अध्यात्म

कर्क राशि वाले होते हैं चंचल तो मीन वाले होते हैं दयालु,जानें किस राशि के इंसान की क्या है खूबी

इस दुनिया में जितने लोग हैं उतने तरह का उनका स्वभाव होता है। कोई स्वभाव से काफी दोस्ताना होता है तो कई जिद्दी। किसी को बहुत गुस्सा आता है तो कोई हंसमुख नेचर का होता है। क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है कि हर किसी का नेचर अलग अलग होता है? आप सोच रहे होंगे कि ये घर के रहन सहन और परवरिश पर निर्भर करता हैं।

ये बात सच तो है लेकिन सिर्फ ये ही बात नहीं है। दरअसल आदमी की राशि का भी उसके नेचर पर उतना ही असर पड़ता है जितना की परवरिश का। आपका जो नेचर है उसके लिए आपकी राशि जिम्मेदार है। ऐसे में अगर किसी से दोस्ती करनी हो या किसी का नेचर समझना हो तो उसके राशि के बारे में जान लिजिए और आपको पता चल जाएगा की सामने वाला का नेचर क्या है। आपको बताते हैं 12 राशियों के जातकों का क्या है नेचर।

मेष

मेष राशि के जातक निडर और साहसी किस्म के होते हैं। अपनी राशि के चिन्ह के अनुसार ही मेष राशि के लोग अपना जीवन अपनी शर्तों पर जीने में विश्वास रखते हैं। इनकी अपनी एक विचारधारा होती है जिसके लिए ये किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं करते हैं। इनमें सबसे बड़ी खासियत होती है कि इनके सामने कैसी भी स्थिति आ जाए ये कभी हार नहीं मानते हैं और हर परिस्थिति से लड़ते हैं।

वृषभ

वृषभ राशि के जातक परिश्रमी किस्म के होते हैं। इस राशि का चिन्ह बैल है और ये दर्शाता है कि ऐसे लोग ज्यादा मेहनती होते हैं। इस राशि के जातों की एक जादूई पर्सनालिटी होती है। इनका व्यक्तित्व बेहद शानदार होता है और ये खुद को उसी हिसाब से ग्रुम भी करते हैं। इनकी ये खासियत होती है कि ये काफी स्टाइलिश होते हैं और इनका फैशन सेंस लोगों को काफी पसंद आता हैं।

मिथुन

इस राशि का चिन्ह जुड़वा होता है। इस राशि के लोग काफी एट्रैक्टिव होते हैं और इनका नेचर भी काफी फ्रैंडली होता है। इनकी बुद्धि भी बहुत तेज होती है और इसकी चर्चा भी हर जगह होती है। ये तेज दिमाग के होते हैं और इसके चलते लोगों में अपनी एक अलग पहचान बनाते हैं।

कर्क

इस राशि के लोगों के स्वभाव में सबकुछ एकसाथ होता है जैसे चंचलता, संवेदनशीलता, शीतलता, भावुकता। इनके मन का स्वामी चंद्रमा होता है इसलिए कर्क जातक किसी भी इंसान के मन की बात उसके कहे बिना ही जान जाते हैं। ये लोग संवेदनशील होने के साथ-साथ वफादार भी होते हैं। ये जिससे दोस्ती निभाते हैं उसके लिए जान तक देने को तैयार रहते हैं।

सिंह

सिंह राशि का चिन्ह शेर होता है। अपने राशि के चिन्ह की तरह ही इस राशि के जातक काफी शक्तिशाली होते हैं। इनके अंदर प्रतिभा कूट कूट कर भरी होती है और हर जगह इनका गुणगान होता है। ये लोग किसी पर भी आसानी से भरोसा कर लेते हैं। इन्हें हराना आसान नहीं होता है और ये कठिन परिस्थिति में भी स्थिरता के साथ खड़े रहते हैं।

कन्या

इस राशि का चिन्ह हाथ में फूल की डाली लिए एक कन्या होती है। ये चिन्ह मानवता को दर्शाता है। कन्या राशि के जातकों के बारे में कहा जाता है कि वो हमेशा लोगों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। उनका निस्वार्थ स्वभाव होता है।ऐसे लोग बहुत मेहनती होते है और किसी भी परिस्थिति में घबराते नहीं है।

तुला

इस राशि के जातकों का स्वभाव बेहद अलग माना जाता है। राशि ग्रह शुक्र होने के चलते इस राशि के लोगों को आकर्षक चीजों से काफी लगाव होता है। ये लोग दिल में कोई बात नहीं रखते हैं और ईमानदार नेचर के होते हैं।

वृश्चिक

इस राशि का चिन्ह बिच्छू होता है। इस राशि के लोग बहुत शांत स्वभाव के होते हैं। ये अपनी विनम्र आवाज के लिए जाने जाते है। इनके लिए कहा जाता है कि ये अपना भाग्य खुद नियंत्रित कर लेते है और अपनी शर्तों पर लाइफ जीना पसंद करते हैं। इनकी खासियत होती है कि ये लोग काफी दयालु और सहयोगी किस्म के होते हैं।

धनु

इस राशि के लोग आध्यात्मिक प्रकृति वाले होते हैं। धनु राशि का चिन्ह अश्व मानव है जिसका पिछला हिस्सा घोड़े का होता है और सामने का हिस्सा मानवा और उसके हाथ में प्रत्यंचा चढ़ा हुआ तीर धनुष रहता है। इस राशि के जातकों का स्वभाव दोस्ताना होता है और बहुत जल्दी किसी से भी दोस्ती कर लेते हैं।

मकर

इस राशि के जातकों का राशि चिन्ह मकर होता है। हालांकि इसके शरीर के आधे भाग में स्थलीय और बाकी के आधे भाग में हिरण, मगरमच्छ, हाथी और मछली की पूंछ जैसे जलीय जीवों का चित्रण देखने को मिलता है। इस राशि के जातक बहुत हंसमुख होते हैं और ये जहां जाते हैं हर किसी का दिल खुश कर देते हैं। इन्हें पार्टी की जान कहते हैं।

कुंभ

इस राशि का चिन्ह एक घड़ा होता है। कुंभ राशि में जन्में लोग इंसानों के प्रति प्यार और ममता की बेहतरी के लिए कुछ भी कर गुजरने का जज्बा रखते हैं। हालांकि उसी दौरान ये शांत, अलग, भावनात्मक लगाव से रहित भी हो जाते है। ये लोग समझौते करवाने और सही फैसले करवाने के लिए जाने जाते हैं।

मीन

इस राशि का चिन्ह मछली होता है। मछली की तरह की शांत मीन राशि के लोग बहुत कोमल और दयालु किस्म के होते हैं। मीन जातकों का स्वभाव काफी सहानुभूतिपूर्ण होता है, जिसकी वजह से लोग इन्हें काफी पसंद करते हैं। ये ओपन माइंडेड लोग होते हैं और ये अपनी सोचो को किसी दायरे में नहीं बांधते हैं।

Back to top button