स्वास्थ्य

आयुर्वेद के बेशुमार खजानों में से एक है गिलोय, अनेक बीमारियों से मिलेगी राहत, ऐसे करें इस्तेमाल

आयुर्वेद में ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। इन्हीं चीजों में से एक “गिलोय” हैं। आयुर्वेद के बेशुमार खजानो में से एक गिलोय माना जाता है। अगर इसका इस्तेमाल किया जाए तो इससे हमें बहुत से शारीरिक स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। गिलोय एक ऐसा पौधा होता है, जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद औषधि के रूप में किया जाता है। गिलोय का प्रयोग कई प्रकार की बीमारियों के उपचार में होता है। अगर आप गिलोय का प्रयोग करते हैं तो इससे कई बीमारियों से छुटकारा मिलेगा और आपका शरीर हमेशा रोग मुक्त रहेगा। जो व्यक्ति गिलोय का प्रयोग करता है, उसके शरीर में कई प्रकार के रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ जाती है। आज हम आपको गिलोय के फायदे और इसका इस्तेमाल कैसे करें? इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

जानिए कैसे करें गिलोय का इस्तेमाल

आपको बता दें कि गिलोय की तासीर गर्म होती है। आप गिलोय का सेवन काढ़ा और जूस बनाकर कर सकते हैं। अगर आप गिलोय के तने के जूस का सेवन करते हैं तो इससे त्वचा, आंखों, डेंगू और आर्थराइटिस में फायदा प्राप्त होता है। अगर आपके शरीर में जलन उत्पन्न हो रही है तो ऐसी स्थिति में आंवले के साथ इसका जूस पी सकते हैं, इससे आपको लाभ मिलेगा।

गिलोय के फायदे

मौसमी संक्रमण से सुरक्षा

जब मौसम बदलता है तो इससे स्वास्थ्य संबंधित बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बारिश के समय बुखार की शिकायत अधिक रहती है। इस मौसम में तबीयत बिगड़ने लगती है। सर्दी, जुखाम होने का खतरा अधिक बढ़ जाता है। सर्दियों के मौसम में भी स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां आने लगती हैं। ऐसे में आप गिलोय का सेवन कर सकते हैं, इससे आपके शरीर में इम्युनिटी बढ़ेगी और बैक्टीरिया से लड़ने की शक्ति में वृद्धि होती है।

पाचन तंत्र रहेगा दुरुस्त

अगर आप गिलोय का नियमित रूप से सेवन करते हैं तो इससे आपकी पाचन शक्ति मजबूत बनी रहती है। गिलोय का नियमित रूप से सेवन करके आप कब्ज, गैस जैसी परेशानियों से बच सकते हैं।

एनीमिया से बचाता है

अगर आप गिलोय का सेवन करते हैं तो इससे हृदय से संबंधित बीमारियां दूर होती हैं इतना ही नहीं बल्कि एनीमिया, कुष्ठ रोग और पीलिया जैसी बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है।

रक्त साफ करता है

गिलोय का सेवन करने से किडनी और लीवर से विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और आपका रक्त भी साफ होता है। आपको बता दें कि गिलोय में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो खतरनाक बीमारियों से लड़ कर हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखते हैं।

त्वचा बनती है चमकदार

अगर आप नियमित रूप से गिलोय का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपको त्वचा से संबंधित कई फायदे मिलते हैं। आपका चेहरा हमेशा चमकता रहता है। चेहरे पर झुर्रियां, मुंहासे और फोड़े-फुंसियों से भी छुटकारा मिल जाता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

अगर हम विशेषज्ञों के मुताबिक देखें तो गिलोय हाइपोग्लाइसेमिक एजेंट है और टाइप-2 डायबिटीज को नियंत्रण करने में बेहद कारगर माना जाता है। अगर गिलोय के जूस का सेवन किया जाए तो इससे ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ने से रोका जा सकता है। इंसुलिन एंजाइम के बनने की मात्रा बढ़ती है और इन्सुलिन रेजिस्टेंस को कम करता है।

Back to top button