स्वास्थ्य

बादाम भिगोकर खाने से मिलेंगे बेमिसाल फायदे, फायदा जानकर हो जाएंगे आश्चर्यचकित

इंसान अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कई चीजों का सेवन करता है। वैसे देखा जाए तो ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद मानी गई हैं। इन्हीं चीजों में से एक बादाम है। अगर बादाम का रोजाना नियमित रूप से सेवन किया जाए तो इससे स्वास्थ्य संबंधित बहुत से फायदे मिलते हैं। बादाम का सेवन करने से शरीर को मजबूती मिलती है। बादाम में कई प्रकार के प्रोटीन, वसा, विटामिंस और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसी वजह से बहुत से लोग ऐसे हैं जो सुबह-सुबह बादाम का सेवन करते हैं। वैसे तो हर मौसम में बादाम का सेवन किया जा सकता है परंतु खासकर सर्दियों के मौसम में बादाम का सेवन किया जाए तो यह बहुत ही फायदेमंद माना गया है। अगर आप सूखे बादाम खाने की जगह रात के समय बादाम भिगोकर सुबह खाते हैं तो इससे मिलने वाले फायदे कई गुना अधिक बढ़ जाते हैं। आज हम भीगे हुए बादाम खाने से आपको क्या-क्या फायदे मिलेंगे? इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

जानिए क्यों होते हैं भीगे हुए बादाम फायदेमंद

वैसे तो सूखे बादाम भी लोग खाते हैं परंतु अगर आप भीगे हुए बादाम खाते हैं तो इससे आपको अधिक लाभ मिलता है। आपको बता दें कि बादाम के छिलकों में टैनिन नामक तत्व और खास एसिड पाए जाते हैं जो शरीर में पोषक तत्व को अवशोषित होने से रोकते हैं। ऐसी स्थिति में अगर आप बादाम को भिगोकर उनके छिलके उतारकर सेवन करते हैं तो बादाम में मौजूद सभी पोषक तत्व आपको पूरी मात्रा में प्राप्त हो जाते हैं और शरीर भी इनको आसानी से अवशोषित कर लेता है। बादाम में विटामिन, ओमेगा 3 फैटी एसिड, फाइबर और प्रोटीन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।

ब्लड सर्कुलेशन और याददाश्त को बेहतर बनाता है भीगे हुए बादाम

भीगे हुए बादाम में पोटेशियम की मात्रा सबसे अधिक पाई जाती है और इसमें सोडियम कम मात्रा में होती है, जिसकी वजह से रक्त का संचार ठीक प्रकार से होता रहता है और आपके शरीर के सभी भाग में ऑक्सीजन ठीक प्रकार से पहुंच जाता है। अगर आप भीगे हुए बादाम का सेवन करते हैं तो इससे आपकी याददाश्त बढ़ती है।

वजन होगा कम और पाचन शक्ति होगी मजबूत

सूखे हुए बादाम से अधिक भीगे हुए बादाम में प्रोटीन पाया जाता है, इसके अतिरिक्त भीगे हुए बादाम में फाइबर की भी प्रचुर मात्रा पाई जाती है। अगर आप भीगे हुए बादाम का सेवन करते हैं तो इससे आपका पाचन ठीक रहेगा और ज्यादा समय तक पेट भरे रहने का भी एहसास होता है जिसकी वजह से आप कम खाना खाएंगे। कम खाना खाने की वजह से आपका वजन भी कंट्रोल में रहेगा।

गर्भावस्था में फायदेमंद है भीगे हुए बादाम

गर्भवती महिलाओं के लिए भीगे हुए बादाम बहुत ही फायदेमंद साबित होते हैं। भीगे हुए बादाम में फोलिक एसिड की मात्रा कच्चे बादाम से कहीं अधिक रहती है। इसी वजह से भीगे हुए बादाम गर्भावस्था में खाया जाए तो इससे न्यूरल ट्यूब में होने वाले डिफेक्ट्स से बचा जा सकता है। अगर गर्भवती महिलाएं भीगे हुए बादाम का सेवन करती हैं तो इससे गर्भ में पल रहे बच्चे के दिमाग का तेजी से विकास होता है।

Back to top button