विशेष

4 साल पहले पत्नी से तलाक ले चुके हैं विवियन डीसेना, धूमधाम से की थी लव मैरिज, देखें तस्वीरें

विवियन डीसेना टीवी इंडस्ट्री के एक ऐसे कलाकार हैं, जो अपनी लाजवाब पर्सनालिटी के लिए जाने जाते हैं। विवियन जिन्होंने कि कसम सीरियल से टीवी की दुनिया में कदम रखा था, उनके लाजवाब स्टाइल की वजह से लड़कियां उन पर फिदा नजर आती हैं। टीवी इंडस्ट्री में विवियन ने अपनी एक विशेष पहचान बना ली है।

तीन साल में ही तलाक

बीते दिनों अपना बर्थडे मनाने वाले विवियन डीसेना की जिंदगी काफी उथल-पुथल भरी रही है। अपनी एक्टिंग के साथ अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर भी वे सुर्खियां बटोरते रहे हैं। वर्ष 2013 में वाहबिज दोराबजी से विवियन डिसेना की शादी हुई थी, लेकिन यह शादी उनकी केवल 3 साल की ही मेहमान रही और वर्ष 2016 में इन दोनों का तलाक हो गया।

विवियन और वाहबिज की मुलाकात प्यार की एक कहानी के सेट पर हुई थी। आज से लगभग 10 साल पहले यह टीवी सीरियल बहुत पॉपुलर हुआ था, जिसमें कि विवियन को अभय का किरदार निभाते हुए देखा गया था। ऐसी खबरें सामने आ रही है कि इस सीरियल का सीजन 2 भी जल्द सामने आने वाला है।

धूमधाम से हुई थी शादी

विवियन और वाहबिज के रिश्ते ने तब बड़ी सुर्खियां बटोरी थी। प्यार भरे अपने रिश्ते को इन्होंने जब शादी का नाम दिया तो अपनी शादी के मौके पर दोनों देखते ही बन रहे थे। शादी के दौरान जहां वाहबिज को लाल और क्रीम कलर का हैवी लहंगा पहने हुए देखा गया था, वहीं विवियन रेड और क्रीम कलर की शेरवानी में बड़े ही हैंडसम लग रहे थे।

फिर रिश्ते में इन्हें महसूस होने लगा कि इनके बीच आपसी तालमेल ही नहीं है। यही वजह रही कि दोनों ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया। कहा तो यह भी जाता है कि वाहबिज ने विवियन से दो करोड़ की एलिमनी भी मांगी थी।

मिला ये खास तोहफा

विवियन डीसेना को उनके बर्थडे के मौके पर अपनी मां से गिफ्ट में एक कैमरा मिला है। इससे वे बहुत ही खुश हैं। उन्होंने बताया कि उनके जीवन का सातवां बर्थडे अब तक का सबसे बेस्ट बर्थडे है, क्योंकि उनके पिता ने उन्हें जिमी नामक एक कुत्ता तब गिफ्ट में दिया था।

वाहबिज से अलग होने के बाद शक्ति: एक एहसास की अभिनेत्री गरिमा जैन से भी विवियन डिसेना का नाम जुड़ा था, मगर कुछ ही समय के बाद गरिमा से भी उनका ब्रेकअप हो गया था। सीरियल मधुबाला: एक इश्क एक जुनून में ऋषभ का किरदार निभाकर विवियन को बड़ी लोकप्रियता मिली। यही नहीं झलक दिखला जा सीजन 8 और खतरों के खिलाड़ी सीजन 7 में भी विवियन नजर आए थे।

पसंद किया गया ये पोस्ट

बिग बॉस के सीजन 12 में गेस्ट के तौर पर नजर आने वाले विवियन डीसेना ने हाल ही में एक फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए लिखा था कि गरीबों को मदद करते समय कैमरा घर पर ही आपको छोड़ देना चाहिए। उनके इस पोस्ट को बहुत पसंद किया गया था और इससे उनकी सोच का भी अंदाजा लगाया जा सकता है।

पढ़ें राजस्थान : लॉक डाउन में शादी करना पड़ गया महंगा, DM ने लगाया अब तक का सब से बड़ा जुर्माना

दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। पसंद आने पर लाइक व शेयर करना न भूलें।

Back to top button