरें आने लगेंगी। अपने सहकर्मियों से किसी प्रकार का बैर मोल न लें अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। इस साल आपको अपने जीवनसाथी के साथ अच्छे से पेश आने की जरूरत है और बेहतर रहेगा की उनके ऊपर बेकार का शक न करें वरना आपके सम्बन्ध खराब हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस साल जल्दबाजी या आवेश में आकर लिया गया कोई भी निर्णय आपके लिए बहुत हानिकारक हो सकता है। इस साल आपको हर कदम फूंक-फूंक कर रखना होगा। आपकी संतान आपको खुश रहने के लिए कारण देगी। कार्यक्षेत्र में आपकी इच्छानुसार चीज़ें आगे बढ़ेंगी। इस वर्ष पारिवारिक मसलों पर अधिक परेशान नहीं होना पड़ेगा। परिवार में सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से खुशियां हासिल होंगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

नये साल में आप अपने सभी लंबित कार्यों को बड़े आराम से पूरा करेंगे। दोस्तों और आसपास के लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना हानिकारक हो सकता है। आप अपने जीवन साथी के कारण लाभ कमा सकते हैं। शेयर बाजार या प्रॉपर्टी में पैसा लगाने के लिए यह वर्ष उत्तम है, परंतु अपव्यय पर नियंत्रण रखना होगा। बुजुर्गों से सम्मान, सहयोग व धन प्राप्ति के प्रबल योग बन रहे हैं। मई महीने के बाद आपका समय थोड़ा सही होगा इसलिए अगर कंही निवेश करना भी है तो इस महीने के बाद ही करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस वर्ष भाग्य आपका साथ देने के लिए तत्पर हैं। पूरे साल उर्जावान महसूस करेंगे। फरवरी में संतान को लेकर चिंता सताएगी। मार्च में परिस्थिति ठीक होगी। अगर आप अपनी फिजूलखर्ची पर काबू रखेंगे तो यह साल आपके लिए उत्तम रहेगा। हर कार्य को दिल लगाकर करेंगे। यह वर्ष प्रेम संबंधों में मधुरता लाएगा। इस साल आपके प्रेम संबंध मजबूत हो सकते हैं। हालांकि वर्ष की शुरुआत में रिश्तों को लेकर समस्या आ सकती है। इस साल आपके पास धन का अभाव नहीं होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

व्यापार में लाभ और कार्यक्षेत्र में सम्मान का योग है। इस साल जितना जल्दी हो सके ज़मीन से जुड़े हुए अपने कार्यों को कर लेते हैं तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने रिश्तों को बनाए रखने के लिए एक दूसरे को समझने की कोशिश करें और सुझ-बूझ से काम लें। एक ऐसा भी समय आएगा जब आप दोनों के बीच बातचीत भी बंद हो सकती है। पुरानी बीमारी फिर से पनप सकती है इसलिए साल के शुरुआती तीन महीनों में सेहत के प्रति विशेष सचेत रहें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस साल आपके दाम्पत्य सम्बन्ध में मधुरता आयेगी। जून मध्य से जुलाई अंत तक आपको हर चीज अच्छी लगेगी और आपको निजी लोगों से भी कोई शिकायत नहीं रहेगी। वर्ष के कुछ दिनों में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। व्यापारिक भागीदारों के साथ तर्क-वितर्क हो सकता है और वे आपको धोखा भी दे सकते हैं। सन्तान की प्रगति से खुश होंगे। घर का माहौल आनंददायी रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो उसमे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और आपको प्रमोशन भी मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस वर्ष सेहत के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। यह साल आपके लिए कुछ मीठी तो कुछ कड़वी यादों के बीच गुजरेगा। आप किसी भी प्रकार का निवेश कर सकते हैं। शेयर बाजार से अच्छा फायदा मिलेगा। हमेशा अपने दस्तावेजों को संभालकर रखें, जरा सी लापरवाही से भारी जोखिम उठाना पड़ सकता है। इस साल आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहने वाला है बस शर्त ये है की आप अपने जीवन साथी से सच्चा प्यार करते हों और उनकी भावनाओ का सम्मान करते हों।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस साल आपकी व्यावसायिक गतिविधियाँ गति पकड़ेंगी। छात्र अपने क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके दॄढ इच्छाशक्ति और साहसी गुण इस साल आपके बहुत काम आने वाले हैं। अप्रैल में शत्रु भय के साथ आर्थिक लाभ की संभावना है। आप जो तय करेंगे वह इच्छाशक्ति के दम पर पूरा कर लेंगे। आपके लव पार्टनर के साथ आपके संबंध गहरे हो जाएंगे। इस साल आपको अपने स्वास्थय का विशेष ध्यान रखना है। बाहर के खाने का परहेज़ करें और घर का बना शुद्ध खाना ही खाएं।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : धन प्राप्ति के लिए नए साल में करें ये अचूक उपाय, खुश हो जाएंगी मां लक्ष्मी

Back to top button