स्वास्थ्य

सर्दियों में आँतों और पेट के लिए बेहद फायदेमंद है मूली और इसके पत्ते, कई रोग होंगे दूर

यह बात बिल्कुल सच है कि स्वस्थ जीवनशैली ही सफलता की कुंजी मानी जाती है। अगर मनुष्य स्वस्थ जीवन शैली व्यतीत कर रहा है तो वह अपने हर कार्य में आगे बढ़ेगा। वैसे देखा जाए तो मानव के शरीर में कई प्रकार के बैक्टीरिया पाए जाते हैं जिनमें से कुछ अच्छे होते हैं तो कुछ बुरे भी होते हैं परंतु अगर हम पौष्टिक आहार का सेवन करते हैं तो इससे हमारे अंदर के बुरे बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं और अच्छे बैक्टीरिया में बढ़ोतरी होती है। ऐसी बहुत सी खाने-पीने की चीजें हैं, जिससे हम अपने अंदर के बुरे बैक्टीरिया को मार सकते हैं। इन्हीं चीजों में से मूली है।

जैसे ही सर्दी के मौसम की शुरुआत हो जाती है, मूली भी बाजार में आने लगती है। मूली का सेवन करने से एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलेंगे। बहुत से लोग होते हैं जो मूली को सलाद के रूप में खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग मूली के पराठे बना कर खाते हैं। मूली के साथ-साथ मूली के पत्तों का भी बहुत महत्व माना जाता है। मूली के पत्ते हमारे आँतों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होती है। मूली फाइबर का अच्छा स्रोत माना गया है। अगर इसका सेवन किया जाए तो पेट से संबंधित बीमारियां दूर भागती हैं।

मूली के सेवन से मिलेंगे आपको ये बेहतरीन फायदे

  • जिन लोगों को अक्सर कब्ज की परेशानी रहती है उनके लिए मूली का सेवन करना बेहद फायदेमंद साबित रहता है।
  • मूली का सेवन करने से बवासीर में भी आराम मिलता है।
  • अगर आप मूली का सेवन करते हैं तो इससे शरीर में जमी हुई खराब बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं।
  • मोटापा कम करने के लिए मूली का सेवन करना बेहद मददगार साबित होता है।
  • अगर आप अपने बालों को जल्दी लंबा और घना करना चाहते हैं तो ऐसी स्थिति में आप मूली के रस को अपने बालों में लगाएं।
  • अक्सर देखा गया है कि लोगों को सिर के दर्द की समस्या अधिक रहती है। ऐसी स्थिति में मूली आपको इस परेशानी से छुटकारा दिलाएगी।
  • जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है उनको मूली का सेवन जरूर करना चाहिए। डायबिटीज के मरीजों के लिए मूली बहुत फायदेमंद मानी गई है।
  • मूली का सेवन करने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है।
  • मूली ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायता करती है।
  • अगर आप मूली का सेवन करते हैं तो इससे सर्दी, खांसी से बचाव होता है।

जानिए मूली का सेवन किस समय करना चाहिए

सर्दियों के मौसम में मूली की पैदावार अधिक होती है। आप सर्दियों के मौसम में मूली का सेवन कर सकते हैं परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि रात के समय मूली का सेवन मत कीजिए क्योंकि इसकी वजह से सर्दी, खांसी जैसी समस्या उत्पन्न होने की संभावना रहती है। भले ही मूली की तासीर गर्म होती है परंतु शाम के पश्चात मूली की तासीर में बदलाव आ जाता है जिसकी वजह से मूली शरीर को ठंडक पहुंचाती है। रात के समय मूली का सेवन करने से बचना होगा। आप रात के समय मूली के पत्तों की सब्जी या मूली सब्जी का सेवन कर सकते हैं।

मूली का सेवन कब नहीं करना चाहिए

जैसा कि आप सभी लोग इस बात को भलीभांति जानते होंगे कि अगर किसी चीज के फायदे होते हैं तो उसके नुकसान भी होते हैं इसीलिए अगर आप मूली का सेवन कर रहे हैं तो आप इस बात का ध्यान रखिए कि सर्दी, कफ, खांसी, पेट दर्द, बुखार होने पर आप मूली का सेवन ना करें क्योंकि इस दौरान मूली खाने से कई बीमारियां बढ़ने की संभावना रहती है। अगर आप मूली का सेवन सभी बातों का ध्यान रखते हुए करते हैं तो इससे आपके आँतों की सफाई होगी और स्वास्थ्य से संबंधित बहुत से फायदे भी मिलेंगे।

Back to top button