बॉलीवुड

Video: पेट पर हाथ रख नेहा कक्कड़ बोली ‘बेबी किक मार रहा है’ सुनकर पति ने लगा लिया गले

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) बीते कुछ महीनों से अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया में छाए हुए हैं। दोनों ने 24 अक्टूबर को शादी रचाई थी। इस शादी को कुछ ही दिन हुए थे कि नेहा कक्कड़ के प्रेग्नेंट होने की खबर वायरल हो गई थी। हालांकि बाद में ये पता चला कि नेहा असल में पेट से नहीं है बल्कि यह तो उनके एक गाने की शूटिंग का हिस्सा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neha Kakkar (Mrs. Singh) (@nehakakkar)


दरअसल नेहा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर बेबी बंप के साथ एक फोटो शेयर कर लिखा था कि ‘ख्याल रख्या कर’। इसके बाद रोहनप्रीत ने कमेंट कर कहा था ‘अब तो ज्यादा ही रकना पड़ेगा।’ इससे लोगों को लगा कि नेहा सच में प्रेग्नेंट हैं। हालांकि बाद में यह खुलासा हुआ कि ‘ख्याल रख्या कर’ नेहा और रोहनप्रीत के एक म्यूजिक वीडियो के सॉन्ग का नाम है। वह बस इसका प्रमोशन कर रही थी। इस गाने में वे एक गर्भवती लड़की का किरदार निभा रही हैं। साथ ही वे एक मां के रूप में भी दिखाई देती हैं।

अब नेहा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक और नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे सड़क पर गोलगप्पे खाती दिखाई दे रही हैं। दिलचस्प बात ये है कि वे गोलगप्पे खाते खाते रोहनप्रीत से ये भी बोलती हैं कि ‘ओह (बेबी) किक मार रहा है।’ इसके बाद वे दोनों हंसने लगते हैं। असल में ये भी नेहा के गाने ‘ख्याल रख्या कर’ की शूट का एक हिस्सा है।


नेहा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। इसे अभी तक 48 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बताते चलें कि इसके पहले जब नेहा ने रोहनप्रीत से शादी रचाई थी तब भी लोग कन्फ्यूज़ हो गए थे कि ये शादी सच में हुई है या फिर किसी गाने का प्रमोशन है। तब दोनों का ‘नेहू द व्याह’ टाइटल के साथ गाना भी रिलीज हुआ था।


इसके पहले वे इंडियन आइडल में प्रमोशन के दौरान आदित्य नारायण संग शादी का नाटक भी कर चुकी हैं। बस नेहा की इन्हीं हरकतों की वजह से फैंस बड़े कन्फ्यूज़ हो जाते हैं।


वैसे आप लोगों को नेहा रोहनप्रीत की जोड़ी कैसी लगती है हमे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। साथ ही नेहा का यह वीडियो पसंद आया हो तो इसे दूसरों के साथ शेयर भी करें।

Back to top button