बॉलीवुड

कोरोनावायरस के खौफ के बीच ये टीवी अभिनेत्रियां बनीं मां, घर आये नन्हे मेहमान

बीते कई महीनों से समूची दुनिया कोरोनावायरस का प्रकोप झेल रही है। इसकी वजह से देशभर में लॉकडाउन भी लगाया गया था। लॉकडाउन के दौरान भी टीवी जगत की कई अभिनेत्रियों के घर खुशी आई है। जी हां, इन टीवी अभिनेत्रियों के घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। लॉकडाउन के दौरान ये टीवी अभिनेत्रियां मां बन गई हैं।

शिखा सिंह

शिखा सिंह टीवी जगत की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। सीरियल कुमकुम भाग्य के जरिए उन्हें विशेष पहचान मिली है। शिखा सिंह और उनके पायलट पति करण शाह हाल ही में पेरेंट्स बन गए हैं। बीते 16 जून की सुबह शिखा ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। इन्होंने अपनी बेटी का नाम अलायना सिंह शाह (Alayna Singh Shah) रखा है।

एकता कौल

देशभर में जब कोरोनावायरस की वजह से लॉकडाउन लगा हुआ था तो इस दौरान टीवी अभिनेत्री एकता कौल और उनके पति सुमित व्यास भी पेरेंट्स बन गए। एकता कौल ने 4 जून को एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद इस कपल ने सोशल मीडिया में यह खुशी साझा की। सुमित ने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी शेयर करते हुए लिखा कि एकता ने एक बेटे को जन्म दिया है। हम दोनों ने इसका नाम वेद रखा है। बेटे के जन्म के बाद इन दोनों की खुशी सातवें आसमान पर थी।

डिंपी गांगुली

बिग बॉस में हिस्सा ले चुकीं डिंपी गांगुली ने भी लॉकडाउन के दौरान एक बच्चे को जन्म दिया। सोशल मीडिया में उन्होंने इसकी जानकारी दी थी। डिंपी गांगुली ने इसकी घोषणा करते हुए लिखा कि ईस्टर की पूर्व संध्या पर मेरे घर बेटे का आगमन हुआ है। मैं 11 अप्रैल को मां बन गई हूं। बेटे का नाम हमने आर्यन रॉय रखा है। गौरतलब है कि पहले से डिंपी गांगुली की एक बेटी भी है। डिलीवरी के 2 दिन बाद डिंपी गांगुली ने अपने पति रोहित रॉय और बच्चों की तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर की थी।

स्मृति खन्ना

मेरी आशिकी तुमसे ही फेम स्मृति खन्ना और उनके पति गौतम गुप्ता भी कोरोनावायरस के प्रकोप के दौरान ही पेरेंट्स बने हैं। इनके घर 15 अप्रैल को नन्ही परी का आगमन हुआ। इस बारे में स्मृति ने सोशल मीडिया में जानकारी दी थी कि उन्हें बेटी हुई है। उनके पति गौतम गुप्ता ने सोशल मीडिया में बताया था कि वे लोग जुहू में रहते हैं, जबकि हॉस्पिटल खार में था। लॉकडाउन के दौरान ड्राइव करते हुए वे लोग सुरक्षित हॉस्पिटल पहुंच गए थे। हाल ही में स्मृति ने अपनी एक मिरर वाली सेल्फी भी पोस्ट की थी, जिसमें उनकी गोद में उनकी बेटी भी थी। स्मृति इस फोटो में बहुत ही स्लिम नजर आ रही थीं।

दीया चोपड़ा

ना आना इस देश लाडो, मन की आवाज प्रतिज्ञा और लेफ्ट राइट लेफ्ट जैसे टीवी शो में काम कर चुकीं अभिनेत्री दीया चोपड़ा और उनके पति रिची मेहता भी लॉकडाउन के दौरान 6 अप्रैल को पेरेंट्स बन गए। उनके घर नन्ही परी का आगमन हुआ, जिसका नाम उन्होंने सोफिया मेहता रखा है। दीया ने 10 दिसंबर, 2019 को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी डाली थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि अप्रैल, 2020 में वे दोबारा मां बनने वाली हैं। इससे पहले दीया चोपड़ा ने 5 अप्रैल, 2019 को एक बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने इवान रखा था।

निराली मेहता

टीवी सीरियल दिल जी ले जरा में काम करते हुए बालिका वधू फेम रुसलान मुमताज के करीब आईं और उनसे शादी रचाने वालीं टीवी अभिनेत्री निराली मेहता भी कोरोनावायरस के प्रकोप के दौरान ही मां बनी हैं। उन्होंने बीते 26 मार्च को एक बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम उन्होंने रायन रखा है। रुसलान ने सोशल मीडिया में यह खबर शेयर करते हुए बताया था कि कोविड-19 की वजह से उन्हें बेटे के जन्म के अगले दिन ही हॉस्पिटल छोड़ना पड़ा था।

पढ़ें लॉकडाउन के बाद जिम जाना पड़ा युवक को महंगा, पहले ही दिन की ऐसी गलती कि पहुंच गया ICU

Back to top button