दिलचस्प

5 हजार करोड़ के आलीशान घर में रहते हैं कर्ज में डूबे अनिल अंबानी, 60 लाख आता है बिजली का बिल

अनिल अंबानी इस समय करोड़ों रुपए के कर्ज से दबे हुए हैं और इनपर लंदन की कोर्ट में केस भी चल रहा है। अनिल अंबानी ने कई सारे चीनी बैंक से कर्ज लिया था और इस कर्ज को चुकाने में अब ये नाकाम हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार अनिल अंबानी के ऊपर एक्सपोर्ट एंड इम्पोर्ट बैंक ऑफ चाइना और डेवलपमेंट बैंक ऑफ चाइना का 716 मिलियन डॉलर यानी करीब 5,276 करोड़ रुपए का कर्जा है और इसी कर्ज को लेकर इन बैंक ने इनपर केस किया हुआ है। लंदन की अदालत ने इन्हें जून महीने तक का समय कर्ज भरने को दिया था। लेकिन इसमें ये नाकाम रहे हैं। इन्होंने कोर्ट से कहा है कि इनके पास कुछ नहीं बचा है और ये गहने बेचकर वकीलों की फीस दे रहे हैं। लेकिन आपको ये जानकार हैरानी होगी कि अनिल अंबानी जिस घर में रहते हैं उसकी कीमत 5 हजार करोड़ से अधिक है। जी हां, जितना इनपर कर्ज है, उससे ज्यादा तो इनके घर की कीमत है।

अनिल अंबानी का ये घर मुंबई में है और इस घर में कुल चार लोग ही रहते हैं। जो कि अनिल, टीना मुनिम, इनके दो बच्चे अनमोल और अनशुल अंबानी हैं।

धीरूभाई अंबानी ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी ने बेहद ही शानदार तरीके से इस घर को बनाया है। साल 2018 में फाइनेंशियल सर्विसेस कंपनी आईआईएफएल (IIFL) ने भारत के सबसे महंगे घरों की लिस्ट में इनके घर को दूसरे स्थान दिया था। जबकि इनके भाई मुकेश अंबानी के घर को इस लिस्ट में पहला स्थान मिला था।

अनिल अंबानी के घर में जो डेकोरेशन का सामान लगाया गया है, उसकी कीमत करोड़ों की है। इन्होंने विदेशों के इंटीरियर डिजाइनर्स से अपने घर को सजवाया है।

इन्होंने अपने बंगले को मुंबई के पाली हिल इलाके में बनाया है। अनिल अंबानी का घर Abode 1600 स्केयर फीट में बना है और घर में जिम, स्विमिंग पूल समेत कई सारी सुविधा मौजूद हैं।

इन्होंने अपने घर की छत पर ही हैलीपैड भी बनवाया है। कहा जाता है कि इस घर को ये और ऊंचा बनाना चाहते थे। लेकिन ऐसे करने के लिए इन्हें अथॉरिटीज से परमिशन नहीं मिली थी।

इनके घर में कई सारे हॉल हैं और इन्हें बेहद ही खूबसूरत तरह से सजाया गया है। अनिल अंबानी के इस घर का रख-रखाव का खर्च भी बहुत ज्यादा है। इनके इस घर में दर्जनों स्टाफ हैं। जिनको हर महीने लाखों की सैलरी जाती है।

कहा जाता है कि इनके घर की बिजली का बिल ही 60 लाख रुपए तक का आता है। वहीं कोर्ट में जब इनके इस घर के खर्चा का मुद्दा उठाया गया, तो इन्होंने कोर्ट को बताया कि इनके घर का खर्च इनकी पत्नी उठा रही हैं।

Back to top button