बॉलीवुड

मंदाकिनी से लेकर जीनत अमान तक, जिन्होंने अपने समय में बोल्ड किरदार से खूब बटोरी थीं सुर्खियां

फिल्म इंडस्ट्री के अंदर खूबसूरत अभिनेत्रियों की कमी नहीं है। इस इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक खूबसूरत अभिनेत्रियां हैं। अगर हम गुजरे जमाने की अभिनेत्रियों की बात करें तो उस समय के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्रियों की सुंदरता वास्तविक होती थी। ऐसा कहा जाता है कि बॉलीवुड अभिनेत्रियों का फिल्मी करियर बहुत छोटा होता है, जैसे-जैसे वक्त गुजरता रहता है, वैसे-वैसे इन अभिनेत्रियों की खूबसूरती भी फीकी पड़ने लगती है। ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जो समय के साथ-साथ काफी बदल चुकीं हैं, लेकिन इनके द्वारा फिल्मों में निभाए गए किरदार को लोग आज भी याद करते हैं।

आपको बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री के अंदर ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपने जमाने में बोल्ड किरदार निभाए थे, जिसकी वजह से इन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। आज हम आपको गुजरे जमाने की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिन्होंने अपने बोल्ड किरदार से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया।

मंदाकिनी

गुजरे जमाने की अभिनेत्री मंदाकिनी का फिल्मी करियर बहुत ही छोटा रहा। इन्होंने राज कपूर द्वारा निर्मित फिल्म “राम तेरी गंगा मैली” से फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री मारी थी। इस फिल्म के अंदर मंदाकिनी के ऐसे कई आपत्तिजनक दृश्य दिखाए गए थे जिसकी वजह से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस फिल्म में एक सीन सबसे ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ था, जब मंदाकिनी सफेद रंग की साड़ी पहनकर झरने के नीचे खड़ी हुईं थीं। आज भी मंदाकिनी का यह दृश्य लोगों को अच्छी तरह याद है।

वैजयंती माला

गुजरे जमाने की फिल्म अभिनेत्री वैजयंती माला को भला कौन नहीं जानता। इन्होंने अपने अभिनय और कला के दम पर एक ऐसा मुकाम स्थापित किया है जिस पर चलकर आजकल की अभिनेत्रियां खुद को सफल बनाने की कोशिश करती हैं। आपको बता दें कि वैजयंती माला ने राज कपूर की फिल्म “संगम” में पहली बार बोल्ड किरदार में नजर आई थीं। इस फिल्म के अंदर वैजयंती माला ने पहली बार बिकनी पहनी थीं। इस फिल्म में एक ऐसा सीन है जिसके अंदर वैजयंती माला पानी के अंदर बिकिनी पहनकर रोल प्ले कर रही थीं। अपने इसी सीन से यह काफी मशहूर हुईं थीं। इस सीन की वजह से लोग अभी भी इनको याद करते हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अच्छी साबित रही थी।

सिमी ग्रेवाल

आप सभी लोगों ने फिल्म “मेरा नाम जोकर” तो देखी ही होगी। यह फिल्म राज कपूर की ड्रीम फिल्म थी। इस फिल्म के अंदर ऋषि कपूर ने राज कपूर के बचपन का रोल अदा किया था। सिमी ग्रेवाल ने “मेरा नाम जोकर” फिल्म में मैरी का रोल प्ले किया था। इस फिल्म के अंदर एक सीन था, जिसमें टीचर अपने कपड़े बदल रही होती है, जिसको ऋषि कपूर चोरी छुपे देखते हैं। इस टीचर का किरदार सिमी ग्रेवाल ने निभाकर लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया था।

जीनत अमान

70-80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान अपने समय की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती है। जीनत अमान को उस दौर की सबसे बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक के रूप में पहचाना जाता है। वर्ष 1978 में आई राज कपूर की फिल्म “सत्यम शिवम सुंदरम” में यह बेहद बोल्ड किरदार में नजर आई थीं।

Back to top button