Trending

नए वर्ष में राहु का राशियों पर कैसा पड़ेगा असर? कौन होगा मालामाल, किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें,जानिए

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह समय के अनुसार अपनी चाल बदलते रहते हैं जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि कभी भी कोई ग्रह अशुभ नहीं होता है बल्कि इससे मिलने वाले फल शुभ-अशुभ माने जाते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार राहु वर्तमान समय में वृषभ राशि में गोचर कर रहा है और आने वाले साल यानी वर्ष 2021 में भी राहु वृषभ राशि में ही विद्यमान रहेगा।

आपको बता दें कि राहुल को वृषभ राशि का स्वामी माना गया है। कन्या राशि में उच्च राशि और मीन राशि में नीच राशि माना जाता है। अगर यह अपनी राशि परिवर्तन या गोचर करता है तो इसका सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। आखिर नए साल 2021 में 12 राशियों पर राहु का कैसा प्रभाव पड़ेगा? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

आइए जानते हैं 2021 में राहु का किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

कर्क राशि वाले लोगों के लिए राहु शुभ साबित होगा। आपके जीवन में कई सकारात्मक पहलू सामने आ सकते हैं। आमदनी के साधन बढ़ेंगे। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। कोर्ट कचहरी के कामों में सफलता मिल सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होने की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि वाले लोगों के लिए राहु शुभ परिणाम देगा। नए साल में जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। व्यापार में लाभदायक समझौता होगा। अचानक रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कार्यालय में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपकी कोई अधूरी योजना पूर्ण हो सकती है। जमीन जायजाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा होगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

कन्या राशि वाले लोगों को राहु अच्छे परिणाम देगा। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। मानसिक चिंता खत्म होगी। नव दंपति के लिए राहु अच्छा साबित होगा। संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपको प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिल सकती है। कठिन परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। धर्म-कर्म के कामों में अधिक मन लगेगा।

मीन राशि वाले लोगों के लिए राहु वरदान से कम नहीं है। आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। आप सभी कार्य आत्मविश्वास के साथ पूरा करेंगे। आप अपने अंदर नई ऊर्जा महसूस कर सकते हैं। अचानक धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। प्रेम संबंधित मामलों में आप भाग्यशाली साबित होंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर राहु का विपरीत प्रभाव पड़ेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। परिवार में किसी बात को लेकर कठिनाई उत्पन्न होने की संभावना है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। कामकाज के प्रति आप किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। जहां जरूरत हो वहीं पर पैसा खर्च कीजिए। फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा।

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर राहु का मिलाजुला प्रभाव देखने को मिल सकता है। कुछ लोग आपको बहकाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आप उनकी बातों में ना आएं। अचानक किसी महत्वपूर्ण कार्य में निर्णय लेना पड़ सकता है। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। आपका मन इधर-उधर भटक सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। शासन सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े हुए लोगों को निराशा का सामना करना पड़ेगा।

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए राहु थोड़ा कठिन साबित होगा। कामकाज के सिलसिले में अत्यधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। गाड़ी चलाते समय आप सावधान रहें। यदि आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने सामान का ध्यान रखें अन्यथा चोरी होने की आशंका बन रही है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च होगा, जिसके कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहने की आवश्यकता है।

तुला राशि वाले लोगों के लिए राहु उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियां पैदा कर सकता है। काम के सिलसिले में आपको मिले-जुले नतीजे प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। पेट से संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। व्यर्थ के झगड़े और विवादों से दूर रहने की आवश्यकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ संबंध बिगड़ने मत दीजिए। कार्य समय पर पूरे करें। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए राहु मिलाजुला रहेगा। विवाह संबंधित मामलों में कुछ रुकावट उत्पन्न होने की संभावना है, लेकिन बाद में सफलता हासिल होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों से मदद मिल सकती है। आप अपने कामकाज समय पर पूरे करें। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। पत्नी की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने मत दीजिए।

धनु राशि वाले लोगों की सेहत पर राहु प्रभाव डालेगा। आप स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। शत्रु पक्ष आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आने के संकेत मिल रहे हैं। आप अपनी सोच सकारात्मक रखें। रुके हुए कामों को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करनी होगी। सफलता पाने के लिए आपको थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देना होगा।

मकर राशि वाले लोग संतान के प्रति कुछ चिंतित रहेंगे। राहु के प्रभाव की वजह से विद्यार्थियों को यही सलाह दी जाती है कि आप बुरी संगति से दूर रहें अन्यथा नुकसान पहुंच सकता है। गलत संगति की वजह से आपके कैरियर पर प्रभाव पड़ेगा। गाड़ी चलाते समय लापरवाही ना करें। सुख-साधनों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। व्यापार में लाभ के अवसर हाथ लग सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिलेगी।

कुंभ राशि वाले लोगों के ऊपर राहु का प्रभाव मिलाजुला रहेगा। आपको कई क्षेत्र से फायदा मिलेगा, तो कई क्षेत्र में नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है। रोजगार की दृष्टि से यह अच्छा साबित होगा। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सगे-संबंधियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। जमीन-जायदाद से जुड़े हुए मामलों में जल्दीबाजी ना करें। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot thailand angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto situs toto toto slot toto slot situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 toto slot situs toto https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online slot 4d slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto jepangbet arahtogel Rans303 toto togel situs toto toto 4d toto 4d hantutogel naruto 88 situs titi4d kientoto daftar dvtoto dvtoto slot dana gacor sontogel login gaib4d xbet369 ilmutoto cancertoto cancertoto toto toto togel login agustoto link agustoto situs toto situs toto toto slot situs toto toto slot agustoto login dewadora login dewadora login toto slot link toto slot toto slot agustoto login slot togel 4d agustoto login dewadora login angker4d mayorqq https://phanthuocvisinh.com/ot-bi-xoan-la/ toto slot toto slot situs toto https://www.koithe.com/en/ situs togel toto macau slot gacor hari ini toto sensa138 sensa138 sensa138 slot 4d mayorqq situs togel ib88 hoki99 mayorqq https://sensa138game.it.com/ dewadora login toto slot dewadora login toto slot dewadora login toto slot login dewadora situs togel situs togel toto slot toto slot toto slot bandar slot