राशिफल

मासिक राशिफल: जुलाई के महीने में 6 राशियों की कुंडली में बन रहा है राजयोग, चमक सकती है किस्मत

बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की जुलाई का महीना हमारे लिए कैसा रहेगा? आज हम आपको जुलाई महीने का राशिफल बताने जा रहे हैं। न्यूजट्रेंड़ के इस मासिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला महीना आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस मासिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक महीने की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें Rashifal July 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

जुलाई में व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभदायक रहेगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत बनेगा। इस महीने आपको सभी परेशानियों से आपको निजात मिलेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपने आलस्य का त्याग करना होगा, अन्यथा महत्वपूर्ण कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

प्यार के विषय में : आपको अपना खोया हुआ सच्चा प्यार मिल सकता है।

करियर के विषय में : इस माह परिश्रम की अधिकता रहेगी, जिससे कार्यों में सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : बीमार चल रहे लोगों की सेहत में सुधार होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

नवीन योजनाएं अमल में लाने के लिए सही महीना है। करियर से संबंधित नए अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। आपको नये लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। भाग्य की अनुकूलता रहेगी। आपके प्रयासों में सफलता मिलने से आपको धन लाभ भी होगा और मानसिक शांति भी मिलेगी। धार्मिक और शुभ कार्यों पर अच्छा धन व्यय करेंगे।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंध को लेकर मानसिक अशांति महसूस कर सकते हैं।

करियर के विषय में : समय व्यवसाय में लाभ वृद्धि के संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में परेशानियां भी आ सकती हैं।

हेल्थ के विषय में : इस महीने पेट संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि वालों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में कुछ दोस्तों के सहयोग से आपका प्रोजेक्ट पूरा होगा। अपने कीमती समय का सही उपयोग करने से निश्चित रूप से आपको सफलता प्राप्त करने में मदद मिलेगी। आपके दोस्तों और सोसाइटी में आपका नाम ऊंचा होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है।

प्यार के विषय में : इस महीने आपकी लव लाइफ में नई ताजगी आएगी।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा लोगों को स्थान परिवर्तन के साथ तरक्की के अवसर मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : आपका स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस महीने प्रभावशाली महानुभावों से परिचय होगा। किसी पर अपनी बात मनवाने का दवाब डालने से आपको बचना चाहिए। परिवार में खुशहाल वातावरण रहेगा। रुके हुए बिगड़े काम बन जाएंगे। आपको अपने काम के वजह से सराहना मिलेगी। इस महीने किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दूसरे के काम में दखल न दें।

प्यार के विषय में : कोई ऐसा कार्य न करें जिससे आपके प्रेमीजन या पति पत्नी को समस्या उत्पन्न हो।

करियर के विषय में : धंधा अच्छा चलेगा और आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी।

हेल्थ के विषय में : आपको तले हुए एवं मसालेदार भोजन से दूर रहने की आवश्यकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपको घरेलू जिन्दगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। यह महीना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। तनाव घटाने के लिए, किसी साहसिक यात्रा पर जा सकते हैं। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। आपके कम्युनिकेशन स्किल के कारण आपको अनेक प्रकार के लाभ मिल सकते हैं।

प्यार के विषय में : पार्टनर आपसे प्रेम और सुख की अपेक्षा रखेगा।

करियर के विषय में : नौकरी में पदोन्नति और स्थान बदलने के मौके मिल सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : पेट से संबंधित बीमारियां आपको बहुत तनाव का कारण बनेंगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपको इस महीने कुछ अच्छे दोस्तों का साथ मिलेगा जिससे आप जल्द ही अपने रास्ते पर लौट आएंगे और स्वयं को नई गतिविधियों में शामिल करेंगे। आपको किसी अजनबी लोगों से अपनी बातों को शेयर करने से बचना चाहिए। आपके कुछ काम में रूकावट आ सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें. बगैर मांगे किसी को सलाह न दें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।

प्यार के विषय में : अविवाहित लोगों की लाइफ में नया व्यक्ति आ सकता है।

करियर के विषय में : बिजनेस संबंधित कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपका पक्ष मजबूत हो सकता है। कारोबार बढ़ेगा।

