Trending

मासिक राशिफल: इस महीने कुबेर देव पांच राशियो के लिए खोल देंगे धन का दरवाजा, बुरे दिन होंगे खत्म

सितंबर के महीने में कुछ राशि के जातकों पर कुबेर देव की कृपा बरसने वाली है। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहेगा? हम आपको सितंबर महीने का राशिफल बताने जा रहे हैं। न्यूजट्रेंड़ के इस मासिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला महीना आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस मासिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक महीने की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो पढ़ें Rashifal September 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मेष राशि वालों को आजीविका के नए स्त्रोत मिलेंगे। कामकाज में मन लगेगा। दूसरों की मदद मिलेगी। मानसिक रूप से आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। साहित्यिक जगत के लिए साहित्यिक जगत से आय का साधन मिलेगा। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और उनकी ओर से आपको लाभ मिलने के आसार हैं। जोश में आकर ऐसा कोई गलत कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे कि आपको बाद में पछताना पड़े।

प्यार के विषय में : अपने लव पार्टनर से सहयोग प्राप्त करने से ही आपके रिश्ते में मजबूती आएगी।

करियर के विषय में : जॉब अथवा कारोबार करने वालों की आय में बढ़ोतरी होगी।

हेल्थ के विषय में : अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस महीने यात्राओं में मानसिक चिंता बढ़ सकती है। परिजनों के सहयोग से आयोजन सफल होंगे। अपने सीनियर्स का सम्मान करें और ऐसी कोई भी बात न कहें जिससे उन्हें ठेस पहुंचे। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। आप को संतान सुख मिलने की संभावना है। पैसों के मामले में महीना ठीक ठाक रहेगा। आप अपने तयशुदा बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे।

प्यार के विषय में : आप अपने जीवनसाथी को कोई बड़ा गिफ्ट दे सकते हैं। रोमांस आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा।

करियर के विषय में : इस महीने आपको अपनी आजीविका के क्षेत्र में एक बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा सावधान रहना होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि वाले दूसरों के विवादों में खुद को शामिल न करें। गैर-जरूरी वाद-विवाद से बचकर रहें। आप अपने निकटवर्ती लोगों पर काफी धन खर्च करेंगे जिन से प्रेम करते हैं उनको कोई तोहफा दे सकते हैं। अपने सहकर्मियों के साथ विवाद न करें अन्यथा आपको परेशानी होगी। निजी जीवन की परेशानियों से निपटने की आप पूरी कोशिश करेंगे। इस महीने जमीन एवं वाहन खरीदने का योग बन रहा है।

प्यार के विषय में : आप लंबे वक्त से जिस शांति और प्रेम की तलाश में हैं वो इस महीने आपको मिलेगा।

करियर के विषय में : रोजगार के अवसर मिलेंगे। नए व्यापार के भी अवसर मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : सेहत में गिरावट हो सकती है खाने पीने में सावधानी बरतें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कार्यक्षेत्र में आपको प्रबल सफलता मिलने के योग हैं। किसी तरह की कोई समस्या नहीं है। व्यापारिक उन्नति करते जाएंगे। आपकी छवि मजबूत होगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। भाग्य आपका साथ दे रहा है जितना आप मेहनत करेंगे उतनी लाभ मिलेगा। आपसी संबंधों में तनाव, विवाद और पारस्परिक अविश्वास को पनपने न दें। इस बात का खास ख्याल रखें।

प्यार के विषय में : इस महीने आपके प्रेम संबंधों में मधुरता आ जाएगी और आप प्रेम जीवन का आनंद लेगें।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा के पदोन्नति की संभावना है। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग हैं।

हेल्थ के विषय में : स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। नियमित रूप से चिकित्‍सीय परामर्श लेते रहें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस माह आपके भाग्य का सितारा मजबूत रहेगा। आपमें अच्छी उर्जा रहेगी। समाज में सराहे जाएंगे। नायक-नायिका की भांति चमकने का योग है। भाग्य का पूरा सपोर्ट मिलेगा जिससे आपके कई काम बनेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थितियां ठीक रहेंगी। खुद पर घमंड न करें। जहां तक संभव हो इस समय किसी नए संबंधों की शुरुआत न करें। प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होने का योग बन रहा है।

