बॉलीवुड

शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचकर पहले प्यार को भूल गये ये 10 बॉलीवुड सेलेब्स, दूसरे से कर ली शादी

कई ऐसे सितारे बॉलीवुड में रहे हैं, जिन्होंने नाम और शोहरत हासिल करने से पहले किसी और से प्यार किया था, लेकिन इसके बाद जैसे-जैसे वे अपने बॉलीवुड करियर में आगे बढ़ते गए, पहले प्यार से उन्होंने किनारा कर लिया। यहां हम आपको ऐसे ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बारे में बता रहे हैं।

दीपिका पादुकोण

अपने संघर्ष के दिनों के दौरान दीपिका मॉडल और एक्टर निहार पंड्या के साथ प्यार में थीं। लंबे वक्त तक उनके साथ लिव-इन में भी वे रहीं, लेकिन शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम की लीड हीरोइन बनने के साथ ही उन्होंने अपने पहले प्यार को भुला दिया।

प्रियंका चोपड़ा

अपने मॉडलिंग के दिनों में बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा असीम मर्चेंट के साथ प्यार में थीं, लेकिन मिस वर्ल्ड का टाइटल जीतने के बाद उनसे प्रियंका चोपड़ा ने ब्रेकअप कर लिया था। वैसे, प्रियंका का अफेयर शाहिद कपूर के साथ अन्य कई लोगों से भी रहा, लेकिन कोई भी रिश्ता ज्यादा नहीं चला।

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड में आने से पहले अपने बॉयफ्रेंड जोहेब युसूफ के साथ अनुष्का शर्मा प्यार में थीं। मुंबई भी दोनों साथ आए थे और दो वर्षों तक साथ भी रहे थे। बॉलीवुड में जैसे-जैसे अनुष्का ने सफलता की सीढ़ियां चढ़ी, जोहेब को वे भुलाती चली गईं।

ऐश्वर्या राय बच्चन

मॉडलिंग के दिनों में राजीव मूलचंदानी को ऐश्वर्या राय डेट कर रही थीं। ऐश्वर्या को जैसे-जैसे सफलता नसीब होती गई, वैसे-वैसे राजीव से वे दूर होती गईं और धीरे-धीरे अपने पहले प्यार को उन्होंने भुला दिया।

कंगना रनौत

 

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने शेखर सुमन के बेटे अध्ययन से प्यार किया था, लेकिन जैसे-जैसे वे कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ने लगीं और बॉलीवुड में सफल होती गईं, उन्होंने अध्ययन से धीरे-धीरे किनारा कर लिया और इस तरह अपने पहले प्यार को भुला दिया।

जैकलीन फर्नांडिस

बहरीन के प्रिंस हासन बिन राशिद अल खलीफा को शुरुआती दिनों में जैकलीन ने डेट किया था, लेकिन बॉलीवुड में मौका मिलने के बाद उनका यह रिश्ता धीरे-धीरे टूट गया और पहले प्यार को भुलाकर वे आगे बढ़ गईं।

अर्जुन कपूर

सलमान खान की बहन अर्पिता खान को 2 वर्षों तक अर्जुन कपूर ने डेट किया था। बाद में दोनों अलग हो गए। अपने पहले प्यार को भुला कर अर्जुन कपूर सलमान खान की एक्स भाभी मलाईका को इन दिनों डेट करते दिख रहे हैं।

आलिया भट्ट

अपने बचपन के दोस्त अली दादरकर को आलिया भट्ट बॉलीवुड में आने से पहले डेट कर रही थीं, लेकिन बॉलीवुड में सफलता की सीढ़ियां चढ़ने के बाद उन्होंने अली से रिश्ता तोड़ लिया और अपने पहले प्यार को भुला दिया।

रणबीर कपूर

लाइमलाइट से जब रणबीर कपूर दूर थे तो अवंतिका मलिक के साथ वे प्यार में थे और उनके शो जस्ट मोहब्बत के सेट तक हमेशा पहुंच जाते थे। हालांकि, रणबीर ने भी अपने पहले प्यार को भुला दिया और अब वे आलिया भट्ट के साथ रिश्ते में हैं।

इस तरह से कामयाबी का स्वाद चखने के बाद इन बॉलीवुड सितारों ने अपने पहले प्यार को भुलाने में जरा भी देरी नहीं की।

पढ़ें आलिया के बाद भतीजी ने नवाजुद्दीन के भाई पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- बचपन में चाचा ने मेरे साथ ग़लत काम..

Back to top button