राशिफल

Rashifal 27 July: आज इन 5 राशियों पर एक साथ होगी भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष कृपा, पढ़ें

आज सोमवार का चौथा सोमवार हैं। भगवान शिव और माता पार्वती आज पांच राशि वालों पर प्रसन्न हो रहे हैं। हम आपको सोमवार 27 जुलाई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 27 July 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको एक आकस्मिक उपहार मिल सकता है। बिना सोच-विचार किए कोई कार्य न करें। अनावश्यक खर्च से बचें। जितना संभव हो आज प्रॉपर्टी निवेश को टालना ही सही रहेगा। वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। आप कोशिश करेंगे तो किए गए लगभग हर काम से आपको फायदा हो सकता है। नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। जो लोग लेखक हैं आज उनके विचारों का सम्मान होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज जीवन में आपको नया मुकाम प्राप्त होगा। किसी विशेष कार्य के होने से हर्ष होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। कारोबार में उन्नति होगी। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से सराहना मिलेगी। आज आपको कोई सामाजिक कार्य करने का मौका मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज कई आवश्यक अनुबंध होंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। आज आप अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ समय बितायें। नौकरी-धंधे से संबंधित सभी कार्य थोड़े से प्रयास से ही पूरे होंगे। व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। कुछ लोगों की लव लाइफ काफी खुशनुमा रहने वाली है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कर्म प्रधान दिन है। नौकरी में भागदौड़ रहेगी। आने वाले कुछ दिनों में आपको कई लोगों के असली चेहरे दिखाई देंगे जो आपको धोखा देने की फिराक में हैं। अपने गुस्से और आवेश को अनियंत्रित न होने दें। भविष्य के लिए आज कोई योजना न बनाएं। नए दोस्त बनने के आसार हैं। आलस्य से मुक्ति मिलेगी और तरोताजगी के साथ कार्यक्षेत्र में जुटे रहेंगे। विवाह योग्य पुरुषों के लिए आज कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

प्रयासों में उम्मीद से कम सफलता मिलने की वजह से मन में अव्यवस्था और व्याकुलता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। अपने लाभ के चक्कर में किसी दूसरे को मोहरा न बनाएं। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मेल-जोल बढ़ेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी। महिला पक्ष से सावधान रहें। किसी से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचें। आपके लिए कार्य के प्रति एकाग्र होना आसान रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप अपनी वस्तुओं का ख्याल रखें। चोरी की आशंका है। हमेशा कुछ अलग करने की आदत आपको सफलता दिलाएगी। कठिन कामों में सोच-समझकर ही हाथ डालें। आज किसी महिला या पुरुष के प्रति आकर्षण से बचें। भूमि, जायदाद के सौदों में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय में वृद्धि के आसार हैं। दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है। व्यवसाय क्षेत्र में सामान्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य बना रहेगा। चीज़ों और लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। विचारों में सकारात्मकता लाएं। कानूनी मामलों में विजय के प्रबल योग रहेंगे। अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हित चिंतक रहेंगे। क्रोध, उत्तेजना पर संयम रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। आर्थिक उतर-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

धन लाभ की संभावना है। नवीन कार्यों पर विशेष प्रयास की आवश्यकता है। आज कार्यक्षमताओं में अनूठी वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से कुटुंब की समस्याएं हल होंगी। आपके स्वास्थ्य की उपेक्षा आपके लिए बहुत सारे स्वास्थ्य मुद्दों को जन्म दे सकती है। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है जिससे आपके अच्छे गहरे सम्बन्ध बनेंगे। किसी नयी डील में पैसा लगाने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज महिला दोस्तों का सहयोग अधिक मिलेगा। धार्मिक परोपकार के काम में मन लगेगा। परिश्रम करेंगे और मनोनुकूल परिणाम मिलेंगे जिससे आनंदित रहेंगे। आज आप अपने स्वार्थीपन का परिचय न दें। कार्यक्षेत्र में अनुभवी लोगों से सहयोग मिलेगा। आज बड़ों की सलाह लेने से बिगड़ा हुआ काम भी बन सकता है। प्रेम-संबंधों के लिए दिन अनुकूल है। दोस्तों की आज आप सहायता करेंगे। कार्य निर्णय शांति से विचार करके करना ही शुभ है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपके जीवन में प्रेम की बहार आ सकती है। वाणी और व्यवहार वाद-विवाद का कारण बन सकता है। आप दूसरों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनेंगे एवं दूसरों से मधुर व्यवहार करेंगे। ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि आज सभी कार्य सावधानी पूर्वक करें। लंबी यात्रा पर फिलहाल न जाए। घरेलू ज़िन्दगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता के साथ संबंध बिगड़ने की संभावना है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप किसी के बहकावे में आकर कोई फैसला ना करें। आज काफी सारी जिम्मेदारियों को निभाने का दिन है। शिक्षा के मामले में दिन काफी अच्छा रहने की संभावना है। सुबह से ही अपने अंदर नई शक्ति और उर्जा का संचार रहेगा। काम-काज को लेकर थोड़ा फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। लम्बे समय से चली आ रही स्वास्थ संबंधी समस्याओं का अंत होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज किसी पर भी आंख बंदकर विश्वास करना गलत होगा इससे आप धोखा खा सकते हैं। यात्रा हो सके तो टालें, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। आज अपने प्रयास से परिस्थितियों को बिगडऩे न दें। कार्य के विस्तार की योजना बनेगी। क्षमता से अधिक काम से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। रिश्तेदारों से मेल-जोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में ना उलझें। किसी के बीच में बोलने से बचना होगा।

आपने Rashifal 27 July 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 27 July 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 27 July 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : शादी में आ रही है बाधा, तो घबराएं नहीं, बस करें दे कपूर के ये उपाय, तुरंत हो जाएगा विवाह

Back to top button