समाचार

सुशांत ने खुद बताया था कैसा है बहन प्रियंका से उनका रिश्ता, रिया का झूठा निकला दावा,देखें VIDEO

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले को लेकर रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं, जिसकी वजह से बहुत सी उलझने उत्पन्न हो रहीं हैं। मामला सुलझने की जगह उलझता ही जा रहा है। सबकी निगाह सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर है। क्या सच में रिया चक्रवर्ती ने गुनाह किया है? इस मामले की जांच सीबीआई के द्वारा की जा रही है। रिया चक्रवर्ती के ऊपर बहुत से आरोप लगाए गए हैं। सुशांत सिंह राजपूत के बैंक अकाउंट से जो ₹15 करोड़ की हेरा-फेरी हुई है उस मामले की भी जांच हो रही है।

सुशांत – प्रियंका

रिया चक्रवर्ती ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को झूठा बताया है। हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के व्हाट्सएप चैट के माध्यम से यह साबित करने का प्रयत्न किया है कि सुशांत का अपने परिवार के लोगों के साथ रिश्ता ठीक नहीं था। खासतौर से रिया ने बहन प्रियंका को लेकर यह बात कही थी कि सुशांत और प्रियंका के बीच कुछ अच्छा नहीं था। आपको बता दें कि सुशांत की बहन श्वेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसके अंदर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत यह खुद बताते हुए नजर आ रहें हैं कि उनका अपनी बहन प्रियंका के साथ कैसा रिश्ता था।

रिया ने व्हाट्सएप चैट में प्रियंका के लिए लिखी थी यह बात

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर करके यह बताने का प्रयत्न किया था कि सुशांत सिंह राजपूत और उनकी बहन प्रियंका के बीच में कैसे रिश्ते हैं। इस चैट में रिया ने उनकी बहन को दुष्ट बताया है। रिया ने कहा है कि चलो इस मामले को निपटाते हैं। इस चैट में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि रिया सुशांत की बहन को फोन करेंगीं।

चैट पर सुशांत की फैमिली के वकील विकास का कुछ ऐसा था रिएक्शन

खबरों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की फैमिली के वकील विकास ने चैट पर यह कहा है कि बहन की छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि रिया ने सुशांत को परिवार से अलग करने की पूरी कोशिश की है। यहां तक कि सुशांत का फोन भी रिया चक्रवर्ती के पास ही था।

बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने यह वीडियो किया शेयर

 

View this post on Instagram

 

He admits he was closest to his sister Priyanka (Sonu Di) because she gets him…❤️ #Warriors4SSR #justiceforsushant #godiswithus

A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on


जैसा कि इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सुशांत सिंह राजपूत अपनी बहनों को लेकर अपने रिश्तो के बारे में बता रहें हैं। इन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया था कि उनके जीवन में उनकी बहनें क्या मायने रखतीं हैं और उन बहनों में से वह सबसे ज्यादा किस बहन के करीब थे। सुशांत यह बता रहे थे कि वह अपने पूरे परिवार में अपनी बहन प्रियंका के सबसे ज्यादा करीब हैं। इस वीडियो में सुशांत यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि “वैसे करीब तो मैं हर किसी के हूं, लेकिन मेरी एक बहन प्रियंका है, जिसके सबसे करीब हूं, क्योंकि वह मुझे समझती है और हम चीजों को एक तरह से समझते हैं।” सुशांत की बहन प्रियंका के साथ सुशांत की अनबन की खबरों के बीच श्वेता ने इस वीडियो को शेयर करके सबको आश्चर्यचकित कर दिया। इस वीडियो को शेयर करते हुए श्वेता ने यह लिखा है कि “उसने स्वीकार किया था कि वह अपनी बहन प्रियंका (सोनू दी) के सबसे ज्यादा करीब था, क्योंकि वह उनसे मिलता है।”

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस रिया चक्रवर्ती पर निशाना साध रहे हैं। फैंस को यह विश्वास है कि सुशांत के परिवार को न्याय मिल कर रहेगा।

Back to top button