राशिफल

इन 4 राशियों के अधूरे ख्वाब मां संतोषी की कृपा से होंगे पूरे, जीवन की कठिन राहें होंगी सरल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सकारात्मक फल की प्राप्ति होती है परंतु ग्रहों की स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी नकारात्मक परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वाले लोगों के ऊपर मां संतोषी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और अधूरे ख्वाब बहुत ही जल्द पूरे होने वाले हैं। इस राशि वाले लोगों का जीवन हंसी-खुशी व्यतीत होगा। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं मां संतोषी की कृपा से किन राशियों के अधूरे ख्वाब होंगे पूरे

मेष राशि वाले लोगों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। किसी धार्मिक स्थल से लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। मां संतोषी की कृपा से आप खुद की मेहनत से अच्छी सफलता हासिल करेंगे। व्यापार में अच्छा फायदा मिलेगा। नौकरी में चल रही परेशानी दूर होगी। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट आपके साथ रहेगा। कार्यप्रणाली में सुधार आने की संभावना है।

कन्या राशि वाले लोगों के ऊपर मां संतोषी का विशेष आशीर्वाद रहेगा। आपके अधूरे सपने बहुत ही जल्द पूरे होंगे। कोर्ट कचहरी के कामों में सफलता हासिल होगी। व्यापार में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। आप अपने ग्राहकों को लुभाने में सफल होंगे। नौकरी के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

तुला राशि वाले लोगों को नौकरी में उन्नति मिल सकती है। मां संतोषी की कृपा से कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। अचानक आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है। किसी पुराने मित्र के सहयोग से आपको फायदा मिल सकता है। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं लाभदायक सिद्ध होंगी। आपका अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय भाग्यशाली साबित होगा। संतान की तरफ से आपको बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में आप लगातार उन्नति की तरफ आगे बढ़ेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन संबंधित फायदा मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के कामों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्रेम संबंधों में सुधार आने के योग नजर आ रहे हैं। शीघ्र ही आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

वृषभ राशि वाले लोगों को कई परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। इस राशि के लोग भूमि-भवन से संबंधित कामों में संभलकर रहें अन्यथा नुकसान हो सकता है। व्यापार की स्थिति सामान्य रहने वाली है। नौकरी करने वाले लोगों को साथियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप कार्यालय में कुछ अलग करने की कोशिश कर सकते हैं। गाड़ी चलाते समय लापरवाही ना करें। पिता के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है।

मिथुन राशि वाले लोगों को कोर्ट कचहरी के मामलों की वजह से परेशान होना पड़ेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति आ सकती है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। धन संबंधित मामलों में लापरवाही ना करें अन्यथा धन हानि होने की आशंका बन रही है। बच्चों की तरफ से दुखद समाचार मिल सकता है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

कर्क राशि वाले लोगों के घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। कृषि क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को उन्नति मिलेगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति आप बिल्कुल भी लापरवाही ना करें। माता के साथ धार्मिक यात्रा हो सकती है। इस राशि के लोग पैसा निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूर करें।

सिंह राशि वाले लोगों को आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों के मुनाफे में कमी आ सकती है। नौकरी के क्षेत्र में परेशानी उत्पन्न होने की संभावना है। बड़े अधिकारी आपसे नाराज नजर आ रहे हैं। अनजान लोगों के ऊपर आप जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का समय अच्छा रहेगा। आप अपने लव पार्टनर के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को प्रेम प्रसंग में एक दूसरे पर विश्वास रखने की आवश्यकता है। आप समझदारी से आगे बढ़ने की कोशिश कीजिए। मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। भूमि-भवन से जुड़े हुए कामों में आपको काफी हद तक लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। व्यापार की स्थिति मध्यम रहेगी। नौकरी में काम करने वाले लोग किसी जरूरी काम को लेकर अधिक भागदौड़ करेंगे लेकिन इसका आपको अच्छा नतीजा देखने को मिल सकता है।

धनु राशि वाले लोगों को व्यापार में परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। नौकरी पेशा वाले लोगों का अचानक ट्रांसफर हो सकता है, जिसके कारण कामकाज प्रभावित होगा। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि कुछ दिनों के लिए आप कहीं भी निवेश ना करें क्योंकि हानि होने की आशंका बन रही है।

मकर राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार में विस्तार हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में साथियों का पूरा सहयोग मिलेगा। पिता से आर्थिक सहायता मिल सकती है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। इसलिए स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। माता से सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को एक-दूसरे को समझने की आवश्यकता है। आप ऐसी कोई भी बात ना करें जिससे लव पार्टनर के दिल को ठेस पहुंचे।

मीन राशि वाले लोगों को भूमि और भवन से संबंधित लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार में सफलता पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन होने के योग नजर आ रहे हैं। कारोबार में उतार-चढ़ाव आ सकता है। आप वर्तमान में किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं, जिसमें आप अधिक मेहनत करेंगे, जिसका आपको आगे चलकर अच्छा लाभ मिल सकता है। गाड़ी चलाते समय आप सावधानी बरतें।

Back to top button