प्यार के विषय में : आपके जीवनसाथी की बेरुख़ी आपको उदास रख सकती है।

करियर के विषय में : आपको अपने कारोबार से जुड़े निवेश में बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : सेहत के प्रति लापरवाही करते रहेंगे तो आपके स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कन्या राशि वालों की जुबान अनियंत्रित हो सकती है। इस पर ध्यान देने की जरूरत है। हो सकता है आपको कार्यक्षेत्र के चलते आस-पास की यात्रा करना पड़े। यह आपके लिए सुखद भी हो सकती है। भवन-भूमि से संबंधित कोई बड़ा निर्णय लेने का योग है। मानसिक चंचलता के रहते निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा। सफलता न मिलने पर निराश होने के योग हैं।

प्यार के विषय में : दांपत्य जीवन में प्रेम की मिठास बनी रहेगी। जीवनसाथी की समझदारी से आप किसी समस्या का समाधान कर पाएंगे।

करियर के विषय में : बिजनेस में लाभ होगा। साथ ही कोई बड़ी अचल संपत्ति खरीदने के योग हैं।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य को लेकर अपना ख्याल रखें। अपना शुगर चेकअप कराएं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

महीने की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में आशानुकूल लाभ होने की संभावना बन रही है। मित्रों का सहयोग मिलेगा इससे आप प्रसन्‍नता का अनुभव करेंगें। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने के बारे में विचार कर सकते हैं लेकिन कोई भी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा। साहित्य एवं कला के क्षेत्र में आपकी रुचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगें भी उठेंगी।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ रोजाना की खटपट इस महीने खत्म हो जाएगी।

करियर के विषय में : आपके लिए बिजनेस खुशियां लेकर आएगा। आय उम्मीद से ज्यादा होगी।

हेल्थ के विषय में : यदि आपको कोई समस्या हो रही हैं तो बेहतर होगा आप डॉक्टर से सम्पर्क करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वृश्चिक राशि वाले अपने मन को शांत रखें और भविष्‍य की चिंता न करें। ईश्‍वर का स्‍मरण करें सब बेहतर होगा। किसी भी तरह की कोई समस्या वाली बात दिखाई नहीं पड़ रही है। आपको कर्मक्षेत्र में धनार्जन के लिए अधिक प्रयास करना पड़ेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में प्रतिबद्ध होकर स्वयं सक्रिय होना आवश्यक है। साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा। आपको गुस्से पर नियंत्रण रखना उचित रहेगा।

प्यार के विषय में : अपने पार्टनर से वादा करने से पहले दो बार सोच लें। आने वाले दिनों में इसकी वजह से दोनों के बीच मनमुटाव हो सकता है।

करियर के विषय में : निवेश से धन लाभ होगा। बिजनेस में धन लाभ के लिए बनाई गई योजना सफल होगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य का मामला एकदम बढ़िया रहेगा। शारीरिक व मानसिक दोनों रूप से काफी मजबूत रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस महीने आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने का योग है। पैतृक संपत्ति से धन लाभ हो सकता है। घरेलू कामों में फिजूलखर्ची होती दिखेगी। इसके अलावा नए अवसरों की संभावनाएं भी दस्‍तक दे रही हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सोच-समझकर निर्णय लेने से लाभ होगा। निराशा के वातावरण से बाहर निकल सकेंगे। किसी प्रकार का कोई गलत कदम न उठाएं, वरना गड़बड़ हो सकती है।

प्यार के विषय में : इस महीने किसी बात से प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों के लिए एवम उनके करियर के लिए अच्छा समय है, षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : सेहत में गिरावट आ सकती है। खुद पर दबाव डालकर आप अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस माह कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहने वाली है। आपके घर में सुख-शांति और आनंद का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं हैं। आध्यात्मिक विकास का योग बन रहा है। परिवार वालों की मदद से सुख की प्राप्ति होगी। समय पर कार्य पूरा न होने से तनाव रहेगा।

प्यार के विषय में : अपने रिश्ते में पारदर्शिता रखें। मन में किसी भी प्रकार की दुविधा हो तो अपने पार्टनर से खुलकर बात करें।

