राशिफल

Rashifal 30 May: इन 4 राशियों को सफलता और सम्‍मान दिलाएगा आज का दिन, गृहस्थ जीवन में आएगा आनंद

हम आपको शनिवार 30 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 30 May 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

शारीरिक और मानसिक रूप से आप दिनभर प्रफुल्लित रहेंगे। अपने खान-पान पर विशेष सावधानी बरतनें की जरूरत है। प्रॉपर्टी के मामले में दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे। माता तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अधिक निकटता रहेगी। हर नए सम्बन्ध के प्रति गहरी व पैनी नजर रखने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। सुबह उठने के बाद धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, घर में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाक़ात संभव है, जिसके चलते पुरानी ख़ुशनुमा यादें फिर तरोताज़ा होंगी। विषम स्थितियों में धैर्य से काम लें। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। महिलाएं जरूरी वस्तुओं की खरीदारी करेंगी। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

लाइफ पार्टनर की सेहत अच्छी रहेगी। पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी। किसी जरूरी काम को पूरा करने में आप सफल हो सकते हैं। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। क्रोध व उत्तेजना से काम बिगड़ सकते हैं। सन्तान के प्रति अति संवेदनशीलता हितकर नहीं है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन आपके लिए प्रगतिशील रह सकता है। लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है। आज आप एकाग्रता से सभी काम निपटाने की कोशिश करेंगे। धन को कमाने के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। चिंता के विचार आपकी ख़ुशी को बर्बाद कर सकते हैं। साहस व पराक्रम के साथ किये गये प्रत्येक कार्य में आपको आशा के अनुरूप सफलता प्राप्त होगी। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप हर अवसर का पूरा लाभ उठा सकेंगे। बौद्धिक कार्य और व्यावसायिक क्षेत्र में आप नए विचारों से प्रभावित होंगे और उन्हे अपनाएंगे। जीवन के अनुभव के लिए कोई व्यक्ति सहायता करेगा। करियर के प्रति चिंतित दिखाई देंगे। आज आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। व्यापार में अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। कुछ लोगों के जीवन में नये अवसर आएंगे जिन्हे नजरअंदाज न करें अन्यथा बाद में आत्मग्लानि होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको बहुत कुछ नया करने का मौका मिलेगा। इससे आप कई नई चीजें सीखेंगे। कार्य में जल्दबाजी नहीं करना चाहिए। शारीरिक एवं मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। उपरी अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे। अचानक ही धन का लाभ मिल सकता हैं। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है। आपको रोजगार के कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन आपके लिए व्यस्त होने वाला हैं। लाभकारी तथा मेलजोल भरे संबंध आप वाणी की सहायता से बना सकेंगे। व्यावसायिक रूप से दिन लाभदायी रहेगा। सामान्य प्रकार के रोग से मुक्ति मिलेगी तथा घरेलू और कायमी रोगों में अपेक्षित सुधार होगा। जिंदगी में आने वाली नई जिम्मेदारियों को आप उत्साह और एकाग्रता के साथ पूरा करेंगे। सोंच-समझकर लिये गये निर्णय आपके आत्म-विश्वास में वृद्धि करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज खाना पकाने की आदतों में रुचि बढ़ेगी। अपने प्रिय को माफ़ करना न भूलें। मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। आज किए गए कार्य में सफलता प्राप्त होने के योग हैं। नौकरी या व्यापार में प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर पाएंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। कोई बड़ी समस्या से निजात मिलेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कोशिश करें कि पॉजिटिव सोचें। अनचाहे सम्बन्धों को ढोना पड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज अकारण किसी चिन्ता के काराण मन व्यथित हो सकता है। काम आपके और आपके परिवार के बीच में दीवार बन कर खड़ा हैं। आंख या दांत संबंधी पीड़ा में राहत का अनुभव होगा। उत्तम भोजन प्राप्त होने के योग हैं। स्वयं की हार से कुछ सबक सीखने की जरूरत है। बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे। परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा। थोड़ी सी हिम्मत करके आप सभी परेशानियों का हल आसानी से ढूंढ पाएंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको कार्य में सफलता और यश-कीर्ति मिलेगी। आज बौद्धिक कार्यों में जुड़ना पड़ेगा, लेकिन वाद विवाद में न उतरें। आज आप संवेदनशील रहेंगे। किसी को राय देने से बचें। किसी को उधार पैसा देने से आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। पैसों के मामलों में आप सोच-समझकर फैसला लें। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। बाहर का कुछ भी खाने-पीने से बचें। कुछ लम्बित कार्यो का शीघ्र ही समाधान होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको माता पिता और घर परिवार वालों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आप अपनी वाणी से किसी को मंत्रमुग्ध कर लाभ ले पाएंगे तथा मेलजोल के संबंध बना सकेंगे। इसके साथ ही कामकाज की टेंशन कम हो सकती है। दैनिक कार्यों में पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। जरूरतमंद को भोजन कराएं, घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी। आपके स्वास्थ्य पर कहीं, किसी चीज का बुरा असर न पड़े। सावधानी बरतें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप पसंदीदा काम निपटाने और शौक पूरे करने के लिए समय निकाल सकते हैं। अगर आप व्यापार के साथ जुडे़ हुए हैं तो उसके विस्तार की योजना बना पाएंगे। शरीर एवं मन से आज आप तरोताजा महसूस करेंगे। उधारी में आप जितना सावधान रहेंगे उतना आपके लिए ठीक रहेगा। आज आपका ध्यान संतान की ओर भी रहेगा। परिवार वालों का हंसी-मजाक घर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा।

आपने Rashifal 30 May 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 30 May 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 30 May 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : ‘वैभव लक्ष्मी पूजा’ में महिलाएं करें ये 5 काम, माँ के आशीर्वाद से हर मुराद होगी पूरी

Back to top button