दिलचस्प

नयी नवेली दुल्हन ने किया पति के साथ रहने से मना, वजह जान कर किसी को नहीं हो रहा यकीन

बिहार में एक नवविवाहिता लड़की ने शादी के तुरंत बाद अपने पति के साथ रहने से मना कर दिया। इतना ही नहीं ये नवविवाहिता लड़की अपनी प्रेमिका के साथ रहने की जिद भी करने लगी। ये अजब प्रेम की गजब कहानी बिहार के बेगूसराय की है। पुलिस के अनुसार हाल ही में एक युवती की शादी हुई थी। लेकिन शादी के बाद युवती ने अपने समलैंगिक होने का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक नवविवाहित लड़की किसी लड़की से प्यार करती थी और शादी से पहले उसके साथ रहा करती थी।

लड़की के परिवार वालों ने उसका विवाह जबरदस्ती कहीं और करवा दिया। लेकिन विवाह होने के बाद लड़की ने पति के साथ रहने से मना कर दिया और घर छोड़ने की जिद पर अड़ गई। जिसके बाद ये मामला पुलिस के पास पहुंच गया।

14 जून को रांची की रहने वाली पूजा की शादी बेगूसराय के अंकित कुमार नामक युवक से हुई थी। शादी के बाद पूजा अंकित के साथ बेगूसराय आकर रहने लगी। लेकिन शादी के 10 दिनों बाद ही पूजा ने अंकित के साथ रहने से मना कर दिया। पुलिस के अनुसार पूजा ने अपने पति अंकित को समलैंगिक होने की बात बताई और अपने प्रेमिका के यहां जाने की जिद करने लगी जिससे की खूब हंगामा हुआ।

पूजा ने अपने पति अंकित को बताया कि वो पिछले 2 साल से अपने लड़की पार्टनर के साथ समलैंगिक रह रही है और उसी के साथ शादी करना चाहती है। वहीं गुरुवार को पूजा की पार्टनर सपना वर्मा बेगूसराय अंकित के घर पहुंच गई और पूजा को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगी।

सपना ने पूजा के घर आकर खूब हंगामा किया। जिसके बाद अंकित ने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस इन सबको थाने ले आई। जिसके बाद सपना और पूजा ने पुलिस को अपनी लव स्टोरी बताई और कहा कि रांची में हम एक कपड़े की दुकान में साथ में ही काम करती थीं। जहां हमें प्यार हुआ और दो साल से हम साथ रह रही थीं। लेकिन इसी बीच पूजा की शादी उसके परिजनों ने अंकित से करवा दी। पूजा ये शादी नहीं करना चाहती थी। लेकिन परिवार वाले माने नहीं।

पूजा के अनुसार वो अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती हैं और सपना से प्यार करती है। पूजा और सपना शादी करना चाहती हैं और जीवन एक साथ बिताने की तमन्ना रखती हैं। पूजा और सपना की ये बात सुनकर पुलिस ने अंकित को समझाया, जिसके बाद अंकित ने पूजा को सपना के साथ जाने दिया।

Back to top button