Trending

साप्ताहिक राशिफल: महादेव के आशीर्वाद से इन चार राशि वालों को मिलेगी सफलता, हर अभिलाषा होगी पूरी

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 13 जुलाई से 19 जुलाई तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह आप कार्य की भागदौड़ के कारण परिजनों के प्रति कम ध्यान दे पाएंगे। आपके कामों से लोग प्रभावित भी होंगे। हो सकता है कुछ लोग आपकी तारीफ भी करें। धर्म के प्रति आपकी विशेष रूचि रहेगी। यह सप्ताह आपके लिए बहुत खास है। बौद्धिक चर्चा से दूर रहें। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर से तरोताजा करने का सप्ताह है।

प्यार के विषय में : आप और आपके प्रियतम के बीच जो समस्याएं चल रही थी वे समाप्त हो जाएंगी।

करियर के विषय में : लाभ होने की संभावना है। आप अतिरिक्त आय अर्जित करने में सक्षम हो पाएंगे।

हेल्थ के विषय में : आप फ़ूड पोइजनिंग से पीड़ित हो सकते हैं। खाने की आदतों में लापरवाही न करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह टैक्स और इंश्योरेंस से जुड़े मामलों पर ध्यान देने की जरूरत होगी। लंबे समय से रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। आपको वित्तीय निर्णय लेने से पहले काफी सोच विचार करना आवश्यक होगा। इस सप्ताह पैसों से संबंधित कोई बड़ा फैसला ना लें। बच्चों से संबंधित चिंता दूर होगी।

प्यार के विषय में : आप उत्साह के साथ अपने प्रेमी से प्यार का इजहार कर पाएंगे।

करियर के विषय में : लंबे समय से अटकी हुई आपकी मनोकामना पूरी होंगी जिससे आपका मनोबल भी बढ़ेगा।

हेल्थ के विषय में : आप को अच्छे स्वास्थ्य का सौभाग्य प्राप्त होगा। आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी अपने या किसी अजनबी से कोई ऐसी शिक्षा भी मिल सकती है, जिसकी आपको जरूरत थी। आपको पैतृक संपत्ति प्राप्त होने की अच्छी संभावनाएं हैं तथा अचानक से भी कुछ अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। घर परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा भी बन सकती है। कार्य क्षेत्र में विस्तार होने के संकेत हैं।

प्यार के विषय में : कठोर वाणी से बचें। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध स्थिर रहेंगे।

करियर के विषय में : स्टूडेंट्स किसी स्थिति या मामले के कारण परेशान हो सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : चिकित्सा निदान पर कुछ पैसे खर्च हो सकते हैं। अस्पताल भी जाना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह विद्यार्थियों की पढ़ाई में कठिनाइयां आएंगी। आकस्मिक धन खर्च हो सकता है। आपके खर्चों में अप्रत्याशित वृद्धि होगी जिसके कारण भी आपको कुछ फाइनैंशल समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें, जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। किसी व्यक्ति विशेष का सहयोग आपके लिए कारगर सिद्ध होगा।

प्यार के विषय में : वैवाहिक जीवन के लिए समय अनुकूल नहीं है और अलगाव की परिस्थितीयां उत्पन्न हो सकती हैं।

करियर के विषय में : नौकरी और बिजनेस के फैसले सोच-समझकर लेने होंगे। कार्यस्थल पर विवाद हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह परिश्रम की अधिकता रहेगी। परिवार में अच्छा माहौल मन को ख़ुशी देगा। आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके पास पैसे का अच्छा स्रोत होगा और आप अच्छा धन अर्जित कर पाएंगे। इस दौरान आपको अपने भाग्य का भी सहारा मिलेगा। विरोधी कष्टप्रद हो सकता है। कार्यक्षमता बढ़ेगी। कामकाजी महिलाएं अपने संबंधियों से कोई विवाद न करें।

प्यार के विषय में : आपका प्रेम जीवन परवान चढ़ेगा और आप एक दूसरे के साथ समय बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे।

करियर के विषय में : वित्तीय मामलों के लिए सप्ताह अनुकूल नहीं है। कुछ अनावश्यक खर्चें परेशान कर सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह आपकी लंबे समय से चली आ रही परेशानियों का अंत हो जाएगा। आपको अपने क्षेत्र के अनुभवी और प्रमुख लोगों से सहयोग प्राप्ति हेतु प्रयास करने होंगे और वह आपकी सहायता करेंगे। आपके घर-परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा। भावनात्मक उछाल हो सकता है। आप तेजी से आगे बढ़ कर सफलता के नए रंग निर्धारित करेंगे।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपका पार्टनर भावुक रहेगा।

करियर के विषय में : कार्यस्थल पर संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। कोई सकारात्मक काम नहीं हो पाएगा।

हेल्थ के विषय में : सुबह के समय वर्क आउट शुरू कर सकते हैं, जिससे आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह आप मानसिक उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। आपके साहस पराक्रम और ऊर्जा में वृद्धि होगी। नौकरी का कोई नया मौका मिल सकता है। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, वो आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है।

प्यार के विषय में : आपके रिश्ते में गहराई आएगी और आप अपने प्रियतम के साथ प्रेम जीवन को आगे बढ़ा पाएंगे।

