राशिफल

Rashifal 4 July: आज इन 7 राशियों पर अत्यंत प्रसन्न हो रहे हैं शनिदेव, भरेंगे खुशियों से झोली

हम आपको शनिवार 4 जुलाई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 4 July 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। यदि आप पदोन्नति के इच्छुक हैं तो इस मामले में आप आज कोशिश कर सकते हैं, सफलता मिलने की संभावना है। निर्णय लेने में समस्या होगी, ऐसे में महत्वपूर्ण फैसलों को कुछ समय के लिए टाला जा सकता है। बेरोजगारों को रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों में मन लगेगा व समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। हालांकि कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है। आज सामाजिक मेल मिलाप के लिए अच्छा दिन है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। अपने रिश्तों-सम्बन्धों से आपको खुशी का एहसास होगा। यदि आज आप यात्रा करें तो सभी आवश्यक दस्तावेजों को एक साथ रखना न भूलें। व्यापार-धंधे में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। कुछ कामों में फालतू की भागदौड़ हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपका वैवाहिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। आपको मित्रों और रिश्तेदारों के साथ गलतफहमी का सामना करना पड़ सकता है। शेयर और प्रापर्टी में निवेश से अच्छा मुनाफा होगा। कार्यक्षेत्र में नए योजनाओं पर काम कर सकते हैं, जिससे अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। अच्छे परिणामो के लिए प्रवाह के साथ काम करने का रवैया अपनाएं। पैसों से संबंधित आपकी सारी परेशानियां हल होंगी और कई अनजान स्त्रोतों से आकस्मिक धन लाभ के योग हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज रोजगार के नये अवसर प्राप्त होगे। आय में वृद्धि होगी। आप अपनी प्रेमिका को प्रभावित करने में सफल होंगे। आप अपने व्यक्तिगत जीवन में खुश और संतुष्ट रहेंगे। बच्चों के साथ प्यार का रिश्ता बना रहेगा। व्यावसायिक कर्मियों को उनकी उम्मीदों के अनुसार लाभ प्राप्त हो सकता है। हर काम में सफलता मिलेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ऑफिस में सीनियर से प्रशंसा और जूनियर्स से सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको अपने बच्चों के साथ अधिक समय बिताने की आवश्यकता है अन्यथा वे उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। अगर कहीं साक्षात्कार के लिए जा रहे हैं तो समझिए आपका कार्य बन गया। नया व्यापार आदि शुरू करने के लिए शुभ दिन है। मुनाफा होने की पूरी उम्मीद है। कार्यक्षमता और कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। कुछ नए दोस्त भी बनेंगे। बातचीत के मामले में लोगों परआपका प्रभाव पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके लिए शुभ संयोगों का दिन है। धन और भूमि-भवन से जुड़े मामलों में भी आपको लाभ प्राप्त होगा। आज आप अपना दिमाग ठंडा रखना है एवं बहस से बचते हुए स्वयं की और अपनों की खुशियों को बचाना है। आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहेगा। उद्यमियों के लिए आगे का दिन सफल होगा। बेहतर व्यापारिक प्रस्तावों के अवसर मिलने की संभावनाएं प्रबल हैं। आपके परिजन आपका साथ देंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आर्थिक मोर्चे पर थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आप आशावादी रहेंगे और बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए अपने कार्य में और अधिक समय का निवेश करेंगे। दोस्तों के सहयोग से आप रुके हुए कार्यों को फिर से निपटा सकेंगे। संतान की ओर सुखद समाचार मिलेगा। कई नए अवसर उजागर होंगे। आय बढ़ाने को आपको कोई एवं राह अपनाना चाहिए। आपका पॉजीटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित कर सकता है। ऑफिस के काम से रिलेटेड थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आने वाले वक्त में अपने परिवार के प्रति भावनात्मक हो सकते हैं। काम की स्थिति में सुधार होगा।आपकी वफादारी और मेहनत से काम करने की प्रकृति की वजह से आपको मान्यता मिलेगी। कारोबार बहुत लाभदायक रहेगा। कोई भी काम करने से पहले धैर्य रखें। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और इससे आपके मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपके घर में हो रही क्लेश आज खत्म हो जाएगी और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ेगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। जो व्यक्ति नौकरी के साक्षात्कार के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं आज उन्हें अनुकूल परिणाम मिलेंगे। ऋण के लिए आवेदन करने के लिए यह सही समय है। मानसिक तौर पर मज़बूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आप अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करने का हर संभव प्रयास करेंगे। प्रेम प्रस्ताव आज सफल होंगे। आपका जीवन साथी आज आपको कुछ अच्छी खबर देगा। कोई नई डील अथवा कोई विशेष निर्णय लेने से बचें। लंबे समय से अटकी योजना पूरी हो सकती हैं। नौकरी के नए अवसर मिलने की संभावना रहेगी। आज ग्रहों की दिशा विपरीत होन के कारण किसी प्रकार की यात्रा को टाल देने में ही समझदारी है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

लव लाइफ का अच्छा सुख मिलेगा। वित्तीय स्थिति सामान्य रहेगी। आज का दिन व्यापारियों के लिए एक लाभदायक दिन है। इसमें कोई शक नहीं कि आप अपने सभी प्रयासों में सफल होंगे। प्रोफेशनल लाइफ में अच्छे अवसर मिलने से तरक्की होगी, सहयोगियों का साथ मिलेगा। वस्तुओं को संभालकर रखें, कोई चीज गुम हो सकती है। दूसरों पर आंखें बंद करके भरोसा न ही करें तो बेहतर होगा। जोखिमपूर्ण निवेश से दूर रहने की जरूरत है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

मीन राशि वाले आज किस्मत के सहयोग से ज्यादातर आप सभी काम पूर्ण कर सकते हैं। जिसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। आज सार्वजनिक हित के लिए कार्य करने पर आपको सम्पूर्णता के एहसास का अनुभव होगा। एकतरफ़ा प्यार आपके लिए काफ़ी खतरनाक साबित होगा। परिवार में आपका कोई प्रिय आपके लिए लाभ के अवसर पैदा कर सकता है। दांपत्य संबंधों में मधुरता आएगी। सेहत की विशेष देखभाल करने की जरूरत है।

आपने Rashifal 4 July 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 4 July 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 4 July 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : इन 4 राशियों के लोगों पर पड़ेगा चंद्र ग्रहण का सबसे बुरा असर, प्रभाव से बचने के लिए करें ये काम

Back to top button