अध्यात्म

बढ़ते खर्चों ने कर दिया आपका बुरा हाल तो करें यह काम, घर में होगी धन की वृद्धि

शास्त्रों में ऐसे बहुत से तरीके बताए गए हैं जिनको अपनाकर हम अपने जीवन की बहुत ही परेशानियों से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं। वास्तु विज्ञान भी एक ऐसा शास्त्र है जिसके अनुसार हमारे घर का वास्तु घर में रहने वाले लोगों के ऊपर काफी प्रभाव डालता है। अगर आपके घर का वास्तु ठीक नहीं है तो इसकी वजह से आपको धन हानि से गुजरना पड़ेगा, इतना ही नहीं बल्कि घर में रहने वाले लोगों का स्वास्थ्य भी खराब रहता है, कारोबार में घाटा होने लगता है, किसी न किसी कारण धन की बर्बादी होने लगती है। अगर आपके घर का खर्च अचानक से ही बढ़ जाए तो यह आपको काफी चिंता में डाल देता है। कई बार तो समझ नहीं आता है कि अचानक आपका खर्चा कैसे बढ़ गया? आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिनकी सहायता से आप अपने बढ़ते हुए खर्चों को नियंत्रण में कर सकते हैं। इन उपायों को अपनाने से आपके घर में हमेशा धन की वृद्धि होगी।

धन की बचत करने के लिए अपनाएं यह वास्तु टिप्स

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप अपने धन में वृद्धि करना चाहते हैं तो घर की तिजोरी के दरवाजे पर कमल पर बैठी हुई और सफेद हाथियों से नहलाई जाती हुई धन की देवी माता लक्ष्मी जी की तस्वीर लगाएं।

2. आप अपने घर का मुख्य द्वार हमेशा साफ-सुथरा रखें क्योंकि इसी जगह पर माता लक्ष्मी जी आपके घर में प्रवेश करती हैं।

3. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर में कहीं पर पानी का नल व्यर्थ खुला है तो आप उसको ठीक करवा लें अन्यथा इसकी वजह से धन हानि होती है।

4. जहां पर आप अपने घर में रुपए-पैसे और गहने रखते हैं वहां पर झाड़ू ना रखें, इससे धन हानि होने की संभावना बढ़ती है।

5. टॉयलेट का दरवाजा हमेशा बंद रखना चाहिए। इसके अलावा दरवाजे से आवाज ना आए, क्योंकि इसकी वजह से वास्तु दोष उत्पन्न होता है।

6. आप फटी जेब वाला कपड़ा पहन कर बाहर ना जाएँ, इससे दुर्भाग्य बढ़ता है और आपके पास धन भी नहीं टिकता है।

7. अगर आप अपने घर में तिजोरी ला रहें हैं तो सोमवार, बुधवार या गुरुवार का दिन बेहद शुभ माना जाता है। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि तिजोरी के कमरे का रंग हल्का पीला होना चाहिए। आप भूल कर भी कमरे का रंग लाल, नीला या काला ना रखें।

8. घर के बच्चे खेलते-खेलते दीवारों के ऊपर पेन से या फिर पेंसिल से कुछ लिख देते हैं या निशान बना देते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार यह ठीक नहीं माना जाता है। इसकी वजह से फिजूलखर्ची बढ़ने लगती है।

9. घर के अंदर खराब घड़ी ना रखें क्योंकि इसकी वजह से जीवन में ठहराव आ जाता है। आप अपनी जिंदगी में आगे नहीं बढ़ पाते हैं।

10. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के किचन में दवाई नहीं रखनी चाहिए क्योंकि इसकी वजह से बीमारियों पर खर्च बढ़ने का खतरा बना रहता है।

11. वास्तु शास्त्र के मुताबिक आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप अपने घर की दक्षिण-पूर्व दिशा को हमेशा साफ सुथरा रखें वरना इसकी वजह से आमदनी से अधिक खर्चों में बढ़ोतरी होने लगती है।

Back to top button
?>