बॉलीवुड

कौन है करिश्मा कपूर के पीछे ग्रुप में डांस कर रहा ये शख्स, बन चुका है आज सुपरस्टार

कोरोना महामारी की वजह से देशभर में लॉकडाउन की अवधि को अब 30 जून तक बढ़ा दिया गया है। देश में लॉकडाउन लगा होने की वजह से अधिकतर सेलिब्रिटीज इस वक्त अपने घरों में रहकर सोशल मीडिया में अधिक सक्रिय दिख रहे हैं। अपनी वीडियोज, फोटोज एवं पुरानी यादों के साथ वे बार-बार सोशल मीडिया में सामने आ रहे हैं और अपने फैंस के साथ इन्हें शेयर कर रहे हैं। करिश्मा कपूर की ओर से भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया गया है।

शेयर की ये वीडियो क्लिप

करिश्मा कपूर के फिल्मी करियर में ‘दिल तो पागल है’ एक महत्वपूर्ण फिल्म रही थी। करिश्मा कपूर ने अपने इसी फिल्म के एक वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया में शेयर किया है। यह एक डांस वीडियो का छोटा-सा क्लिप है, जिसमें करिश्मा कपूर बैकग्राउंड डांसर्स के साथ डांस कर रही हैं। बैंकग्राउंड में जो डांसर्स वीडियो में डांस करते नजर आ रहे हैं, उनमें आज का एक सुपरस्टार भी डांस करता हुआ नजर आ रहा है। इस सुपरस्टार को पहचानने के लिए आपको डांस क्लिप को बहुत गौर से देखना पड़ेगा।

View this post on Instagram

Shake it up ?‍♀️? #flashbackfriday #guessinggameon? Which song/movie ? ?

A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on

कौन है ये सुपरस्टार?

करिश्मा कपूर की ओर से शेयर किए गए वीडियो क्लिप में बैकग्राउंड डांसर्स के ग्रुप में जो सुपरस्टार सभी के साथ करिश्मा के ठीक पीछे डांस करता हुआ नजर आ रहा है, वह कोई और नहीं, बल्कि शाहिद कपूर हैं। जी हांज़ आपको यह जानकर ताज्जुब जरूर हो रहा होगा, मगर बता दें कि शाहिद कपूर बैकग्राउंड डांसर का ही काम अपने करियर के शुरुआती दौर में कर रहे थे। शुरुआत में शाहिद कपूर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए काफी स्ट्रगल भी कर रहे थे।

करिश्मा कपूर के साथ फिल्म दिल तो पागल है के इस गाने के बैकग्राउंड में बैकग्राउंड डांसर्स के साथ शाहिद कपूर को डांस करता हुआ देखकर शाहिद के फैंस एकदम क्रेजी नजर आ रहे हैं। कई फैंस ने शाहिद कपूर को पहचान भी लिया है। वहीं बहुत से लोग ऐसे भी हैं, जो उन्हें पहचानने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो क्लिप पर फैंस कमेंट करके कह रहे हैं कि फिल्म दिल तो पागल है का यह वीडियो है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि शाहिद कपूर को हम बैकग्राउंड में डांस करते हुए आराम से देख सकते हैं। एक यूजर ने सवाल किया है कि बैकग्राउंड में क्या शाहिद कपूर डांस कर रहे हैं।

शाहिद का शुरुआती करियर

शाहिद कपूर ने बॉलीवुड में जब अपने कदम नहीं रखे थे तो विज्ञापनों में उन्हें काम करते हुए देखा जाता था। मॉडलिंग की दुनिया में भी वे बेहद लोकप्रिय थे। कई रीमिक्स गाने में भी शाहिद कपूर को अभिनय करते हुए देखा गया था। बॉलीवुड में शाहिद कपूर ने अपने कदम वर्ष 2003 में फिल्म इश्क विश्क से रखे थे, जो बॉक्स ऑफिस पर भले ही नहीं हिट हुई थी, मगर उनकी स्टाइल और उनके अभिनय को देखकर लोग उन पर फिदा जरूर हो गए थे।

Back to top button