राशिफल

शुभ योग बनने से इन 4 राशियों धन के मामले में मिलेगी बड़ी सफलता, राजयोग की संभावना

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 24 अगस्त से 30 अगस्त तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस हफ्ते आपके कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और आप अपने काम से भी संतुष्ट रहेंगे। पैसों के मामले में सावधान रहना होगा क्योंकि धन हानि होने की संभावना है। यदि आर्थिक फैसला जल्दबाजी में लेंगे तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। इस सप्ताह आपके जीवन में कुछ बदलाव भी जरूर आएगा। इस बदलाव के प्रति सतर्क रहें।

प्यार के विषय में : विवाहित जातकों को शुभ समाचार मिलेगा। प्रेमिका के घर उनसे मिलने जा सकते हैं।

करियर के विषय में : जॉब में उन्नति करेंगे। किसी सरकारी कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : सेहत का मामला अच्छा रहेगा। आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

पिछले कुछ समय से आपके पिता के साथ आपका रिश्ता कुछ ठीक नहीं चल रहा था लेकिन इस सप्ताह आप उनकी नाराजगी दूर करने में सफल रहेंगे। आप वो ही करें जो करना आपको अच्छा लगता है फिर वो चाहे गाना गाना हो, किताब पढ़ना हो या फिर दोस्तों के साथ गप्पें मारना ही क्यों ना हो। परिवार की ओर से आपको कोई ऐसी जिम्मेदारी भी दी जा सकती है।

प्यार के विषय में : प्रेमिका के साथ विवाद हो सकता हैं। प्रेमी की बात दिल पर ले सकते हैं।

करियर के विषय में : पदोन्नति के मौके मिल सकते हैं, कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। किस्मत का साथ मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य की दृष्टि से सप्ताह अच्छा है। आप काफी ऊर्जावान और तरोताजा महसूस करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह आप अपने काम में ज्यादा व्यस्त होने से आप अपने परिवार को ज्यादा वक्त नहीं दे पायेंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको उचित परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। समाज की सेवा करने के नाम पर कुछ अच्छा व बड़ा काम करेंगे। ये काम आपकी पहचान बनाने में आपकी मदद करेगा। आपकी कोशिशें सफल हो सकती हैं और आपका प्रदर्शन बेहतर होगा।

प्यार के विषय में : लव पार्टनर का व्यवहार हैरान कर सकता है। प्रेमी के साथ विवाह करने का विचार मन में आएगा।

करियर के विषय में : व्यवसाय में कोई नया प्रोजेक्ट प्रारम्भ कर सकते हैं। राजनीति वाले लोगों का सफलता से मन हर्षित रहेगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत से जुड़ी कोई समस्या आ सकती है। पेट में दर्द उभरने से दिक्कत हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आर्थिक और व्यावसायिक रूप से सप्ताह लाभदायक रहेगा। आपको केवल अपने लक्ष्य के बारे में सोचना चाहिए। आप हिम्मत से काम लेंगे तो हर तरह की मुश्किलों का सामना आसानी से कर सकेंगे। किसी एक कार्यक्रम का हिस्सा बनने का भी मौका मिलेगा, जो आपको एक नई सोच व नई दिशा देने का काम करेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

प्यार के विषय में : लव लाइफ के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ साबित होगा।

करियर के विषय में : आपका भाग्य आपकी प्रगति में बाधा बन सकता है। खर्च में बढ़ोतरी परेशान करेगी।

हेल्थ के विषय में : भागदौड़ और परिश्रम के कारण आज आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह आपको खुद में थोड़ा बदलाव करने की जरूरत है। अगर आप मन लगाकर प्रयास करेंगे तो आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के बड़ों के साथ आपके वैचारिक मतभेद खत्म होंगे और वे आपके पक्ष को समझेंगे। बनाई गई योजना पर समय रहते काम करने से आपको बहुत लाभ मिलने वाला है।

प्यार के विषय में : लंबे समय के अंतराल के बार लव पार्टनर से मुलाकात होगी।

करियर के विषय में : पूरे दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कारोबार में मनचाहा लाभ मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सुबह उठकर योगा करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह आपके जीवन में कुछ बड़ा होने वाला है। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते है। आप शौक मौज पर कुछ धन खर्च करेंगे। आप बच्चों के लिए भी कुछ तोहफे खरीद सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। इस हफ्ते आप अपने क्रोध, अधीरता और अहंकार को नियंत्रण में रखें वरना किसी खास मित्र से मतभेद हो सकता है।

प्यार के विषय में : रोमांटिक लाइफ बहुत ही बढ़िया रहेगी। अपने पार्टनर के साथ बिताए हुए पल आपके लिए यादगार बन जाएंगे।

करियर के विषय में : बिजनेस से जुड़े कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपका पक्ष मजबूत हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : अगर आप अपनी सेहत में सुधार चाहते हैं तो देर रात तक जागने की आपकी आदत को सुधारें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह कई नई उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। मित्रों के साथ किसी बात पर आपका मनमुटाव हो सकता है। आप नौकरीपेशा हैं तो दफ्तर में सहकर्मियों और वरिष्ठों का सहयोग मिलने से आपके काम में तेजी आएगी। साथ ही आज कठिन कार्य भी आसानी से पूरे हो जाएंगे। अनावश्यक विवादों में न बोले नुकसान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग है।

