अध्यात्म

शादी में आ रही है बाधा, तो घबराएं नहीं, बस करें दे कपूर के ये उपाय, तुरंत हो जाएगा विवाह

कर्पूर (कपूर) का प्रयोग पूजा के दौरान किया जाता है और आरती या हवन करते समय इसे जलाया जाता है। शास्त्रों में कर्पूर का जिक्र करते हुए कहा गया है कि किसी भी पूजा को करते समय केवल इसका ही प्रयोग किया जाना चाहिए। कर्पूर के बिना की गई पूजा सफल नहीं होती है। लाल किताब में भी कर्पूर को बेहद ही चमत्कारी माना गया है और लिखा गया है कि इसका इस्तेमाल कर कई तकलीफों से निजात पाई जा सकती हैं। तो आइए जानते हैं कर्पूर के टोटकों के बारे में।

होती है अक्षय पुण्य की प्राप्ति

शास्त्रों के अनुसार देवी-देवताओं की पूजा करते समय अगर कर्पूर जलाया जाए, तो अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और पाप नष्ट हो जाते हैं। इसलिए आपसे अगर कोई पाप हुआ हो, तो आप रोज पूजा करते समय कर्पूर का प्रयोग करें। इसके अलावा प्रतिदिन सुबह और शाम घर में कपूर जरूर जलाएं।

दोषों से मिले मुक्ति

पितृदोष और कालसर्प दोष से मुक्ति हेतु पाने हेतु प्रतिदिन सुबह, शाम और रात्रि कर्पूर को जलाएं। कर्पूर को जलाने से पहले उसे घी में डालें। उसके बाद इसे जलाएं और पूरे घर में घूमाएं। ये उपाय करने से कुंडली के दोष खत्म हो जाते हैं और घर का वास्तु भी ठीक हो जाता है।

राहु, केतु और शनि रहे शांत

राहु, केतु और शनि ग्रह के कारण कई तरह की परेशानियां जीवन में आ जाती हैं। अगर ये ग्रह आपकी कुंडली में भारी हैं, तो आप इस उपाय को करें। इस उपाय के तहत आप रात्रि में हनुमान चालीसा का पाठ करें और उसके बाद हनुमान के सामने कर्पूर जला दें। ऐसा माना जाता है कि हनुमान की पूजा करने से और रात को सोने से पहले कर्पूर जलाने से लाभ मिलता है और ग्रह शांत हो जाते हैं।

सकारात्मक ऊर्जा के लिए

कई लोगों को अपने आसपास नकारात्मक ऊर्जा महसूस होती हैं और मन सदा अशांत रहता है। हालांकि कर्पूर की मदद से नकारात्मक ऊर्जा को खत्म किया जा सकता है। प्रतिदिन सुबह और शाम कर्पूर को घी में भिगोकर जलाएं। इसे जलाने से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाएगी, बुरे सपने आना बंद हो जाएंगे हैं और घर में शांति बनी रहेगी।

धन प्राप्ति के लिए

कर्पूर को जलाने से पहले उसके अंदर गुलाब को डाल दें। उसके बाद ये कर्पूर मां लक्ष्मी के सामने जला दें और मां लक्ष्मी की पूजा करें। ये उपाय कम से कम 43 दिन तक करें, आपको जरूर धन लाभ होगा।

वास्तु दोष हो खत्म

वास्तु दोष को खत्म करने के लिए घर के एक कोने में  कर्पूर की 2 टिकियां रख दें। वहीं जब ये टिकियां गलकर समाप्त हो जाएं, तो इनकी जगह और टिकियां रख दें। इस उपाय को सात दिनों तक करें। ऐसा करने से वास्तु दोष समाप्त हो जाएगा।

जल्द हो विवाह

अगर विवाह होने में देरी हो रही है या कोई बाधा आ रही है, तो आप ये उपाय करके देखें। इस उपाय के तहत 36 लौंग और 6 कर्पूर के टुकड़े लें और इसमें हल्दी और चावल मिलाकर इसे मां दुर्गा के सामने जला दें। ये उपाय करने से आपका विवाह जल्द हो जाएगा। इसी तरह से शिव की पूजा करते हुए भी कर्पूर का प्रयोग करें।

Back to top button