राशिफल

Rashifal: सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आ रहा है मंगलवार का दिन, पढ़िए अपना राशिफल

हम आपको मंगलवार 2 जून का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 2 June 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको सभी प्रकार के दुखों से छुटकारा मिलेगा। आज का दिन घरेलू हलचल से भरा रहेगा। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। नए संबंध बनाने से पहले व्यक्ति को परख लें। अपने साथी की भावनाओं को पूर्ण रूप से महसूस कर पाएंगे। नौकरी चाहने वालों को सफल होने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। मित्र के साथ संबंध में मधुरता आएगी। अपनी योजनाओं को पूर्ण कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको जिम्मेदारी वाले बड़े काम मिल सकते हैं। शारीरिक कष्ट संभव है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। वित्तीय व्यवहार और निवेश के संदर्भ में अधिक सतर्क और सावधान रहें, क्योंकि दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है। कुछ योजनाओं में आपको सफलता मिल सकती है। आज जितना विश्वास आप भाग्य पर करें उतना ही भरोसा स्वयं पर करें। बेवजह बातें आपकी इमेज को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

भविष्य के लिए वित्तीय योजना बनाने का यह अच्छा दिन है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और जोखिम भरें उपक्रमों से बचें। स्वास्थ्य के मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतें। खाने-पीने की चीजों की पर्याप्त जांच करें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी स्वच्छता के प्रति सहयोग की प्राप्ति होगी। अपने आने वाले जीवन की राह और लक्ष्य का निर्धारण करें। परिवार के छोटे सदस्यों के स्वास्थ्‍य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप प्यार के मामले ग़लत समझे जा सकते हैं। आज आप धर्म या समाज से जुड़ा कोई कार्य कर सकते है। बेकार की यात्राओं से बचें और घर परिवार का खयाल रखें। ऐसे लोगों से हाथ मिलाएँ जो रचनात्मक हैं और जिनकी सोच आपसे मिलती हैं। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। आज पुरानी गलतियों के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। किसी की बात अपने दिल पर न लें। पहले की गई मेहनत का फल अब मिलेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

ऑफिस में अधिक कार्य की वजह से इनका मन चिंतित रह सकता हैं। आप लाभ प्राप्त करने में सक्षम होंगे। आलस्य से मुक्ति मिलेगी और तरोताजगी के साथ कार्यक्षेत्र में जुटे रहेंगे। आप कला और साहित्य की ओर आकर्षित होंगे। वेतन वृद्धि या पदोन्नति का समाचार मिल सकता है। आए हुए अवसर हाथ से निकल सकते हैं। भावनाओं को वश में रखें। मन की बात किसी को न बतलाएं। व्यसाय में अच्छा दिन रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आर्थिक मामलों में यह दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आपकी वित्तीय स्थिति में भी सुधार होगा और ऋण पर दिए गए पैसे भी आप जल्द ही वसूल कर पाएंगे। आज बिना सोच-विचार किए कोई कार्य न करें, अनावश्यक खर्च से बचें। परिवार में किसी के साथ अनबन हो सकती है। शेयर मार्केट से लाभ होगा। आपका व्यापार आज ठीक चलेगा। अपना काम में फोकस बनाएं रखें और अपना काम ईमानदारी से करते रहें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

रुके हुए कामों की शुरुआत हो सकती है। आपके विचारों को सम्मान मिलेगा। संतान की ओर से कुछ चिंता हो सकती है। आर्थिक मामलों में समय लगातार प्रतिकूल बना हुआ है, अतः अत्यधिक सावधानी बरतें। दूसरों की बातों से इतना प्रभावित न हों की आपके निर्णयों में गलती हो। पारिवारिक संबंधों में सुधार के योग बन रहे हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपकी किस्मत चमकने वाली है। आपकी निजी जिंदगी में सब कुछ बढ़िया रहेगा। दोस्‍तों की मदद से आज कोई रुका हुआ काम बन सकता है। परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कही से बड़ा धन लाभ हो सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। अपनी ज़रूरतों की ओर ध्यान देना न भूलें। परिश्रम करेंगे और मनोवांछित फल प्राप्त करने के नतीजे सामने आते जाएंगे। क्रोध तथा उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज नए कार्यों में असफलता मिलने का योग हो सकता है। कार्यों में कुछ अनावश्यक तनाव भी उत्पन्न हो सकता है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा विचलित हो सकता है। वाहन चलाते समय गति का ध्‍यान रखें। किसी पर भी आंखें बंद करके विश्‍वास न करें। घर-बाहर प्रसन्नता तथा उत्साह बने रहेंगे। पुरानी बीमारी से उबरने से आप मन के सकारात्मक दायरे में आ जाएंगे। शेयर मार्केट तथा म्युचुअल फंड मनोनुकूल रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके नए विचारों की प्रंशसा होगी। आपका खर्चा बढ़ सकता है। आज दिन की शुरुआत कार्य-व्यवहार से जुड़ी समस्याओं को हल करने से होगी। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा, लेकिन सावधानी से सोचने के बाद ही नई संपत्ति में निवेश करें। किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार पर इतना भरोसा न करें की आपको बाद में निराश होना पड़े। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपकी दूर स्थान के लोगों से बातचीत होगी। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा। यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई मामला लंबित है तो यह आपके पक्ष में तय किया जाएगा। संघर्ष के साथ सफलता एवं धन प्राप्ति का योग है। स्‍वास्‍थ्‍य का विशेष ध्‍यान रखें। परिवार में कुछ शुभ समाचार प्राप्त होंगे। समय की अनुकूलता का लाभ उठाएं। सेहत पर ध्यान दें। आज का दिन अपनी आध्यात्मिक प्रगति के लिए कोई कदम उठाने के लिए अच्छा है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप अपनी कार्यशैली में बदलाव करके ऑफिस में पदोन्नति हासिल करेंगे। आप स्वयं के लिए यश एवं कीर्ति भी अर्जित कर पाएंगे। आज किसी कलात्मक कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपके काम और व्यवसाय में सकारात्मक विकास होगा। अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। कार्य संबंधित कोई अच्छा समाचार मिलने के आसार हैं जिससे आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे।

आपने Rashifal 2 June 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 2 June 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 2 June 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : मंदिर जाने के चमत्कारिक फायदे, आप भी जानेंगे तो रोज मंदिर जाना कर देंगे शुरू

Back to top button