बॉलीवुड

बिहार में पैदा हुई ये 5 बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां, लेकिन भोजपुरी फिल्मों में नहीं आई नजर

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फैंस की कोई कमी नहीं है परंतु अगर हम भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की बात करें तो भोजपुरी फिल्म के भी फैंस दुनिया भर में बहुत है, भले ही बॉलीवुड फिल्मों के गानों को लेकर लोगों में क्रेज काफी लंबे टाइम से देखने को मिल रहा है, लेकिन इन दिनों भोजपुरी फिल्मों के गाने भी लोगों को काफी प्रभावित कर रहे हैं, जैसे-जैसे समय गुजरता जा रहा है, वैसे-वैसे भोजपुरी गानों को लेकर लोगों में क्रेज बढ़ता हुआ साफ-साफ दिखाई दे रहा है, बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जो यूपी बिहार से आई है और इन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक अच्छा खासा मुकाम हासिल किया है।

भोजपुरी फिल्मों ने पिछले 10 सालों में लगातार खूब कामयाबी पाई है, चाहे एक्टिंग की बात की जाए या फिर भोजपुरी फिल्मों की स्टोरी की, समय के साथ-साथ इन सभी में काफी सुधार आ गया है और तकनीकी रूप से भी बहुत बदलाव देखने को मिल रहा है, वर्तमान समय में भोजपुरी फिल्मों के सितारे दुनिया भर में काफी प्रसिद्ध हो चुके हैं, आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो यूपी बिहार से नाता रखती हैं लेकिन इन्होंने भोजपुरी फिल्मों में अभी तक काम नहीं किया है, यह अभिनेत्रियां बॉलीवुड में सबसे अधिक पैसा और नाम कमा रही है, लेकिन भोजपुरी फिल्मों में यह अभी तक नजर नहीं आई है।

नीतू चंद्रा

भारतीय फिल्म अभिनेत्री नीतू चंद्रा का बॉलीवुड इंडस्ट्री में अच्छा नाम है, इन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री के बहुत से बड़े-बड़े सितारों के साथ काम किया है, नीतू चंद्रा का जन्म 20 जून 1984 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था, नीतू चंद्रा ने हिंदी सिनेमा जगत में अपने कदम अक्षय कुमार के साथ फिल्म “गरम-मसाला” से रखा था, इस फिल्म के अंदर इनकी भूमिका को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था, भले ही इनका जन्म बिहार की राजधानी पटना में हुआ है लेकिन इन्होंने अभी तक किसी भी भोजपुरी फिल्म में काम नहीं किया है।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को कौन नहीं जानता, यह किसी के पहचान की मोहताज नहीं है, बॉलीवुड इंडस्ट्री में प्रियंका चोपड़ा ने बहुत सी सुपरहिट फिल्में दी है, बाद में इन्होंने हॉलीवुड की तरफ अपना रुख कर लिया था, प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर बिहार में हुआ था, अब जमशेदपुर झारखंड का हिस्सा बन गया है, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अभी तक किसी भी भोजपुरी फिल्म में नजर नहीं आई हैं।

नेहा शर्मा

नेहा शर्मा एक अच्छी अभिनेत्री होने के साथ-साथ भारतीय मॉडल भी है, इनका जन्म 21 नवंबर 1987 को बिहार के भागलपुर में हुआ था, उन्होंने 2007 में मोहित शर्मा की फिल्म “क्रूक” से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था, इन्होंने साउथ की फिल्मों में भी काम किया है, बिहार की जन्मी इस अभिनेत्री ने अभी तक भोजपुरी फिल्मों में काम नहीं किया है।

सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का जन्म 02 जून 1987 में बिहार की राजधानी पटना में हुआ था और यह अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी है, उन्होंने भी किसी भोजपुरी फिल्म में काम नहीं किया है।

संदली सिन्हा

संदली सिन्हा भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की एक बेहतरीन अदाकारा है, इन्होंने हिंदी सिनेमा की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है, इनकी मासूम सी आंखें और प्यारी सी मुस्कुराहट ने लाखों लोगों के दिलों पर राज किया है, संदली सिन्हा का जन्म 11 जनवरी 1972 को मुजफ्फरपुर में हुआ था, इन्होंने अनुभव सिन्हा की फिल्म “तुम बिन” से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, इसके बाद यह बेहतरीन अभिनेत्री बन गई लेकिन आगे चलकर इनका करियर कुछ खास सफल साबित नहीं हुआ था, इन्होंने भी भोजपुरी फिल्मों में काम नहीं किया है।

Back to top button