स्वास्थ्य

शरीर की ब्लॉक नसों को खोलने के लिए अपनाएं यह खास उपाय, परेशानी से मिलेगा छुटकारा

आजकल के समय में वातावरण प्रदूषण काफी बढ़ता जा रहा है और लोगों का खान-पान भी काफी बिगड़ चुका है, जिसके कारण कोई ना कोई शारीरिक समस्या व्यक्ति को अपने शिकंजे में ले लेती है। छोटी उम्र में ही लोगों को कई बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है।

इन्हीं सब शारीरिक समस्याओं में से एक शरीर की नसे ब्लॉक हो जाना है। अगर किसी व्यक्ति के नसें ब्लॉक हो जाती हैं तो इसकी वजह से बहुत तकलीफ का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही ग्रस्त स्थान पर गठान, जलन जैसी समस्या उत्पन्न होने लगती है।

नसों के ब्लॉक होने की समस्या हृदय से जुड़ी हुई मुख्य नसों में हो जाए तो यह बेहद खतरनाक साबित होता है। जी हां, क्योंकि इसकी वजह से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। वैसे इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह-तरह के महंगे ट्रीटमेंट करवाते हैं परंतु ज्यादातर मामलों में देखा गया है कि पीड़ित को आखिर में ऑपरेशन ही कराना पड़ जाता है इसके बाद भी इसकी कोई गारंटी नहीं होती है कि ऑपरेशन के बाद भी जिंदगी भर इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

अगर आपको भी नसों की ब्लॉकेज की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप इस समस्या से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं। आपको बता दें कि अगर व्यक्ति पूरा दिन बैठकर काम कर रहा है तो इसकी वजह से शरीर में थकान महसूस होती है क्योंकि हमारे शरीर को गतिविधियों की आवश्यकता पड़ती है ताकि हमारे शरीर के सभी हिस्सों, नसों में खून का प्रवाह बेहतर तरीके से हो पाए। अगर आप भी नसों में ब्लॉकेज की समस्या से ग्रस्त हैं, तो आज हम आपको तीन खास उपाय बताने जा रहे हैं जिसकी सहायता से आपको अपनी इस समस्या से छुटकारा मिलेगा।

व्यायाम और योगा

अगर आप अपने शरीर को बिल्कुल फिट रखना चाहते हैं तो इसके लिए रोजाना व्यायाम और योगा जरूर करना चाहिए, इससे हमें बहुत से फायदे मिलते हैं। अगर हम रोजाना नियमित रूप से व्यायाम और योगा करते हैं तो शरीर से कई बीमारियां दूर रहती हैं। व्यायाम करने से शरीर फुर्तीला बना रहता है। व्यायाम और योगा करने से हमारे शरीर के सभी अंग बेहतर तरीके से काम करते हैं क्योंकि यह हमारे शरीर के अंगों को खोल देता है जिससे शरीर के हर भाग में खून का प्रवाह ठीक प्रकार से होता है। अगर आप शरीर की ब्लॉक नसों को खोलना चाहते हैं तो इसके लिए रोजाना नियमित रूप से व्यायाम और योगा जरूर कीजिए।

बादाम खाएं

बादाम का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है। बादाम के एक नहीं बल्कि कई फायदे बताए जाते हैं। बादाम की तासीर गर्म होती है। अगर इसका ठीक प्रकार से सेवन किया जाए तो हमारे स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते हैं। बादाम का सेवन करने से पेट दर्द और कब्ज जैसी परेशानियों से छुटकारा मिलता है इतना ही नहीं बल्कि रोजाना सुबह खाली पेट 5 से 10 भीगे हुए बादाम खाते हैं तो इससे नसों की ब्लॉकेज जैसी समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

लहसुन के साथ पिएं दूध

अगर किसी व्यक्ति को नसों की ब्लॉकेज की समस्या है तो इसके कारण बहुत दर्द से गुजरना पड़ता है। यह दर्द पीड़ित व्यक्ति ही समझ सकता है। अगर आप नसों की ब्लॉकेज की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसके लिए दूध और लहसुन का सेवन कीजिए। अगर आप दूध और लहसुन का सेवन करते हैं तो दर्द से जल्द छुटकारा मिलेगा और शरीर की ब्लॉक नसें खुल जायेंगीं।

Back to top button