दिलचस्पविशेष

निक जोनस से पहले प्रियंका चोपड़ा ने की थी इस शख्स से शादी, फोटो शेयर करके दिया सबूत

बॉलीवुड सितारों के प्रति उनके फैंस की दीवानगी देखते ही बनती है। कई फैंस तो ऐसे भी हैं, जो अपने फेवरेट स्टार के लिए सारी हदों को भी पार कर जाने से पीछे नहीं हटते हैं। मगर क्या आपने कभी किसी ऐसे फैन को देखा है, जिसने अपने फेवरेट स्टार से शादी भी कर ली है? यदि आपने अभी तक किसी ऐसे फैन के बारे में नहीं सुना है तो प्रियंका चोपड़ा के ऐसे जबरा फैन के बारे में आपको जानना चाहिए जो यह बता रहा है कि उसने वर्ष 2014 में ही प्रियंका चोपड़ा से शादी रचा ली थी। जी हां, उसने इसकी एक तस्वीर भी बाकायदा सोशल मीडिया में शेयर कर दी है।

इसने कही शादी की बात

Brandon Schuster नामक एक शख्स की ओर से दरअसल प्रियंका चोपड़ा के बारे में एक ट्वीट किया गया है। इस ट्वीट में उसने प्रियंका चोपड़ा से शादी करने की बात लिखी है। Brandon के इस पोस्ट को अमेरिकी अभिनेत्री Chrissy Teigen की ओर से ट्विटर पर शेयर किया गया है, जिसके बाद से हर कोई हैरान रह गया है।

ये लिखा है ट्वीट में

अपने इस ट्वीट में Brandon ने लिखा है कि वर्ष 2014 में ही मैंने बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से शादी रचा ली थी। ट्वीट में इसने लिखा है कि तांपा में एक इवेंट हुआ था, जहां मैंने प्रियंका चोपड़ा का अभिनंदन करने के लिए दो फूलों की माला उन्हें पहनाई थी। अपने इस ट्वीट में Brandon ने यह भी लिखा है कि उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि भारतीय सभ्यता में इसे शादी का प्रतीक माना जाता है। भारतीय मीडिया में तो इसके बाद पूरी तरीके से हड़कंप मच गया था। अगले दिन वह कई एक्सक्लूसिव इंटरव्यू इसे लेकर दे रहा था।

तस्वीर भी की पोस्ट

अपने इस ट्वीट के साथ Brandon की ओर से प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर को भी पोस्ट किया गया है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा के गले में फूलों का हार पड़ा हुआ है। वे मुस्कुरा रही हैं और Brandon से बात कर रही हैं। कुछ लोग जो वहां खड़े होकर देख रहे हैं, वे भी मुस्कुरा रहे हैं।

निक से हुई थी शादी

प्रियंका चोपड़ा ने वर्ष 2018 में निक जोनास से शादी कर ली थी। इस शाही शादी की चर्चा दुनियाभर में हुई थी। शादी के लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें दुनियाभर की कई बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया था। वैसे, निक जोनास से शादी करने को लेकर प्रियंका चोपड़ा पर बहुत से लोगों की ओर से सवाल भी उठाए गए थे कि उन्होंने आखिर अपने से इतनी कम उम्र के लड़के से शादी क्यों की। फिर भी प्रियंका चोपड़ा ने कभी भी इस उलाहना की परवाह नहीं की। आज प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास एक-दूसरे के साथ प्रेमपूर्वक अपनी जिंदगी बिता रहे हैं। किसी भी समारोह में इन दोनों को साथ में एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है।

पढ़ें अपने देश के लिए प्रियंका ने अमेरिका से की मदद, भावुक होकर मोदी जी ने इस तरह से किया शुक्रिया

Back to top button