अध्यात्म

शनिवार की सुबह अचानक से दिख जाएं ये 3 चीजें, तो समझ लें बेहद ही भाग्यशाली हैं आप

शनिवार को शनि देव का दिन माना जाता है और इस दिन शनि देव की पूजा करने से कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। पूजा के अलावा शनिवार को काली चीजों का दान करना भी शुभ माना गया है। शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। इसलिए जो लोग अच्छे कर्म करते हैं शनि देव उनका जीवन सुखों से भर देते हैं। वहीं जो लोग बुरे कर्म करते हैं, उनको शनि देव द्वारा दड़ दिया जाता है। वहीं शनिवार के दिन सुबह अचानक से आपको अगर नीचे बताई गई चीजें दिख जाएं। तो आप समझ लें की आप पर शनि देव की कृपा बन गई है और शनि देव आपके द्वारा किए जा रहे कामों से प्रसन्न हैं।

गरीब व्यक्ति का आना

सुबह अचानक से कोई गरीब या जरूरमंद व्यक्ति आपके द्वार पर आए, तो ये शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि केवल किस्मत वाले लोगों के यहां ही शनिवार के दिन गरीब या जरूरमंद व्यक्ति आया करते हैं और उनसे मदद मांगते हैं। ऐसे व्यक्तियों की मदद आप जरूर करें और उन्हें पैसे और भोजन का दान जरूर करें।

सफाई करते हुए कोई दिखे

सुबह के समय घर के बाहर अगर कोई सफाई या झाड़ू मारता हुआ दिखे तो ये भी शुभ संकेत माना गया है। सुबह के समय सफाई करते हुए किसी व्यक्ति को देखने का अर्थ होता है कि आप पर शनिदेव की कृपा बन गई है। सफाई कर्मचारी दिखने पर आप उसे पैसे और कपड़ों का दान अवश्य करें। साथ में ही उसे पीने का पानी भी दें।

काले कुत्ते का दिखना

शनिवार के दिन सुबह के समय काला कुत्ता दिखना भी अच्छा माना जाता है। इसलिए काला कुत्ता दिखने पर उस भगाने की जगह कुत्ते को सरसों के तेल की रोटी खिलाएं।

इस तरह से करें शनि देव को प्रसन्न

अगर आप शनि देव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो शनिवार के दिन नीचे बताए गए टोटकों को करें। इन टोटकों की मदद से शनि देव आप से प्रसन्न हो जाएंगे।

  • शनिवार के दिन शनि मंदिर जाकर पूजा करें और शनि देव को सरसों का तेल और काले तिल के दाने अर्पित करें। सबसे पहले आप शनि देव के ऊपर तेल और काले तिल चढ़ाएं। उसके बाद सरसों के तेल का एक दीपक भी जला दें।
  • गरीब लोगों को काला कंबल या कपड़े दान करें। याद रहे आप जो भी चीजें दान करें उसका रंग काला ही होना चाहिए।
  • शनिवार को काले जूते दान करने से भी शनि देव प्रसन्न हो जाते हैं और आपको किसी भी प्रकार का कष्ट नहीं देते हैं। इसलिए आप काले रंग के जूते या चप्पल भी दान कर सकते हैं। आप चाहें तो नए जूते और चप्पल की जगह अपने पुराने जूते-चप्पल भी दान कर सकते हैं।
  • शनिवार को नीचे बताए गए मंत्रों का जाप भी जरूर करें। ये सभी मंत्र शनि देव से जुड़े हुए हैं और इनका जाप करने से शनि देव आसानी से प्रसन्न हो जाते हैं और आपको किसी प्रकार का कष्ट भी नहीं देते हैं।

– “ॐ शं शनैश्चराय नमः”

– “ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः”

– “ॐ शन्नो देविर्भिष्ठयः आपो भवन्तु पीतये। सय्योंरभीस्रवन्तुनः।।”

Back to top button