बॉलीवुड

इंटरव्यू लेने आई लड़की को दिल दे बैठे थे रजनीकांत, पहली मुलाकात में ही शादी के लिए किया प्रपोज

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत को भला कौन नहीं जानता, यह एक ऐसा नाम है जिससे वर्तमान समय में शायद ही कोई परिचित ना हो। रजनीकांत मुख्य रूप से दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार हैं, लेकिन यह केवल भारत में ही नहीं बल्कि विश्व भर में प्रसिद्ध हैं। रजनीकांत अपने आप में ही एक पहचान है, और यह किसी के परिचय के मोहताज नहीं है। आपको बता दें कि रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड है। पूरी दुनिया इनको रजनीकांत के नाम से जानती है।

रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 को कर्नाटक प्रदेश के बेंगलुरु में हुआ था। आज के दिन यह अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। रजनीकांत ने यह मुकाम हासिल करने के लिए अपने जीवन में बेहद संघर्ष किया है। आपको बता दें कि रजनीकांत को फिल्मों में पहला ब्रेक वर्ष 1975 को मिला था, इस समय के दौरान उनकी उम्र 25 वर्ष की थी। फिल्म “अपूर्व रागांगल” से इन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में कमल हसन लीड रोल में नजर आए थे।

रजनीकांत को साउथ में लोग भगवान के रूप में पूजते हैं इतना ही नहीं बल्कि रजनीकांत के कई मंदिर भी बने हुए हैं। साउथ फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी रजनीकांत ने काम किया है। अपनी दमदार एक्टिंग से इन्होंने सभी दर्शकों को बहुत प्रभावित किया है। फिल्मों में इनका एक्शन दर्शकों को बेहद पसंद आता है। भले ही यह फिल्मों में ज्यादातर एक्शन से भरपूर रोल निभाते हैं परंतु असल जिंदगी में यह बेहद अच्छे इंसान है। आज हम आपको रजनीकांत की लव स्टोरी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। उन्हें उस लड़की से प्यार हो गया था जो उनका इंटरव्यू लेने पहुंची थीं। पहली नजर में रजनीकांत दिल दे बैठे थे और पहली मुलाकात में ही शादी के लिए प्रपोज कर दिया।

आपको बता दें कि रजनीकांत ने 26 फरवरी 1981 को, आंध्र प्रदेश के तिरुपति में लता रंगाचारी नाम की लड़की से विवाह किया था। इन दोनों की पहली मुलाकात वर्ष 1981 में ही हुई थी। इन दोनों की लव स्टोरी बहुत ही दिलचस्प है। दरअसल, रजनीकांत फिल्म “थिल्लू-मल्लू” की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके पास एक इंटरव्यू की रिक्वेस्ट आई थी। यह इंटरव्यू लेने लता रंगाचारी पहुंची थीं। लता जी एक कॉलेज मैगजीन की तरफ से इंटरव्यू लेने आई थीं। जब रजनीकांत ने लता जी को देखा तो पहली ही नजर में इनको उनसे प्यार हो गया। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इंटरव्यू खत्म होते होते रजनीकांत ने लता जी को विवाह का प्रपोजल भी दे डाला था।


जब रजनीकांत ने लता जी को शादी के लिए प्रपोज किया तो यह सुनकर लता हैरान हो गए थीं लेकिन बाद में लता जी ने मुस्कुराते हुए यह कहा था कि उनके माता-पिता से बात करनी पड़ेगी। रजनीकांत इस बात को सोचकर परेशान हो रहे थे कि लता जी के माता-पिता शादी के लिए मानेंगे या नहीं? लेकिन दोनों के माता-पिता शादी के लिए मान गए, बाद में 26 फरवरी 1981 को रजनीकांत और लता जी की शादी हुई। रजनीकांत की दो बेटियां ऐश्वर्या और सौंदर्य है। दोनों ही लाइमलाइट से दूर रहती हैं। आपको बता दें कि ऐश्वर्या का विवाह साउथ के अभिनेता धनुष से हुआ है।

बताते चलें कि फिल्मों में आने से पहले रजनीकांत एक बस कंडक्टर का काम किया करते थे। एक दिन बस में टिकट काटने के स्टाइल को देखकर एक डायरेक्टर काफी प्रभावित हो गया, बाद में रजनीकांत को फिल्मों में काम दिया था। वर्तमान समय में यह फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं और साउथ में लोग इनकी भगवान के रूप में पूजा करते हैं।

Back to top button