विशेष

रिलायंस कंपनी की नींव रखने वाले धीरुभाई अंबानी के हैं 2 भाई, जानिये क्या करता है इनका परिवार

धीरूभाई अंबानी बिजनेस की दुनिया में एक ऐसा नाम हैं, जो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। बिजनेस की दुनिया में वे बादशाह के नाम से भी जाने गए हैं। हालांकि, धीरूभाई अंबानी के कितने भाई थे और परिवार उनका आजकल क्या कर रहा है, इसके बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी है। ऐसे में यहां हम आपको न केवल धीरूभाई अंबानी के भाईयों से मिलवा रहे हैं, बल्कि उनके परिवार के बारे में भी आपको जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं।

धीरूभाई अंबानी के पिता का नाम हीराचंद गोरधनभाई अंबानी था। वे पेशे से एक शिक्षक हुआ करते थे। धीरूभाई अंबानी की माता का नाम जमनाबेन था। वे एक गृहिणी थीं। धीरूभाई अंबानी चार भाई-बहन थे। उनके भाइयों के नाम रमणीकभाई और नाथूभाई थे, जबकि उनकी बहनों के नाम त्रिलोचनाबेन और जसुमतिबेन थे।

रमणीकभाई और उनका परिवार

रमणीकभाई जो कि धीरुभाई अंबानी के बड़े भाई थे, उनकी शादी पदमाबेन से हुई थी। विमल अंबानी रमणीकभाई अंबानी के बेटे हैं, जिनके नाम पर ही वर्ष 1970 में विमल ब्रांड की शुरुआत अहमदाबाद के समीप नरोदा में हुई थी। विमल अंबानी के पिता रमणीकभाई ने इसकी स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वर्ष 2014 तक रिलायंस इंडस्ट्री के बोर्ड का हिस्सा भी वे हुआ करते थे।

जब 90 साल की उम्र में पहुंचने के बाद रमणीकभाई बोर्ड से हट गए तो उसके बाद मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी बोर्ड में शामिल कर ली गईं। बीते 28 अगस्त को रमणीकभाई ने दुनिया को अलविदा कह दिया। रमणीकभाई और पदमाबेन की तीन बेटियां और एक बेटा है। इनकी बेटियों के नाम नीता, मीना और इला हैं, जबकि उनके बेटे का नाम विमल अंबानी है। वर्ष 2001 में रमणीकभाई की पत्नी पदमाबेन इस दुनिया से चल बसी थीं। अपने बच्चों और पोते-पोतियो के साथ इसके बाद रमणीकभाई रह रहे थे।

करोड़ों का बिजनेस कर रहे विमल अंबानी

विमल अंबानी

विमल अंबानी टावर ओवरसीज लिमिटेड की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं। रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट के साथ स्टार्टअप इन्वेस्टमेंट्स और स्टॉक ब्रोकरेज के क्षेत्र में यह कंपनी काम कर रही है। विमल अंबानी इससे पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज के टेक्सटाइल डिवीजन के चीफ एग्जीक्यूटिव की जिम्मेवारी संभाल रहे थे। टाटा ओवरसीज के अतिरिक्त भी कई कंपनियों से विमल अंबानी का जुड़ाव है।

सौरभ पटेल

सिंटेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड, जो कि टेक्सटाइल और लेदर गुड्स का काम करती है, उसमें वे गैर कार्यकारी निदेशक के पद पर मौजूद हैं। सोनल अंबानी से विमल अंबानी की शादी हुई थी, जिनसे उनके अमर अंबानी नाम के एक बेटे और अंजलि अंबानी नाम की एक बेटी हैं। दोनों फिलहाल पढ़ाई कर रहे हैं। विमल अंबानी की बहन का नाम इला अंबानी है, जिनकी शादी राजनेता सौरभ पटेल से हुई है। गुजरात सरकार में सौरभ पटेल कैबिनेट मंत्री की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं।

नाथूभाई अंबानी और उनका परिवार

नाथूभाई अंबानी धीरूभाई अंबानी के छोटे भाई का नाम है। उनकी शादी स्मिताबेन से हुई थी। नाथूभाई अंबानी के बेटे विपुल नाथूभाई अंबानी हैं। वर्ष 2009 में इन्होंने प्रीति अंबानी से विवाह रचाया था। कई कंपनियों में विपुल और प्रीति जॉइंट सेक्रेटरी के तौर पर काम कर रहे हैं।

विपुल नाथूभाई अंबानी

वैसे, विपुल एक केमिकल इंजीनियर भी हैं। यूनिवर्सिटी आफ मैसाचुसेट्स से विपुल की पढ़ाई हुई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंपनी प्रोजेक्ट एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग ग्रुप से ही विपुल ने अपने करियर का आगाज किया था। मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर इन्होंने इस कंपनी में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया था। विपुल ने इसके बाद टावर कैपिटल एंड सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के नाम से अपनी खुद की एक कंपनी भी बना ली थी।

प्रीति अंबानी – विपुल अंबानी

बताया जाता है कि वर्तमान में भी विपुल अंबानी ही इस कंपनी के निदेशक का पद संभाल रहे हैं। इसी कंपनी में दूसरी डायरेक्टर के रूप में प्रीति अंबानी भी काम कर रही हैं। अपने क्लाइंट्स को यह कंपनी ब्रोकरेज की सुविधा प्रदान करती है। साथ में कर्ज के हालात में भी यह कंपनी अपने क्लाइंट्स को सेवा मुहैया कराती है।

नीरव मोदी के साथ विपुल अंबानी ने वर्ष 2014 में अपने काम की शुरुआत की थी। यही वजह है कि सीबीआई नीरव मोदी के फ्रॉड कनेक्शन की जांच में विपुल अंबानी से भी जुड़ी चीजों की पड़ताल कर रही है। विपुल अंबानी और प्रीति अंबानी के बच्चे कौन हैं और वे क्या करते हैं, इसके बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

वैसे, धीरूभाई अंबानी ने जो बिजनेस की दुनिया में मुकाम हासिल किया और अपना जो उन्होंने नाम बनाया, उस तरह का मुकाम इनके भाई हासिल करने में नाकाम रहे। यही वजह है कि इनके भाईयों के तो नाम सभी लोग नहीं जानते, लेकिन धीरूभाई अंबानी का नाम आज लगभग हर कोई जानता है।

पढ़ें 5 हजार करोड़ के आलीशान घर में रहते हैं कर्ज में डूबे अनिल अंबानी, 60 लाख आता है बिजली का बिल

Back to top button