बॉलीवुड

इंडस्ट्री के बाहर ही मिला इन 10 बॉलीवुड सितारों को प्यार, बना लिया लाइफ पार्टनर

बॉलीवुड में कई ऐसे सेलिब्रिटीज मौजूद हैं, जिन्हें फिल्म इंडस्ट्री में ही अपने लाइफ पार्टनर ढूंढ निकाले और उनके साथ शादी रचा ली। वहीं, बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे भी मौजूद हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री के बाहर के लोगों से शादी की है। यहां हम आपको 10 ऐसे लोकप्रिय सेलिब्रिटीज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें किसी भी एक्टर या एक्ट्रेस में अपना प्यार नहीं मिला। इन्हें प्यार उनमें मिला, जो ज्यादा फेमस नहीं थे।

जितेंद्र और शोभा

फिल्म इंडस्ट्री में जितेंद्र ने अपनी ऐसी छाप छोड़ दी है जो हमेशा कायम रहेगी। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं। एक वक्त हेमा मालिनी के साथ उनके रिलेशन की खबरें उड़ रही थीं। हालांकि, शादी उन्होंने शोभा से की थी। जब इन दोनों की शादी हुई थी तो उस दौरान ब्रिटिश एयरवेज में शोभा एयर होस्टेस के तौर पर काम कर रही थीं। शादी के बाद इन्हें बेटी एकता कपूर और एक बेटा तुषार कपूर हैं।

माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल के नाम से माधुरी दीक्षित प्रख्यात हैं। उन्होंने भारतीय मूल के हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ श्रीराम नेने को अपना दिल दे दिया था। 17 अक्टूबर, 1999 को उन्होंने अमेरिका में डॉ श्रीराम नेने से शादी रचा ली थी। इसके बाद माधुरी भी अमेरिका में ही जाकर बस गई थीं। कुछ साल पहले माधुरी दीक्षित भारत लौटीं। माधुरी के दो बेटे हैं जिनका नाम रियान नेने और अरिन नेने है।

रवीना टंडन और अनिल थडानी

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन को भला कौन नहीं जानता। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के साथ एक वक्त ये रिलेशन में भी रही थीं। हालांकि, इन्हें अपना असल प्यार फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी में मिला था। वर्ष 2004 में उन्होंने अनिल थडानी के साथ ब्याह रचा लिया था। उदयपुर के जग मंदिर पैलेस में पंजाबी रीति-रिवाज से इन दोनों की शादी हुई थी।

इमरान खान और अवंतिका मलिक

इमरान खान को ‘जाने तू या जाने ना’ से बॉलीवुड में दाखिल होते हुए देखा गया था। उन्होंने अपनी एक विशेष पहचान बना ली थी। इनकी फीमेल फैन फॉलोइंग काफी रही है। हालांकि, उन्होंने इन सभी का दिल तब तोड़ दिया, जब इन्होंने अवंतिका मलिक से शादी कर ली। फिल्मी बैकग्राउंड से अवंतिका नाता नहीं रखती हैं। इन दोनों ने लगभग 10 वर्षों तक शादी से पहले एक-दूसरे को डेट भी किया था।

जूही चावला और जय मेहता

फिल्म इंडस्ट्री में जूही चावला ने अपनी एक विशेष पहचान बना ली थी। हालांकि, इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने शादी एक बिजनेसमैन जय मेहता से रचाई थी। वर्ष 1995 में इनकी शादी हुई थी। जूही चावला और जय मेहता हमेशा एक-दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताते थे। ऐसे में जब उनकी गुपचुप शादी कर लेने की खबरें सामने आईं तो हर कोई हैरान रह गया था। जब इनकी बेटी होने वाली थी, तब इन्होंने आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते का ऐलान किया था। आज उनका एक बेटा और एक बेटी हैं। दोनों खुशी-खुशी अपनी जिंदगी बिता रहे हैं।

ईशा देओल और भरत तख्तानी

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल जो कि अभिनेता धर्मेंद्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी की बेटी हैं, उन्होंने मुंबई के एक बिजनेसमैन भरत तख्तानी से 29 जून, 2012 को शादी रचाई थी। उनकी दो बेटियां राध्या और मिराया हैं।

विवेक ओबेरॉय और प्रियंका अल्वा

बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबरॉय का नाम एक वक्त में बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से जुड़ चुका है। कहा जा रहा था कि दोनों रिलेशनशिप में थे, मगर बाद में इन दोनों के रास्ते अलग हो गए। विवेक ओबेराय ने इसके बाद प्रियंका अल्वा से शादी कर ली थी। प्रियंका कर्नाटक के एक पूर्व मंत्री की बेटी हैं। इन दोनों का एक बेटा और एक बेटी हैं।

मुमताज और मयूर माधवानी

मुमताज भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्हें कभी कोई भुला नहीं पाएगा। अपने अभिनय से हर किसी का दिल जीत लेने वालीं और अपने बेहतरीन डांस से हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देने वालीं मुमताज ने बिजनेस टाइकून मयूर माधवानी से 1974 में 29 मई को शादी की थी।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को ब्रिटिश भारतीय बिजनेसमैन राज कुंद्रा में अपना प्यार मिला था। उन्होंने 22 नवंबर, 2009 को शादी रचाई थी। शादी के बाद ये दोनों तब सुर्खियों में आ गए थे, जब उन्होंने मिलकर आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स को खरीद लिया था। बताया जाता है कि हर साल 100 मिलियन डॉलर की कमाई राज कुंद्रा को होती है।

फरदीन खान और नताशा माधवानी

बॉलीवुड में कभी अपने अभिनय और अपने स्मार्टनेस की वजह से छा जाने वाले फरदीन खान ने वर्ष 2005 में अपनी बचपन की दोस्त नताशा से शादी की थी। नताशा दिग्गज अभिनेत्री मुमताज की बेटी हैं, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में उनका नाम बहुत कम लोग ही जानते हैं। फरदीन खान और नताशा दोनों खुशहाल शादीशुदा जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं।

पढ़ें शिल्पा के गाने ‘चुरा के दिल मेरा’ पर नोरा फतेही ने किया धमाकेदार डांस, अदाओं के दीवाने हुए फैंस

Back to top button