प्यार के विषय में : जितना ज्यादा आप एक दूसरे के साथ समय बिताएंगे, प्रेम उतना ज्यादा गहरा होता जाएगा।

करियर के विषय में : कारोबार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

हेल्थ के विषय में : पेट दर्द हो सकता है। खानपान पर ध्यान दें और सावधानी भी रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस हफ्ते समूहों में शिरकत दिलचस्प, लेकिन खर्चीली रहेगी खास तौर पर अगर आप दूसरों पर खर्च करना नहीं बन्द करेंगे तो। पारिवारिक जीवन में कलह रह सकती है। आपका चढ़ा हुआ पारा घर में कोई बड़ा बवाल करा सकता है, इसलिए अपना दिमाग ठंडा रखें। बेहतर होगा कि आप समझदारी के साथ काम लें। ऐसा करने से आप रास्ते में आने वाली परेशानियों से बचेंगे।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मधुर बना रहेगा।

करियर के विषय में : लगातार मिल रही असफलता से परेशान रहेंगे। करियर को लेकर गहन विचार की जरूरत है।

हेल्थ के विषय में : अपनी सेहत को प्राथमिकता दें। आपको बाहर का भोजन खाने से बचना चाहिए।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह आपके जीवन में काफी बदलाव आने वाला है। चिंता न करें, ये बदलाव आपके लिए सकारात्मक ही होगा। कार्यों से सम्बंधित रुकावटें दूर होंगी। समय का सदुपयोग करें। आलस्य में अपना समय नष्ट ना करें। आपका परिवार हमेशा आपके साथ रहता है और आगे भी रहेगा। गोपनीय तथ्यों को किसी के साथ सांझा न करें तथा महतवपूर्ण दस्तावेजों को भी कड़ी निगरानी में रखें।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा।

करियर के विषय में : यह हफ्ता आर्थिक रूप से शुभ है। कारोबार में प्रगति होगी। खर्च में कमी आएगी।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में लापरवाही ठीक नहीं है। ज्यादा चिंता करने से आपकी मुश्किलें हल होने की जगह बढ़ेंगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

यह छात्रों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण सप्ताह होने का अनुमान है। आपको अपने गुरुजनों का पूरा सहयोग मिलेगा, आप बस जमकर मेहनत करें। आप भावनाओं पर नियंत्रण रखें भावेश ना कोई काम ना करें, नुकसान हो सकता है। आपके सबसे करीबी लोग ही आपसे दूर हो सकते हैं। परिवार में प्रेम-व्यवहार बनाए रखें। पुराने करीबी रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।

प्यार के विषय में : प्रेमी जोड़ों के लिए समय बहुत ही बढ़िया रहेगा। अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए परिजनों से सहमति ले सकते हैं।

करियर के विषय में : कारोबार में लाभ के योग बने रहेंगे। काम में मन लगेगा।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह शारीरिक थकान और मानसिक तनाव हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह आप विवादों में पड़ने से बचें वरना बात सुलझने के बजाय उलझ सकती है। आप अपने काम पर ध्यान दें लेकिन साथ ही अपने आस पास हो रही गतिविधियों पर भी नजर रखें। अगर आप व्यापार से जुड़े हैं तो आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। किसी को उधार के लेन-देन से बचें। लंबे समय से चले आ रहे किसी रिश्ते को भी समाप्त करना पड़ सकता है।

प्यार के विषय में : दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के व्यवहार में बदलाव देखने को मिलेगा।

करियर के विषय में : कारोबार में अतिरिक्त लाभ की प्राप्ति होगी। नए लाभकारी सौदे होंगे।

हेल्थ के विषय में : शारीरिक लाभ के लिए विशेषकर मानसिक तौर पर मज़बूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह धैर्य और सफल होने की इच्छाशक्ति निश्चित रूप से आपके लिए चीजों को आसान बना देगी। आर्थिक मोर्चे पर सप्ताह लाभदायक रहेगा। आय का नया स्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। इस हफ्ते काम पर कई अवरोधक कारक आपको परेशान करने वाले हैं। उनसे बाहर निकलने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बन सकते हैं।

प्यार के विषय में : आप अपने सुखद दायरे से निकलकर प्रेम खोजने का जोखिम उठाएंगे।

करियर के विषय में : करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। कारोबार की प्रगति के द्वार खुलेंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य सुख में बाधाएं आती रहेंगी। बीपी से शारीरिक कष्ट हो सकता है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 24 अगस्त से 30 अगस्त का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 24 अगस्त से 30 अगस्त का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 24 अगस्त से 30 अगस्त’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : एक लोटे जल से दूर की जा सकती है धन संबंधी समस्याएं, बन जाती है मां लक्ष्मी की कृपा

Back to top button