राशिफल

Rashifal 8 August: इन 8 राशियों के फेवर में रहेगा आज का दिन, करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे

हम आपको शनिवार 8 अगस्त का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 8 August 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। किसी साझीदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें क्योंकि भागीदार आपका बेजा फ़ायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। समाज और कार्यक्षेत्र में बड़े लोगों से सम्मान मिल सकता है। किसी कठिन काम में मदद मिलेगी, जिससे राहत महसूस होगी। धन प्राप्ति के नए स्रोत नजर आएंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लोन लेने का विचार टाल दें। जीवनसाथी से आपको कोई अच्छा-सा गिफ्ट भी मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज व्यापार से अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। दिन की शुरुआत धन लाभ से होगी और चिंतामुक्त होकर कार्यक्षेत्र में आप सक्रिय रहेंगे। भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। परिवार के लोग सहयोग करेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारियों की प्रसन्नता के कारण प्रमोशन के योग हैं। दफ़्तर की परेशानियों को हल करने में आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप पर भय-तनाव हावी रहेंगे, झंझटों में न पड़ें। धन के आगमन से आप प्रसन्न रहेंगे। शेयर-सट्टे के मामलों में सावधान रहें, सोच-समझकर ही धन-निवेश करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। शनिदेव से आशीर्वाद प्राप्त होगा। इससे आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाएगी। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। बहुत से लोग आपके लिए मददगार हो सकते हैं। जिससे आपको सीधा फायदा होगा। रिश्तों और पैसों को लेकर आप ज्यादा ही संवेदनशील रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का ज़रिया साबित होंगी। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। मन के आवेश पर अंकुश रखना पड़ सकता है। निवेश किए गए पैसे में लाभ मिलने की संभावना है। नई चीजों की शुरुआत के लिहाज से समय काफी अच्छा रह सकता है। जायदाद संबंधी समस्या सुलझने के रास्ते बनेंगे। उत्साहवर्धक समाचार मिलेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। आपके सोचे हुए ज्यादातर काम आज समय से पूरे हो सकते हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम-प्रसंग में भी आपको सफलता मिल सकती है। आप किसी छोटे से कोई नई बात सीख सकते हैं। संतान के सफलता से मन हर्षित रहेगा। आप थोड़े सुस्त हो सकते हैं। संतान के साथ थोड़े विवाद होने की संभावना बन रही है। जरा-सी बात भी आपको चुभ सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप ऐसे लोगों से संपर्क करने की कोशिश करें, जो आप के लिए महत्वपूर्ण हैं। थोड़ा-बहुत विचार करके ही कोई फैसला करें। आपको फायदा जरूर मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात की संभावना है। निवेश के मामले में आपको कोई नयी सलाह मिल सकती है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। बिजनेस और नौकरी में भी सफलता मिल सकती है। परिवार एवं आवास की समस्या हल हो सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपके फैसले सही रहेंगे। आज आप कई अवसरों के लिए खुद को तैयार रखें। चौकन्ने भी रहें। उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकती है। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आपके भौतिक साधनों में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में आपको बड़ा फायदा हो सकता है। किसी करीबी की मदद कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका वैवाहिक जीवन एक कभी न समाप्त होने वाले प्यार के सुनहरे पलों के साथ सुंदर बदलाव लेगा। आपके परिवार के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ आप ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे। आप में ऊर्जा ज्यादा रहेगी। आप बहुत कुछ कर सकते हैं। नजदीकी रिश्तों पर ध्यान देना होगा। नए लोगों से दोस्ती होगी। संतान के सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्य के प्रति समर्पित रहें लाभ होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज मेहमानों की आपके घर पर खूब खातिरदारी होगी और आप उनके साथ का खूब आनंद लेंगे। परिजनों के साथ आनंद-उल्लास में समय व्यतीत होगा। छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। कई दिनों से रुका पैसा मिल सकेगा। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को रोजगार मिलेगा। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलने से मन प्रसन्न होगा। प्रियजनों के साथ हुई भेंट सफल रहेगी। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेते रहें आप को बहुत खुशी मिलेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज संपत्ति संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करना टालें। आमदनी में प्रवाह बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में लोगों से सहयोग एवं मदद आपको प्रोत्साहित करेगी। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। सगे-संबंधियों या मित्रों की तरफ से उपहार मिलेगा। व्यापार में आपको कुछ उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के बीच अपना प्रभाव जमाने की होड़ में लगे रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन चिंतारहित होगा। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप शिक्षा के क्षेत्र में आपको अपार सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी मिलने के भी योग है। भाग्य का भरपूर असर दिखेगा। सावधानी पूर्वक एवं सोच-विचार कर ही कार्य करें, लाभ अवश्य मिलेगा। आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी, आप अपनी कोशिशों में कामयाबी पा सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। कानूनी विवादों का निपटारा आपके पक्ष में होने की संभावना है। परिवारजनों के साथ संयमपूर्वक व्यवहार करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आकस्मिक धन लाभ की संभावना अधिक है। कुछ ऐसी घटनाएँ आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं, जिन्हें टालना मुमकिन न हो। लेकिन आप खुद को शांत बनाए रखें और हालात से निपटने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया न करें। व्यापार की वृद्धि के संबंध में बातचीत आज हो सकती है। किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। सामाजिक क्षेत्र में सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होगी।

आपने Rashifal 8 August 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 8 August 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 8 August 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : हनुमान चालीसा पढ़ने के इस गुप्त तरीक से नष्ट हो जाती है समस्त वाधाएं, चमक जाती है किस्मत

Back to top button