बॉलीवुड

30 साल की हो गई हैं कृति सेनन, बहुत प्यारा है इनका परिवार, देखें तस्वीरें

कृति सेनन बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्री हैं..

कृति सेनन बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्री हैं। आज यानी कि 27 जुलाई को वे अपना 30 वां जन्मदिन मना रही हैं। आज के ही दिन 1990 में कृति सेनन का दिल्ली में जन्म हुआ था।

एक के बाद एक कई बड़ी फिल्में कृति सेनन दे चुकी हैं। लुका छुपी के अलावा हाउसफुल 4 और पानीपत जैसी फिल्मों में भी कृति सेनन का लाजवाब अभिनय देखने को मिल चुका है।

कृति के पिता का नाम राहुल सेनन है। वे चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। कृति की मां का नाम गीत सेनन है। वे दिल्ली विश्वविद्यालय में बतौर प्रोफेसर सेवा दे रही हैं। कृति सेनन ने बीटेक की डिग्री ली हुई है। नोएडा के एक कॉलेज से उन्होंने अपनी पढ़ाई की थी।

अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कृति सेनन ने 2014 में दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से की थी। दक्षिण भारत के सुपरस्टार महेश बाबू के साथ उन्होंने अपनी पहली फिल्म की थी। इस फिल्म का नाम नेनोक्काडाइन था। यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर थी। उनकी इस पहली तेलुगू फिल्म की तारीफ क्रिटिक्स ने भी की थी।

बॉलीवुड में कृति सेनन की पहली फिल्म हीरोपंती थी। इस फिल्म में कृति सेनन को टाइगर श्रॉफ के साथ देखा गया था। फिल्म का निर्देशन शब्बीर खान ने किया था। टाइगर श्रॉफ के साथ कृति सेनन को भी इस फिल्म के बाद प्रसिद्धि मिलने लगी थी।

कृति सेनन की बहुत ही छोटी और प्यारी सी फैमिली है। उनकी छोटी बहन का नाम नूपुर सेनन है। अभिनय में नूपुर को बिल्कुल भी रुचि नहीं है। फिर भी वे सुर्खियों में बनी रहती हैं। इंस्टाग्राम पर अपने परिवार के फोटोज हमेशा कृति सेनन को शेयर करते हुए देखा जाता है।

कृति की बहन नूपुर एक गायिका हैं। नूपुर के बारे में कुछ समय पहले ऐसी खबर भी सामने आई थी कि बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के भाई राजीव को वे डेट कर रही हैं। लेकिन कुछ ही समय बाद दोनों के ब्रेकअप की अफवाह उड़ी।

कृति सेनन और नूपुर दोनों बहनों के बीच खूब प्यार देखने को मिलता है। इन दोनों का कोई भाई नहीं है, लेकिन इन्हें इससे कोई फर्क ही नहीं पड़ता है। साथ में कृति सेनन और नूपुर रक्षाबंधन का त्योहार मनाते हैं। कोरोनावायरस की वजह से इस वक्त घर में रहकर दोनों बहने साथ में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं।


कुछ दिनों पहले कृति सेनन का एक विडियो वायरल हुआ था। इसमें नूपुर सेनन ने अपनी बहन कृति का हेयरकट किया था। कृति को यह बहुत पसंद आया था। इससे पहले एक और वीडियो खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में वार्डरोब की सफाई करते समय कृति छोटी बहन की मदद ले रही थीं। नूपुर के बालों में तेल लगाते हुए भी कृति देखी गई थीं।

मीठी चीजों से कृति सेनन को बहुत प्यार है। हलवा, चॉकलेट्स, कस्टर्ड और चीज केक खाना उन्हें पसंद है। अपने फिगर को वे अच्छी तरह से मेंटेन करके भी रखती हैं। कृति सेनन एक अभिनेत्री होने के साथ कत्थक डांसर और मॉडल भी हैं। यही नहीं, राज्य स्तर की वे बॉक्सर भी रह चुकी हैं।

फिल्म हीरोपंती करने के बाद बड़े-बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर करने का कृति को मौका मिला है। वे बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के साथ फिल्म दिलवाले में दिख चुकी हैं। वरुण धवन के साथ भी वे एक फिल्म में काम कर चुकी हैं।

आयुष्मान खुराना की फिल्म बरेली की बर्फी का कृति हिस्सा रही हैं। लुकाछिपी में वे कार्तिक आर्यन के साथ नजर आ चुकी हैं। बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ भी कृति सेनन फिल्म हाउसफुल 4 कर चुकी हैं।

इसके अलावा अर्जुन कपूर के साथ उन्होंने फिल्म पानीपत में काम किया है। बॉलीवुड में कृति सेनन आज एक जाना-पहचाना नाम हैं। कई ब्रांड्स की वे ब्रांड एंबेस्डर भी हैं।

पढ़ें ‘वीरा’ फेम कृतिका और ‘थंगाबली’ निकेतन की लव स्टोरी है दिलचस्प, देखें ग्रैंड वेडिंग की तस्वीरें

Back to top button