बॉलीवुड

46 की उम्र में अर्जुन के बच्चे की मां बनना चाहती हैं मलाइका, खुद किया खुलासा

बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियो में से एक मलाइका (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर(Arjun Kapoor)  अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। जी हां, बीते कई सालों से एक दूसरे को डेट करने वाले मलाइका और अर्जुन कपूर अब अपने रिश्ते पर खुलकर बोलने लगे हैं। पिछले साल अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था, जिसके बाद से ही दोनों की शादी की खबरें भी उड़ने लगी, लेकिन फिलहाल इसका कोई इरादा नहीं है। बता दें कि दोनों ही अपने अफेयर को लेकर बहुत ही ज्यादा चर्चा में रहते हैं और एक दूसरे से प्यार का इजहार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी खूबसूरती के अलावा बेबाक बयानों के लिए भी जानी जाती हैं। वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बहुत ही ज्यादा चर्चा में रहती हैं, लेकिन वे कभी भी कुछ छिपाने की कोशिश नहीं करती हैं। यही वजह है कि अब वे अर्जुन कपूर के साथ अपना फ्यूचर भी मीडिया के साथ शेयर करने लगी हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने मीडिया से बातचीत में अर्जुन के साथ फैमिली प्लानिंग का भी जिक्र किया।

अर्जुन के साथ फैमिली प्लान करना चाहती हैं मलाइका अरोड़ा

हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें अर्जुन कपूर के साथ फैमिली प्लान करने में कोई हर्ज नहीं है, बल्कि वे चाहती हैं कि उन दोनों का एक बेबी हो। कुल मिलाकर, 46 की उम्र में मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के बच्चे की मां बनना चाहती हैं। बता दें कि मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को लेकर काफी ज्यादा सीरियस हैं और उनके साथ अपना फ्यूचर देख रही हैं। याद दिला दें कि उनका एक बेटा है, जिसकी परवरिश वे बहुत अच्छे तरीके से करती हैं।

शादी पर मलाइका अरोड़ा ने खुलकर की बात

अब जब दोनों का रिश्ता जगजाहिर हो ही गया है, तो लाजमी है कि उनके फैंस उनकी शादी की उम्मीद भी कर रहे हैं। इसी सिलसिले में मलाइका अरोड़ा से जब भी शादी के बारे में पूछा जाता है, तो वे खुलकर बोलती हुई नजर आती हैं। उन्होंने बताया कि हम एक समय में सिर्फ एक ही कदम अपने रिश्ते में बढ़ रहे हैं और भविष्य का जो फैसला होगा, दोनों मिलकर लेंगे। इससे पहले मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ शादी करने की ख्वाहिश जगजाहिर कर चुकी हैं।

सीक्रेट शादी नहीं करुंगा- अर्जुन कपूर

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर से जब शादी पर सवाल किया जाता है, तो वे अक्सर एक जैसा ही जवाब देते हुए नजर आते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने कहा था कि वे जब भी शादी करेंगे, तो सबको बता कर करेंगे, क्योंकि वे सीक्रेट वेडिंग नहीं करना चाहते हैं। इसके अलावा उन्होंने आगे ये भी कहा था कि वे मलाइका के साथ काफी ज्यादा खुश हैं। हालांकि, सूत्रों की माने तो मलाइका अरोड़ा को अभी अर्जुन की फैमिली पूरी तरह से स्वीकार नहीं कर पाई है, जिसकी वजह से शादी में देरी हो रही है।

Back to top button