बॉलीवुड

ये है Bigg Boss की विवादित प्रेम कहानियां, किसी ने कर ली शादी, तो किसी की टूटी सगाई

बिग बॉस 14 जल्द शुरू होने जा रहा है। यह शो लड़ाई झगड़ों के अलावा रोमांस और फ़्लर्ट के लिए भी जाना जाता है। ऐसे में आज हम आपको ऐसी जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें बिग बॉस हाउस के अंदर ही प्यार हो गया। इनमें से दो कपल तो ऐसे थे जिन्होंने शो के बाद शादी भी रचा ली थी।

राहुल महाजन और डिंपी गांगुली

राहुल और डिंपी को बिग बॉस सीजन 8 में एक दूसरे से प्यार हुआ था। शो के बाद दोनों ने शादी भी रचा ली थी। हालांकि ये शादी कुछ दिनों बाद टूट गई। वैसे बात दें कि बिग बॉस में ही राहुल का नाम अभिनेत्री पायल रोहतगी के साथ भी जुड़ा था।

पूजा बेदी और आकाशदीप सहगल

बिग बॉस 5 में पूजा और आकाशदीप की जोड़ी काफी लोकप्रिय हुई थी। शो के बाद दोनों ने एक दूसरे को करीब दो साल तक डेट किया। यहां तक कि आकाशदीप ने पूजा के नाम का टैटू अपने हाथ पर भी गुदवाया था। हालांकि बाद में इनका ब्रेकअप हो गया था।

करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल

करिश्मा और उपेन का रोमांस बिग बॉस सीजन 8 में खूब छाया था। शो के बाद भी दोनों एक दूसरे से प्यार करते रहे। इनकी सगाई भी हुई लेकिन एक समय बाद यह टूट गई।

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी

प्रिंस नरूला बिग बॉस 9 के विजेता रहे हैं। इस सीजन में उनका दिल युविका चौधरी पर आ गया था। दोनों का प्यार शो के बाद भी बरकरार रहा। इन्होंने साल 2018 में शादी भी रचा ली थी। ये दोनों आज भी एक दूसरे के साथ हैं।

तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली

काजोल की बहन नीषा मुखर्जी को बिग बॉस 7 में अरमान कोहली से प्यार हो गया था। दोनों का रिश्ता मीडिया में छाया हुआ था। हालांकि शो खत्म होते ही दोनों ने ब्रेकअप कर लिया।

वीना मलिक और अश्मित पटेल

पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक और बॉलीवुड एक्टर अश्मित पटेल का बिग बॉस 4 में चक्कर चला था। शो के अंदर दोनों एक दूसरे के बेहद नजदीक आने लगे थे। हालांकि सीजन खत्म होते ही दोनों अलग हो गए।

रश्मि देसाई – अरहान खान

बिग बॉस 13 में रश्मि और अरहान के बीच का मेटर बहुत उछला था। शो के अंदर अरहान के बीवी और बच्चे होने की बात का खुलासा हुआ था। ऐसे में रश्मि ने अरहान से ब्रेकअप कर लिया।

वैसे आपको इनमें से कौन सी जोड़ी बिग बॉस में सबसे ज्यादा पसंद आई थी? जवाब कमेंट में जरूर दें।

Back to top button