समाचार

अपने देश के लिए प्रियंका ने अमेरिका से की मदद, भावुक होकर मोदी जी ने इस तरह से किया शुक्रिया

इस समय कोरोना वायरस के रूप में पूरे विश्व के सामने एक बड़ा संकट है। इस महामारी ने दुनिया भर में हजारों लोगों की जान ले ली है। कोरोना को खत्म करने के लिए किसी भी प्रकार की दवाई उपलब्ध नहीं है। दवा की अनुपलब्धता इस बीमारी के संकट को और बढ़ा रही है। लेकिन हर देश अपने अपने स्तर पर इस बीमारी से लड़ रहे हैं। भारत ने भी लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे कारगर कदम उठाए हैं। इसके अलावा वायरस से लड़ने के लिए लोगों से आर्थिक मदद की भी अपील की गई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इसके लिए पीएम केयर्स फंड का गठन किया है। और लोगों से अपील की है कि, वे इस फंड में आर्थिक मदद दें।

आर्थिक मदद के लिए कई लोग सामने आए हैं। इसी बीच पीएम की एक अपील पर  बॉलीवुड के भी कई सितारों ने बढ़ चढ़कर पीएम केयर्स फंड में आर्थिक मदद दी है। बॉलीवुड की देशी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने भी पीएम केयर्स फंड में मदद की । बता दें प्रियंका चोपड़ा अक्सर सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेती हैं। इससे पहले भी उन्होंने कई तरह की सामाजिक सहायता की है। कोरोना महामारी के दौर में भी प्रियंका ने न सिर्फ पीएम केयर्स फंड में दान दिया है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कई संस्थाओं में मदद की है।प्रियंका की इस मदद के लिए पीएम मोदी ने ट्वीट कर धन्यवाद  दिया है, तो आइये जानते हैं, उन्होंने क्या कहा।

प्रियंका चोपड़ा के पीएम केयर्स फंड में दान देने को लेकर कहा – ‘चाहे वो कोई व्यक्ति हो, या संस्थान हो,मेहनती पेशेवर हो या प्रख्यात व्यक्ति, हर कोई स्वस्थ भारत के लिए साथ आ रहा है।  PM Cares में दान करने के लिए आप सब का धन्यवाद’

ES.

पीएम के इस ट्वीट के बाद प्रियंका ने भी अपना जवाब दिया, देशी गर्ल ने लिखा – धन्यवाद श्री नरेंद्र मोदी। हम सब साथ हैं। उन सभी लोगों का भी बहुत धन्यवाद, जिन्होंने इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर अपना योगदान दिया है।

इससे पहले प्रियंका ने कहा था कि – इस समय बहुत ऐसे लोग हैं, जिन्हें मदद की जरूरत है। उन्होंने कहा था- मेरे पति निक और मैं ऐसे संस्थान को दान देना चाहते हैं, जो गरीबों की मदद कर रहे हों, डॉक्टर्स की मदद कर रहे हों, बच्चों को खाना खिला रहे हों और ऐसे लोग जो फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को सपोर्ट कर रहे हों। प्रियंका ने कहा था- उन सभी लोगों का आपका समर्थन चाहिए। और मैं गुजारिश करती हूँ, आप भी दान दें। आगे उन्होंने कहा- कोई भी एमाउंट छोटा नहीं होता, अगर हम एक छोटा सा हिस्सा भी दान करते हैं, तो हम कुछ अलग कर सकते हैं।

पीएम केयर्स फंड के अलावा प्रियंका ने महिलाओं के लिए भी हाथ आगे बढ़ाए हैं। उन्होंने इसकी जानकारी अपने इंस्टा एकाउंट से दी है। उन्होंने लिखा – हम इस संकट के दौरान भी लड़ने वाली महिलाों के साथ हैं। और महिलाओं के लिए 1 लाख डॉलर डोनेट कर रहे हैं। प्रियंका ने लोगों से अपील की है कि अगर आप किसी ऐसी महिला को जानते हैं, तो सामने लेकर आइये। उनकी कहानी शेयर कीजिए, वो कोई छोटा बिजनेस करती हैं या बड़ा। इस माहौल में हम सभी के साथ हैं।

Back to top button