करियर के विषय में : राजनीति के क्षेत्र से संबंधित व्यक्ति सुर्खियों में रहेंगे। पैसे के मामलों में मदद आसानी से उपलब्ध हो जाएगी।

हेल्थ के विषय में : आप काफी सुस्त और कमजोर महसूस करेंगे, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आर्थिक दृष्टि से सप्ताह लाभकारी रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आ सकता है। अपने वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध सामान्य रखें और किसी भी बात पर उनसे बहस ना करें अन्यथा यह स्थिति आप के विपक्ष में जा सकती है। मित्रों के बीच गलतफहमी हो सकती है।

प्यार के विषय में : परिवार का तनाव आपके प्रेम जीवन को प्रभावित कर सकता है।

करियर के विषय में : व्यापारिक सौदों द्वारा लाभ प्राप्त करेंगे। किसी सार्वजनिक संचार परियोजना में प्रगति कर सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : अशांत मन और न्यून रोग प्रतिरोधक शक्ति से आप परेशान रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह कानूनी मामलों में सभी फैसले आपके पक्ष में आएंगे। किसी से किया गया कोई बड़ा वादा आपको परेशानी में डाल सकता है। किसी काम में भाई-बहन से पूरा सपोर्ट मिलेगा। कार्यक्षेत्र में भी कुछ लोगों से सहयोग मिलेगा। आवेश में आकर कोई काम न करें। आपके निरंतर किये जा रहे कामों की बड़े अधिकारी प्रशंसा करेंगे।

प्यार के विषय में : आप पार्टनर की संवेदनाओं का ध्यान रखें और प्यार से पेश आएं।

करियर के विषय में : यदि आप पदोन्नति के इच्छुक हैं तो कोशिश कर सकते हैं, सफलता मिलने की गुंजाइश है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपको पेट सम्बंधी बीमारियों की शिकायत रहेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह कुछ नए लोगों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। नौकरी व व्यावसायिक कार्य सफल होंगे। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने में कामयाब रहेंगे। अपनी परिस्थितियों का सही आंकलन ना करने से भी कई बार गलती हो जाती है। आप दूसरों के इस्तेमाल किए वस्त्रों को न पहनें। पारिवारिक खर्चों में आपकी जेब खर्च बढ़ सकती है।

प्यार के विषय में : इस हफ्ते जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है।

करियर के विषय में : इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। योग करने से मानसिक शांति मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह आप जितना मेहनत करोगे उतना ही ज्यादा आपको फायदा होगा। आप अपनी वाणी के बल पर लोगों को अपना बना लेंगे और उनके मन के मैल को दूर कर शांति और सद्भाव स्थापित कर सकते हैं। किसी को उधार न दें। अपने पैसे की स्थिति को भली भांति समझेंगे तभी आगे बढ़ पाएंगे। आने वाला समय आपके लिए सुखमय व्यतीत होगा।

प्यार के विषय में : आपका प्रेमी आप से दूर जा सकता है। वैवाहिक सुख का अभाव रहेगा।

करियर के विषय में : कार्य के प्रति अधिक केंद्रित रहेंगे और बेहतर प्रदर्शन कर पाने में सफल रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : आप परेशान हो जाएं ऐसा कोई बड़ा स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दा नहीं है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह आपकी सामाजिक कार्यों में रुचि कम रहेगी। आप अपने काम से अपनी छवि को बिगडऩे न दें। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बितायेंगे। कोई कठोर प्रकृति का व्यक्ति नजरों से दूर रहेगा और वातावरण में हल्कापन और मनोरंजन का रंग छाया रहेगा। आय और व्यय दोनों ही समान रूप से बने रह सकते हैं, लेकिन निवेश के लिए अधिक अनुकूल हैं।

प्यार के विषय में : साथी के साथ विवाद या झगड़ा हो सकता है, अपने गुस्से पर काबू रखें।

करियर के विषय में : करियर में छोटी मोटी समस्याएं रह सकती हैं लेकिन उसके बाद स्थिति और बेहतर हो जाएगी।

हेल्थ के विषय में : पेट से संबंधित समस्याएं परेशान करेंगी। मसालेदार भोजन से बचें।

आपने साप्ताहिक राशिफल 13 जुलाई से 19 जुलाई का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 13 जुलाई से 19 जुलाई का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 13 जुलाई से 19 जुलाई’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : बेहद ही अनोखा है ये मंदिर, 45 डिग्री झुकी है मां काली की गर्दन नवरात्र के दौरान हो जाती है सीधी

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot thailand angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto situs toto toto slot toto slot situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 toto slot situs toto https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88 situs titi4d kientoto daftar dvtoto dvtoto slot dana gacor sontogel login gaib4d xbet369 ilmutoto cancertoto cancertoto toto toto togel login agustoto link agustoto situs toto situs toto toto slot situs toto toto slot agustoto login dewadora login dewadora login toto slot link toto slot toto slot agustoto login slot togel 4d agustoto login dewadora login angker4d mayorqq https://phanthuocvisinh.com/ot-bi-xoan-la/ toto slot toto slot situs toto https://www.koithe.com/en/ situs togel toto macau slot gacor hari ini toto sensa138 sensa138 sensa138 slot 4d mayorqq situs togel ib88 hoki99 mayorqq https://sensa138game.it.com/