बॉलीवुड

एक्टर नहीं कुछ और बनना चाहते थे सुनील शेट्टी, जानिए इनके जीवन से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण बातें

बॉलीवुड इंडस्ट्री के अंदर सुनील शेट्टी की छवि एक एक्शन हीरो के रूप में है। यह बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता माने जाते हैं। इन्होंने बहुत सी एक्शन फिल्मों में काम किया है। सुनील शेट्टी के द्वारा निभाए गए किरदारों को दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिला है। आपको बता दें कि सुनील शेट्टी बॉलीवुड में “अन्ना” के नाम से भी मशहूर हैं। इनका जन्म 11 अगस्त 1961 को कर्नाटक के मैसूर में हुआ था। इन्होंने अपनी एक्टिंग और टैलेंट के बलबूते पर फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम कमाया है। बहुत कम लोगों को इस बात का पता होगा कि सुनील शेट्टी एक्टर नहीं बल्कि क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन इनकी किस्मत एक्टिंग की दुनिया में ले आई। आज हम आपको सुनील शेट्टी से जुड़ी हुई कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के अन्ना यानी सुनील शेट्टी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म “बलवान (1992)” से की थी। इस फिल्म के अंदर सुनील शेट्टी के जबरदस्त दृश्यों को देखकर दर्शक काफी प्रभावित हुए थे। इस फिल्म के अंदर इनके साथ अभिनेत्री दिव्या भारती ने काम किया है। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि अभिनेता सुनील शेट्टी के साथ उस समय पर कोई भी अभिनेत्री काम करने के लिए राजी नहीं हुआ करती थी, क्योंकि वह न्यूकमर थे।

फिल्म बलवान में भले ही सुनील शेट्टी ने जबरदस्त एक्शन सीन किए थे, परंतु यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। इसके बाद इन्होंने फिल्म “मोहरा (1994)” में काम किया। यह फिल्म सुपर हिट साबित हुई थी। इसी फिल्म से सुनील शेट्टी को असली पहचान मिली थी और इनका करियर यहीं से चल निकला। इस फिल्म के अंदर सुनील शेट्टी के साथ अक्षय कुमार और रवीना टंडन नजर आए थे, इसके बाद सुनील शेट्टी ने फिल्म “गोपी किशन” में डबल रोल निभाया था।

फिल्मों में अपने दमदार एक्शन की वजह से सुनील शेट्टी की छवि एक एक्शन हीरो के रूप में बन गई थी, लेकिन इन्होंने फिल्म “हेरा फेरी”, “यह तेरा घर मेरा घर”, “वेलकम” और “दे दना दन” जैसी फिल्मों से लोगों का खूब मनोरंजन किया था। वर्ष 2001 में इन्होंने फिल्म “धड़कन” की थी, इसके अंदर इन्होंने विलेन का किरदार निभाया था। इस फिल्म के लिए इनको बेस्ट विलन का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिल चुका है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के अंदर इन्होंने काफी लंबे समय तक काम किया, लेकिन धीरे-धीरे इनका करियर फिल्म इंडस्ट्री में कमजोर होता चला गया। कई फिल्में फ्लॉप होने के बाद यह फिल्मी दुनिया से काफी दूर चले गए। काफी लंबे समय से सुनील शेट्टी फिल्मों में नजर नहीं आ रहें हैं।

सुनील शेट्टी के निजी जीवन की बात की जाए तो इन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड माना से विवाह किया है। सुनील शेट्टी काफी लंबे समय तक माना के साथ रिलेशनशिप में रहे थे। बाद में इन्होंने विवाह करने का फैसला लिया। वर्ष 1991 में सुनील शेट्टी ने अपनी गर्लफ्रेंड माना के साथ सात फेरे लिए थे और जीवन भर के लिए एक-दूसरे के हमसफर बन गए।

आपको बता दें कि सुनील शेट्टी की पत्नी माना इंटीरियर डिजाइनिंग और आर्किटेक्चर कंपनी चलाती हैं। इन दोनों के दो बच्चे अथिया शेट्टी और अहान शेट्टी हैं। अथिया शेट्टी ने भी कुछ फिल्मों के अंदर अभिनय किया है। सुनील शेट्टी का फिल्मों के अलावा भी होटल इंडस्ट्री में भी अच्छा खासा नाम है।

Back to top button