बॉलीवुड

फिल्मों में अपनी भाभी-साली संग रोमांस कर चुके हैं ये सितारे, सबसे हिट रही नंबर 4 की जोड़ी

बॉलीवुड में ऑनस्क्रीन कई जोड़ियां धमाल मचा चुकी हैं। जोड़ी इनकी इतनी पॉपुलर रही कि हर निर्देशक, हर प्रोड्यूसर उन्हें साथ में अपनी फिल्म में लेने की चाहत रखते थे। इसी तरह के कई एक्टर्स फिल्मों में अपनी रियल लाइफ साली या भाभी के साथ रोमांस कर चुके हैं। साथ में इन्होंने कई बेहद यादगार रोमांटिक फिल्में दी हैं। यहां हम आपको ऐसे हैं बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बता रहे हैं।

सैफ अली खान और करिश्मा कपूर

करीना कपूर से जब सैफ अली खान की शादी नहीं हुई थी तो उससे पहले ऑनस्क्रीन करीना कपूर की बहन करिश्मा कपूर के साथ सैफ अली खान की जोड़ी खूब जमी थी। फिल्म हम साथ साथ हैं मैं इन दोनों ने साथ में काम किया था। इस फिल्म में सैफ और करिश्मा के बीच की कैमिस्ट्री देखते ही बनी थी। दर्शकों को सैफ और करिश्मा की ऑनस्क्रीन जोड़ी बहुत पसंद आती थी।

रानी मुखर्जी और उदय चोपड़ा

फ़िल्म मुझसे दोस्ती करोगे में रितिक रोशन, करीना कपूर खान और रानी मुखर्जी प्रमुख भूमिकाओं में थे। फिल्म में उदय चोपड़ा को भी कुछ समय के लिए देखा गया था। इस फिल्म की कहानी में रानी मुखर्जी को उदय चोपड़ा बहुत पसंद करते हैं और उनसे शादी रचाना चाहते हैं। हालांकि, फिल्म जब समाप्त होती है तो रानी मुखर्जी और रितिक रोशन की शादी हो जाती है। रियल लाइफ में देखें तो उदय चोपड़ा की भाभी रानी मुखर्जी बन गईं। उदय के बड़े भाई आदित्य चोपड़ा से रानी मुखर्जी ने ब्याह रचाया है।

अजय देवगन और रानी मुखर्जी

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री रानी मुखर्जी की जोड़ी भी ऑनस्क्रीन खूब जमी है। दोनों ने फिल्म चोरी चोरी और LOC कारगिल में साथ में काम किया है। बड़े पर्दे पर रानी मुखर्जी और अजय देवगन की केमिस्ट्री एक अलग ही रंग जमा देती थी। गौरतलब है कि अजय देवगन की पत्नी काजोल की रानी मुखर्जी कजिन बहन हैं।

अनिल कपूर और श्रीदेवी

बॉलीवुड की सबसे बेस्ट ऑनस्क्रीन जोड़ी की बात होती है तो अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी का नाम जरूर लिया जाता है। अनिल कपूर और श्रीदेवी की हिट जोड़ी ने साथ में कई हिट फिल्में दी हैं। मिस्टर इंडिया में अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी यादगार बन गई है। बाद में अनिल कपूर के बड़े भाई बोनी कपूर से श्रीदेवी ने शादी कर ली थी और इस तरह से श्रीदेवी अनिल कपूर की भाभी बन गई थीं।

रणधीर कपूर और नीतू सिंह

ऑनस्क्रीन बॉलीवुड अभिनेता रणधीर कपूर और नीतू सिंह की जोड़ी खूब जमी है। रणधीर कपूर जो कि बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेताओं में गिने जाते हैं, नीतू सिंह के साथ फिल्म ढोंगी में उनकी जोड़ी यादगार रही है। इसके अलावा फिल्म कसमें वादे और हीरालाल पन्नालाल में भी नीतू सिंह के साथ रणबीर कपूर रोमांस करते हुए नजर आए थे। नीतू सिंह ने रियल लाइफ में रणधीर कपूर के छोटे भाई ऋषि कपूर से शादी कर ली थी। इस तरह से नीतू सिंह नीतू कपूर ऋषि कपूर से शादी करने के बाद बन गई थीं।

पढ़ें शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचकर पहले प्यार को भूल गये ये 10 बॉलीवुड सेलेब्स, दूसरे से कर ली शादी

यह भी पढ़ें बेमेल लगती है इन 7 शादीशूदा स्टार्स की जोड़ी, दुनिया की परवाह किए बिना रचाई थी शादी

Back to top button