हेल्थ के विषय में : आरोग्य अच्छा रहने से महीना प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

तुला राशि वाले इस महीने सभी काम ईमानदारी से और मन लगाकर करें। माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक हो सकती है। यदि आपने कोई ऋण लिया है, तो वह भी चुकता हो सकता हैं। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन दोनों में थोड़ा तनाव रह सकता है। आमदनी में सामान्य रूप से बढ़ोतरी होगी और खर्चे भी हल्के फुल्के रहेंगे।

प्यार के विषय में : इस महीने आपको अपने प्रिय के साथ ज्यादा समय बिताने की जरूरत है।

करियर के विषय में : कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं।

हेल्थ के विषय में : कुछ लोगों को पीठ दर्द की शिकायत रह सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

किसी बड़ी वस्तु की खरीदारी के लिए महीना शुभ है। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किये गये कामों में आपको फायदा होगा। यदि आपका धन कहीं रूका हुआ है तो वह आपके हाथ में आ सकता है। कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी और आप अपनी मेहनत के बल पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। विद्यार्थियों को काफी परिश्रम करना पड़ेगा।

प्यार के विषय में : पार्टनर से प्यार से पेश आएं और भावनात्मक दबाव न बनाएं। मन की बातें शेयर करें।

करियर के विषय में : इस महीने आप कारोबार विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : दूषित खाना या जल के कारण आपको कोई परेशानी हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस महीने परिवार की ओर से शुभ समाचार मिल सकते हैं। सभी काम में आपको सफलता हासिल हो सकती है। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आपके द्वारा निर्धारित किए गए कार्य को पूर्ण होने से कोई रोक नहीं सकता। प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। संतान के लिए समय काफी उन्नति दायक सिद्ध होगा और वह इस समय पूरे आनंद में रहेंगे।

प्यार के विषय में : यह महीना रोमांस से भरपूर होने की पूरी संभावना है।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों के लिए यह महीना उत्तम है।

हेल्थ के विषय में : दिल के रोगियों के लिए यह महीना भारी है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस माह आपके कार्यक्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी। प्रतिद्वंद्विता रहेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। कुछ नए अनुभवों के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। इस राशि के छात्रों के लिए महीना फायदेमंद रहेगा। सरकारी कर्मचारियों को अधिकारियों से सफलता मिल सकती है। दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी। व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी।

प्यार के विषय में : अपने जीवनसाथी को उनकी पसंद का उपहार दें।

करियर के विषय में : कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखनी होगी। संतानों के आरोग्य की चिंता भी रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस महीने सामाजिक क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। किसी अनाथालय में जाकर बच्चों को कुछ गिफ्ट करें, आपकी सभी समस्याओं का समाधान होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में जो काफी समय से तनातनी चली आ रही थी उससे मुक्ति मिलेगी और आपके अधिकारों में वृद्धि हो सकती है।

प्यार के विषय में : आपको प्यार में गम का सामना करना पड़ सकता है।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में प्रतिकूलता का माहौल रहेगा। प्रयासों के बाद भी सफलता नहीं मिलने से निराश हो सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : आप बल्डप्रेशर जैसी परेशानी से प्रभावित हो सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

यह महीना उलझनों को निपटाने वाला होगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यदि पैत्रिक संपत्ति को लेकर लंबे समय से कोई विवाद चल रहे हैं तो सारे मसले हल हो जाऐंगे। मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। आपके मन में गुप्त रहस्य को जानने और अनेक प्रकार की विद्या सीखने की लालसा बढ़ सकती है।

प्यार के विषय में : अपने प्रिय के बिना समय बिताने में दिक्कत महसूस करेंगे।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानिया आ सकती हैं, लेकिन कड़ी मेहनत से सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : इस महीने आपको स्वास्थ्य कि कोई शिकायत नही रहेगी।

आपने मासिक राशिफल जुलाई 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को मासिक राशिफल जुलाई का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘मासिक राशिफल जुलाई 2020’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : शनिवार की सुबह अचानक से दिख जाएं ये 3 चीजें, तो समझ लें बेहद ही भाग्यशाली हैं आप

Back to top button