करियर के विषय में : बिजनेस में कठिन मेहनत करने वाले हैं जिसका आर्थिक लाभ आगे चलकर मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत अच्छी रहेगी। ख़ुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस कर रहे होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस महीने आप जो भी कार्य सोचेंगे वह पूरा कर सकते हैं। लेकिन जरूरी है कि कार्य को पूरी मेहनत और लगन से करें। भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी सम्भव है। मां के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। संतान के व्यवहार से मन दुखी होगा। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता रहेगी। आप चीजों को व्यवस्थित करने में ज्यादा समय बर्बाद न करें। धन के क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन में प्रिय के साथ वक्त बिताने के अच्छे मौके आएंगे।

करियर के विषय में : पैसों की कमी महसूस कर सकते हैं। व्यापार में घाटे के सौदे से सावधान रहेंगें।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य को लेकर कोई भी लापरवाही न बरतें। बीमार लोगों का स्वास्थ्य अच्छा होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

मीन राशि वाले छिपे शत्रुओं से बचने की कोशिश करें। सहकर्मियों से अच्छा व्यवहार आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगा और वह आपके काम में आपकी मदद करेंगे। आप समय पर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे। व्‍यय अधिक और आय कम की भी स्थिति नजर आ रही है। ऐसे में सोच-समझकर व्‍यय करना बेहतर होगा। बोलचाल की भाषा में सावधानी जरूरी है। विलासिता के प्रति रुझान बढ़ेगा।

प्यार के विषय में : प्रेम के लिए यह महीना संजीदा है, मैरिड लाइफ रोमांस से भरपूर रहेगी।

करियर के विषय में : प्रतियोगी परीक्षाओं में सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद हैं।

हेल्थ के विषय में : हृदय रोगियों को इस महीने काफी सचेत रहना होगा।

आपने मासिक राशिफल सितंबर 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को मासिक राशिफल सितंबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘मासिक राशिफल सितंबर 2020’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : कर्क राशि वाले होते हैं चंचल तो मीन वाले होते हैं दयालु,जानें किस राशि के इंसान की क्या है खूबी

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ situs toto toto slot slot toto toto togel situs toto data macau situs toto slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay onictoto situs toto toto slot sontogel slot gacor malam ini toto slot toto slot toto slot toto slot Situs Toto togel macau pengeluaran sdy situs toto situs toto Situs Toto Situs Toto situs toto Situs toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto toto slot titi4d Situs Slot titi4d Situs Toto toto slot slot toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ toto slot Toto Slot Slot Togel situs toto toto togel situs toto toto togel slot online SAPITOTO toto togel toto slot sesetoto toto togel toto slot toto togel toto slot toto togel toto slot toto togel toto slot situs toto toto togel licin4d karatetoto karatetoto toto togel mma128 toto togel toto togel Winsortoto toto togel neototo ilmutoto situs toto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru slot gacor situs toto ROGTOTO situs toto slot gacor situs toto toto slot situs toto toto situs toto situs toto situs toto SITUS TOTO toto slot PITUNGTOTO slot thailand slot gacor situs togel resmi toto ROGTOTO toto slot slot neototo toto togel situs toto situs toto toto slot toto slot neototo toto slot situs togel slot 4d toto slot toto togel toto togel RP888 situs toto situs toto situs toto toto gacor ayamtoto toto slot situs slot kientoto toto 4d https://www.sierradesanfrancisco.inah.gob.mx/btoto/ toto slot dvtoto dvtoto pucuk4d slot gacor japan168 batakslot slot gacor toto macau kabar viral slot gacor benteng786 slot gacor slot gacor toto slot ARAHTOGEL JURUTOGEL benteng786 batak5d gila4d gaib4d slot gacor slot gacor batak5d batak5d slot gacor situs toto macau data macau toto slot Toto 4D Scatter Hitam 988slot kari4d ladangtoto toto slot scatter hitam rtp gacor sulebet mekar99 rtp slot slot deposit 1000 sulebet slot maxwin mekar99 lapak7d marontoto garudabet168 jagoan 4d sido247 wika togel