अध्यात्म

व्यक्ति के खराब भाग्य को भी बदल देते हैं शनिदेव, इन 3 राशियों पर रहता है इनका विशेष आशीर्वाद

मान्यता अनुसार जिस व्यक्ति के ऊपर शनि देव की कृपा दृष्टि बनी रहती है उस व्यक्ति के जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं रहती है, व्यक्ति अपना जीवन हंसी-खुशी सुविधाओं से परिपूर्ण व्यतीत करता है, भले ही शनि देव को सबसे गुस्सैल देवता माना जाता है, शनिदेव जितना मनुष्य को कष्ट देते हैं उससे ज्यादा ही व्यक्ति को सुख प्रदान करते हैं, अगर इनका आशीर्वाद किसी व्यक्ति पर हो तो वह मालामाल बन जाता है, शनि के शुभ प्रभाव से व्यक्ति के सारे बिगड़े हुए कार्य भी अपने आप बनते चले जाते हैं, परंतु अगर इनकी बुरी छाया किसी व्यक्ति पर पड़ जाए तो समझिए उस व्यक्ति के जीवन में दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है, व्यक्ति को अपने कामकाज में सफलता नहीं मिलती है, कई तरह की बीमारियां मनुष्य को पकड़ लेती है, जीवन काफी कष्टकारी व्यतीत होने लगता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देवता को कर्म फल दाता बताया गया है, व्यक्ति को अपने कर्मों के अनुसार ही शनिदेव से फल प्राप्त होता है, शनि की शुभ छाया व्यक्ति को लगातार तरक्की की तरफ ले जाती है, व्यक्ति अपने हर कार्य में सफलता हासिल करता है, आज हम आपको सभी 12 राशियों में से ऐसी 3 राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिनके ऊपर शनिदेव की हमेशा कृपा दृष्टि बनी रहती है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन राशियों के लोगों को शनिदेव के आशीर्वाद से अपनी मेहनत का हमेशा उचित फल मिलता है, इस राशि के लोग हमेशा अच्छे कर्म करने पर विश्वास रखते हैं, जिसकी वजह से इनको हमेशा शनिदेव का साथ मिलता है।

इन 3 राशियों पर हमेशा शनिदेव का रहता है आशीर्वाद

तुला राशि

तुला राशि को शनि देव की प्रिय राशि मानी जाती है, तुला राशि राशिक्रम में सातवें क्रम की राशि है और इस राशि के लोगों के स्वामी शुक्र देव हैं, इस राशि के लोगों के ऊपर हमेशा शनिदेव की कृपा दृष्टि बनी रहती है, यह लोग हमेशा ईमानदारी के मार्ग पर चलना पसंद करते हैं, यह लोग बहुत ही प्रतिभाशाली माने गए हैं, इनके अच्छे स्वभाव की वजह से ही शनि देव की इनके ऊपर शुभ नजर बनी रहती है, यह बहुत भाग्यशाली भी साबित होते हैं, यह अपने भाग्य के बलबूते हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल करते हैं, शनिदेव की कृपा से इनको अपने जीवन में सुख-सुविधाओं की कोई भी कमी नहीं रहती है, अगर आप तुला राशि के व्यक्ति हैं तो आप शनिदेव की पूजा अवश्य कीजिए, इनका आशीर्वाद आपके ऊपर जीवन भर बना रहेगा।

मकर राशि

शनि देवता कुंभ राशि के साथ-साथ मकर राशि के भी स्वामी है, इस राशि वाले लोगों के ऊपर शनि देव का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है, शनिदेव की कृपा से इनको अपने जीवन में हर सुख और खुशियां प्राप्त होती हैं, इस राशि के लोग बहुत ही भाग्यशाली माने गए हैं, हर क्षेत्र में इनको अपनी किस्मत का पूरा सहयोग मिलता है, शनिदेव की कृपा से यह अपने कामकाज बिना किसी बाधा के आसानी से पूरे कर लेते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के स्वामी स्वयं शनिदेव है, इस राशि के लोगों के ऊपर शनि देव की शुभ दृष्टि हमेशा बनी रहती है, इस राशि के लोग कमजोर, असहाय, निर्धन लोगों की सहायता करने में सबसे आगे रहते हैं, जो व्यक्ति असहाय और निर्धन लोगों की मदद करता है उससे शनिदेव अति प्रसन्न होते हैं, इस राशि के लोगों को शनि देव की कृपा से मान-सम्मान की प्राप्ति होती है, इनके जीवन में धन की कमी नहीं रहती है, इस राशि के लोग अपने भाग्य से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करते हैं, यह अपनी कठिन मेहनत के बलबूते पर बहुत कुछ हासिल कर लेते हैं, शनिदेव भी इस राशि के लोगों का हमेशा साथ देते हैं।

Back to top button