राशिफल

Rashifal 28 May: आज का दिन इन 5 राशियों के लिए रहेगा लकी, बिजनेस बढ़ाने के मौके मिलेंगे, पढ़ें

हम आपको गुरुवार 28 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 28 May 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज सामने आने वाले अवसरों पर निगाह रखें। इससे आपकी पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। आप एक से अधिक कार्यों में शामिल होंगे और समय की कमी भी महसूस कर सकते हैं। आपको कारोबार में सफलता मिलेगी। वित्तीय स्थिति में सुधार होना तय है और आपको आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता हैं। आस-पास कुछ पॉजिटिव बदलाव आपकी जिंदगी को बेहतर बना सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। आपकी सेहत बिगड़ सकती है और आप खुद को विपरीत परिस्थितियों में पा सकते हैं। अपने करीबी सहयोगियों के साथ विवाद होने की संभावना आपको चिंतित कर सकती हैं। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आप खुद को शांत बनाये रखने की कोशिश करेंगे। किसी जरूरी काम में परिवार वालों की मदद मिलेगी। आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। सत्ता के प्रति सुख की प्राप्ति होगी। आपको अपने करियर की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए नए संपर्क और दोस्त बनाने होंगे। नए व्यवसाय के अवसर आपके लिए तैयार हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो आपके दिल के बहुत करीब हैं। रिश्तों के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर ही फैसले लें। आज आपको आकस्मिक समस्या का सामना भी करना पड सकता है। आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आपको कुछ बातों में सावधानी रखनी पड़ सकती है। किसी भी मामले में अपने आप को पूरी तरह शामिल करने से पहले विचार करें। काम मे मन नहीं लगने से परेशान भी रहेंगे। व्यवसायियों को लाभ और प्रसिद्धि मिलेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा और आप स्वस्थ बातचीत का आनंद लेंगे। घरेलू स्तर पर किया गया बदलाव सबको पसंद आने की उम्मीद है। ये दिन आने वाले लंबे समय तक याद रहने वाला है, क्योंकि आपकी दोस्ती के बंधन और मजबूत हो जाएंगे। लंबे समय से रुका हुआ काम आज पूरा होगा, जिससे आपकी खुशियों में थोड़ा इजाफा होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

घर परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान रहेगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों में भारी धन लाभ मिलने वाला है। प्रेमपूर्ण संपर्क यदि कोई हो, तो यह एक बुरा मोड़ ले सकता है। आप बदनामी और अपमान का शिकार हो सकते हैं। करियर के मामले में आप अपने दिल की सुनें। अपने आप को मजबूत रखें, कुछ अप्रत्याशित परिस्थितियां आपके सामने आ सकती हैं। व्यक्तिगत बदलावों पर विचार किया जाना चाहिए।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

तुला राशि वाले आज जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। पेशेवर या शैक्षणिक मोर्च पर यदि अब भी आप गंभीर नहीं हुए तो आने वाले समय में आपको और हानी उठानी पड़ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है, फलस्वरूप कामों को सही ढंग से करने में आप स्वयं को थका हुआ महसूस कर सकते हैं। परिवारिक जीवन सुखमय व्यतीत करेंगे। अपनी निर्णय लेने की क्षमताओं पर ध्यान दें और अपनी स्वाभाविक वृत्ति पर भरोसा करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

किसी भरोसेमंद व्यक्ति से आज मन की बात साझा कर सकते हैं। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने और खुद का नाम बनाने के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा और परिवार में शादी या संतान के जन्म संबंधित शुभ घटनाएं घटित हो सकती हैं। परेशानियाें का समाधान आसानी से मिलने की संभावना है। समाज में आपको सम्‍मानित किए जाने के योग हैं। कहीं से शुभ समाचार भी मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज कार्यक्षेत्र में हर तरह की चुनौतियों का सामना करने में आप सक्षम रहेंगे। गाय को रोटी खिलाएं, आपके प्रेम-संबंधों में मधुरता आयेगी। आप कार्यस्थल पर अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। बच्चे अच्छी प्रगति करेंगे और आप एक सुखद जीवन का आनंद लेंगे। जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ होगा। आज आपका चित्त प्रसन्न रहेगा, प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी, उन्नतिदायक दिन है। प्यार करने वाले जोड़ों के लिए एक बहुत ही खास दिन है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आर्थिक उन्नति की योजना बनेगी। आज आपके काम में कुछ नये लोग जुड़ सकते हैं। जीवनसाथी से मतभेद उत्पन्न होने के संकेत लगातार मिल रहे हैं, अतः स्वयं को शांत रखें और उनके साथ कुछ समय व्यतीत करें। घर के साजो-सामान पर व्यय हो सकता हैं। किसी बड़े काम को करने की तीव्र इच्छा जागृत होगी। स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। महिलाओं के लिए आज का दिन शानदार है। दांपत्‍य जीवन में खुशहाली आएगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको अपने जीवन में बड़े बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। समाज में आय के स्त्रोत प्राप्त होंगे। उच्च अधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें। आर्थिक मामलों में थोड़ा संभल कर चलें। आपका पूरा दिन मंगलमय बीतेगा, मेहनत के अनुपात में शुभ लाभ अवश्य प्राप्त होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। जरूरत से अधिक खर्च परेशानियां पैदा कर देगा। मान सम्मान का अनुभव बना रहेगा। धन में हानि होने की संभावना हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

मीन राशि के जातक आज नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आपको आज अपने रिश्तेदारों से लाभ हो सकता है। आज आप व्यावसायिक रुप से कार्यों में तेजी महसूस कर सकते हैं इसके साथ आपको लक्ष्य प्राप्त करने की चिंता सता सकती है। आपके पिता आपको सहयोग करेंगे, लेकिन आपको अपनी माता की सेहत की तरफ ध्यान देना पड़ेगा। किसी भी काम को करने से पहले सोचसमझकर फैसला करें। धन के मामले में अभी कोई अहम निर्णय लेने का समय नहीं है।

आपने Rashifal 28 May 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 28 May 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 28 May 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : हथेली पर इन चिन्हों का होना माना जाता है शुभ, बेहद ही किस्मत वाले होते हैं ऐसी रेखा वाले लोग

Back to top button