बॉलीवुड

सोफे के लिए रणवीर सिंह ने जाहिर किया प्यार तो हैरान रह गईं दीपिका, कर दिया यह कमेंट

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की जोड़ी खूब जमती है। न केवल फिल्मों में इन दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता है, बल्कि असल जिंदगी में भी पति-पत्नी के तौर पर दोनों को उनके फैंस बहुत पसंद करते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में इन दोनों की यह जोड़ी हिट तो है ही, रियल लाइफ में भी इनकी जोड़ी एकदम सुपरहिट नजर आती है। लॉकडाउन के दौरान दीपिका पादुकोण और रणवीर को एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया है।

शेयर की दो सेल्फी

 

View this post on Instagram

 

Double the Endorphin-rush when She’s around! ??#homegymbuddies ??‍♀️?? my #mondaymotivation @deepikapadukone

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on


सोशल मीडिया में दोनों इस दौरान बहुत ही सक्रिय दिखाई पड़े हैं। सोशल मीडिया में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की कई तस्वीरें एवं उनके वीडियोज वायरल होते नजर आ चुके हैं। रणवीर सिंह की ओर से इसी बीच अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की गई हैं। इनमें उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखे हैं। रणवीर सिंह द्वारा पोस्ट की गई एक तस्वीर पर आलिया भट्ट का भी कमेंट देखने को मिला है। बड़े ही मजेदार अंदाज में आलिया के कमेंट पर दीपिका पादुकोण ने भी एक कमेंट कर दिया है।

रणवीर सिंह ने जो सोशल मीडिया में 2 तस्वीरें पोस्ट की हैं, इनमें से एक तस्वीर में उन्हें ब्लैक आउटफिट में, जबकि दूसरे तस्वीर में व्हाइट कलर के आउटफिट में देखा जा रहा है। तस्वीर को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने इसके कैप्शन में लिखा है कि अपना सोफा मुझे बहुत ही पसंद है… लेकिन टेक-मी-बैक-आई-मिस-बीइंग-आउटडोर्स…सेल्फी तो बनता है न। रणवीर इस तरह से यह कह रहे हैं कि मुझे बाहर ले चलो। मैं इसे बहुत मिस कर रहा हूं।

 

View this post on Instagram

 

I love my sofa…par ek ‘take-me-back-I-miss-bein-outdoors’ selfie toh banta hai na ???

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on


रणवीर सिंह की इस सेल्फी में बैकग्राउंड में समुद्र तट देखने को मिल रहा है। उनकी इस फोटो को अब तक 13 लाख से भी अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। व्हाइट टी-शर्ट के साथ व्हाइट कैप लगाए हुए रणवीर सिंह इसमें बहुत ही हैंडसम नजर आ रहे हैं।

ब्लैक एंड वाइट फोटो

अपनी एक तस्वीर जो रणवीर सिंह ने पोस्ट की है उसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि और बताओ यार। रणवीर सिंह ने इस तस्वीर में ब्लैक कोट पहना हुआ है। साथ ही उन्होंने ब्लैक कलर का चश्मा भी लगाया हुआ है। इस तस्वीर में रणवीर सिंह मुस्कुरा रहे हैं। यह उनकी एक पुरानी फोटो है।

 

View this post on Instagram

 

Aur batao yaar

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on


रणवीर सिंह की इस तस्वीर पर भी फिल्मी सितारों के साथ उनके फैंस कमेंट पोस्ट कर रहे हैं। आलिया भट्ट ने रणवीर सिंह की इस तस्वीर पर कमेंट में लिखा है- बेस्ट। आलिया भट्ट द्वारा किए गए इस कमेंट पर रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण ने कमेंट करते हुए ‘एक्सप्लेन’ लिखा है। इस तरह से दीपिका पादुकोण ने इसे लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। बॉलीवुड अभिनेता डीनो मोरिया ने भी रणवीर सिंह के फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि यह चश्मा कहां से लिया।

83 में आएंगे नजर

आने वाले समय में रणवीर सिंह को फिल्म ’83’ में देखा जाएगा। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। वर्ष 1983 में क्रिकेट विश्वकप में भारत की पहली जीत की कहानी इसमें देखने को मिलने वाली है। भारतीय क्रिकेट के महान ऑलराउंडर कपिल देव की भूमिका में रणवीर सिंह इस फिल्म में नजर आएंगे।

वहीं, दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। लॉकडाउन की वजह से फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया था। ऐसे में इस बात का फैन्स को इंतजार है कि फिल्म के निर्माताओं द्वारा इसकी अगली रिलीज डेट की घोषणा कब की जाती है। रणवीर सिंह की एक और फिल्म जयेशभाई जोरदार के नाम से आने वाले वक्त में देखने को मिलेगी।

पढ़ें दीपिका-रणवीर और ऐश्वर्या की थ्रोबैक तस्वीर हुई वायरल, ईशा अंबानी की शादी में की थी जमकर मस्ती

Back to top button