दिलचस्प

बिना संबंध बनाए महिला हो गई प्रेग्नेंट, प्रेमी ने रात में किया था सिर्फ Kiss और आ गया बच्चा

‘क्या महज Kiss करने से ही कोई लड़की प्रेग्नेंट हो सकती है?’ यकीनन यह सवाल सुन कर ही आप में से कई लोगों को हंसी आ गई होगी। लेकिन मैसाच्युसेट्स में रहने वाली 26 वर्षीय सामंथा लीन इसबेल का यह दावा है कि जब वे 19 साल की थी तो अपने प्रेमी को ‘किस’ करने की वजह से प्रेग्नेंट हो गई थी। आमतौर पर कोई महिला तभी गर्भवती होती है जब वो किसी मर्द के साथ शारीरिक संबंध बनाती है। लेकिन सामंथा का कहना है कि वो अपने प्रेमी से बिना कोई संबंध बनाए ही प्रेग्नेंट हो गई। महिला की यह बात सुन डॉक्टर्स भी हैरान हैं।

सिर्फ Kiss से गर्भवती हो गई महिला

सामंथा दो बच्चों की मां है। वर्तमान में उनकी उम्र 26 वर्ष है। उन्होने टिकटॉक पर अपना एक विडियो साझा किया है। इस विडियो में वे बताती हैं कि जब उनकी उम्र 19 वर्ष थी जब उन्होने प्रेमी एलेक्स के साथ प्रॉम नाइट पर ‘किस’ किया था। महिला का दावा है कि उस रात दोनों ने किसी भी प्रकार के कोई शारीरिक संबंध नहीं बनाए थे। दोनों के बीच बस चुंबन हुआ था।

पीरियड्स रुकने पर हुआ खुलासा

इस घटना के कुछ समय बाद महिला के पीरियड आना रुक गए। ऐसे में प्रेमी ने महिला से कहा कि कहीं वो प्रेग्नेंट तो नहीं हो गई? इस पर महिला हंस दी और बात इग्नोर कर दी। हालांकि जब महिला के पीरियड्स लगातार मिस होने लगे तो उसने अपना प्रेग्नेंसी टेस्ट करवाया जो कि पॉज़िटिव निकला। महिला सच में अपने प्रेमी के बच्चे की मां बनने वाली थी।

नहीं बनाए थे संबंध

अपनी प्रेग्नेंसी की रिपोर्ट देख महिला बहुत हैरान थी। उसे खुद समझ नहीं आ रहा था कि आखिर ये चमत्कार कैसे हो गया। महिला के अनुसार मैंने और प्रेमी ने उस रात सिर्फ फॉरप्ले यानि किस और एक दूसरे को छूने जैसी चीज की थी। इस बीच दोनों ने संबंध नहीं बनाए थे। लेकिन फिर भी उसका प्रेग्नेंट हो जाना अपने आप में अजीब और रेयर घटना है।

क्या ऐसा सच में संभव है?

नेशनल हेल्थ सर्विस यूके के अनुसार बिना शारीरिक संबंध बनाए भी महिला गर्भवती हो सकती है। हालांकि ऐसा तभी होगा जब बिना संबंध बनाए भी पुरुष का स्पर्म महिला के शरीर में चला जाए और वहां जाकर अंडे को फर्टिलाइज कर दे। हालांकि ऐसा बहुत ही कम मामलों में होता है। लेकिन यदि पुरुष आ स्पर्म उसकी उंगलियों से भी यदि महिला की बॉडी में एंटर हो जाए और ओवरी में जाकर अंडे से फ्यूज हो जाए तो वह महिला गर्भवती हो सकती है।

सामंथा के मुताबिक उसके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। जब वे और उनका प्रेमी एलेक्स ‘किस’ कर रहे थे तो मेकआउट करते समय शायद गलती से एलेक्स का स्पर्म उसकी बॉडी में चला गया होगा। इसलिए बिना संबंध बनाए भी वह प्रेग्नेंट हो गई थी। महिला को इस बात की जानकारी तब मिली जब वे पांच महीने की गर्भवती थी। तब वे डॉक्टर पास कंसल्ट करने गई थी।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेन्ट कर जरूर बताएं।

Back to top button