बॉलीवुड

शिल्पा शेट्टी टिकटाॅक पर सबसे बड़ी बाॅलीवुड स्टार, जानिए कौन-कौन टाॅप 10 में?

भारत सरकार का चीन के प्रति रूख साफ है। हर तरह से शिकंजा कसना है। निशाना सरकार ने लगा दिया है। बैन कर दिया है 59 चाइनीज एप्स को। इन एप्स से भारतीय की अखंडता और सुरक्षा को खतरा था, ऐसा सरकार ने कहा है। इन एप्स पर डाटा चोरी करके देश से बाहर के सर्वर में भेजने के भी आरोप लगे हैं। बैन किये गये चाइनीज एप्स में से एक टिकटाॅक पर बाॅलीवुड के कई सेलेब्रिटीज के भी लाखों-करोड़ों की तादाद में फैन्स मौजूद थे। यहां हम आपको टिकटाॅक पर बाॅलीवुड के टाॅप 10 सेलेब्रिटीज के बारे में बता रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी

बाॅलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बड़े परदे से दूर जरूर चल रही हैं, मगर टिकटाॅक पर तो वे सुपरस्टार बनी हुई थीं। यहां उन्हें फाॅलो करने वालों की संख्या एक करोड़ 96 लाख की थी। शिल्पा को ज्यादातर अपने पति राज कुंद्रा और बेटे विवान के साथ यहां वीडियो पोस्ट करते देखा जाता था। इनमें वे खूब मस्ती करती हुईं नजर आती थीं।

नेहा कक्कड़

टिकटाॅक पर सबसे लोकप्रिय बाॅलीवुड सेलेब्रिटीज के मामले में दूसरे नंबर पर भारत की लोकप्रिय प्लेबैंक सिंगर नेहा कक्कड़, जिनके इस चाइनीज एप पर प्रशंसकों की तादाद एक करोड़ 72 लाख की थी। अक्सर नेहा यहां फनी वीडियोज शेयर करती थीं। कई बार उनके डांस करते वीडियो और अपने गाने वाले वीडियोज भी देखने को मिल जाते थे। टिकटाॅक पर उनकी क्यूटनेस पर भी उनके प्रशंसक फिदा थे।

रितेश देशमुख

बाॅलीवुड की फिल्मों में भले ही रितेश देशमुख को वैसी कामयाबी न मिली हो, जिसका सपना उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले देखा था, मगर टिकटाॅक पर तो उनकी सुपरस्टार बनने की ख्वाहिश जरूर पूरी हुई थी, क्योंकि यहां इनके फाॅलोअर्स की संख्या एक करोड़ 59 लाख की थी। अपने काॅमिक स्किल्स की वजह से रितेश देशमुख के वीडियो बड़े सराहे जाते थे। अपनी पत्नी जेनालिया डिसूजा और बच्चों के साथ रितेश देशमुख यहां नजर आ जाते थे।

जैकलीन फर्नांडीस

टिकटाॅक पर लोकप्रियता के मामले में बाॅलीवुड स्टार्स की बात करें तो जैकलीन फर्नांडीस भी इनमें शामिल रही हैं और उनके यहां एक लाख 36 हजार फैन्स रहे हैं। एक तो जैकलीन अपने डांस वाले वीडियोज यहां पोस्ट करती थीं और दूसरी अपनी एक्टिंग वाली। उनके एक्सप्रेशंस यहां खूब पसंद किये जाते थे।

भारती सिंह

भारत की मशहूर काॅमेडियन भी टिकटाॅक पर छाई रहती थीं। तभी तो जो बाॅलीवुड सेलेब्रिटीज टिकटाॅक पर बेहद लोकप्रिय थे, उनमें पांचवें नंबर पर भारती सिंह मौजूद थीं। बैन हो चुके इस चाइनीज पर भारती सिंह के फाॅलोअर्स की संख्या एक लाख 35 हजार की थी और जैकलीन फर्नांडीस से बस थोड़ी ही पीछे थीं। यहां भी वे अपने चाहने वालों को खूब हंसाती थीं और अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ भी वीडियोज पोस्ट करती थीं।

दीपिका पादुकोण

बाॅलीवुड में भले ही दीपिका पादुकोण सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्री हैं, क्योंकि उनकी लोकप्रियता सबके सिर चढ़कर बोलती है, लेकिन टिकटाॅक पर लोकप्रिय बाॅलीवुड सेलेब्रिटीज के मामले में वे छठे नंबर पर थीं। टिकटाॅक पर दीपिका पादुकोण के फैन्स की तादाद 68 लाख थी। अपने डांस वाले वीडियोज दीपिका यहां अधिक डाला करती थीं। विशेषकर अपनी फिल्म छपाक की रिलीज के दौरान दीपिका को यहां अधिक सक्रिय देखा गया था।

टाइगर श्राॅफ

बाॅलीवुड में तो एक्शन अभिनेता के नाम से मशहूर हो चुके टाइगर श्राॅफ अपनी धाक जमा ही चुके हैं, टिकटाॅक पर भी वे कम लोकप्रिय नहीं थे। यहां उनके फाॅलोअर्स की तादाद 68 लाख की थी। टाइगर को भी ज्यादातर डांस वाले वीडियो यहां शेयर करते हुए देखा जाता था।

सनी लियोनी

टिकटाॅक पर लोकप्रियता के मामले में बाॅलीवुड की सबसे ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक सनी लियोनी भी पीछे नहीं थीं। इस लिस्ट में सनी लियोनी आठवें नंबर पर हैं। उनके फैन्स की संख्या इस बैन हो चुके चाइनीज एप पर 66 लाख की थी। सनी को अक्सर यहां अपने डांस, फनी वीडियोज और पति के साथ भी वीडियो पोस्ट करते हुए देखा जाता था।

दिशा पाटनी

बाॅलीवुड में अपनी सुदंरता और अपने अभिनय से अपनी विशेष पहचान बना चुकीं अभिनेत्री दिशा पाटनी का नाम भी टिकटाॅक पर सबसे लोकप्रिय 10 स्टार्स में शामिल है। टिकटाॅक पर दिशा पाटनी के भी लगभग 40 लाख फैन्स मौजूद थे। दिशा अक्सर यहां अपने डांस और फनी एक्सप्रेशंस वाले वीडियोज डालती रहती थीं।

बादशाह

मशहूर रैपर बादशाह जितने अपने गाने, अपने अंदाज और अपने फैशन की वजह से लोकप्रिय रहे हैं, उतने ही लोकप्रिय वे टिकटाॅक को भी लेकर थे। इस चाइनीज एप पर बादशाह के लगभग 32 लाख फैन मौजूद थे। बादशाह यहां अपने गानों के साथ फनी स्टाइल और डांस आदि के भी वीडियोज पोस्ट करते रहते थे, जिन्हें बहुत पसंद किया जाता था।

पढ़ें अपनी हर GF को मंदिर ले जाकर अक्षय करते थे ये काम, शिल्पा ने किया था हैरान कर देने वाला खुलासा

Back to top button