बॉलीवुड

अपनी मौत को लेकर 3 साल पहले ऐसी बात बोल गए थे ऋषि कपूर, अब वायरल हो रहा ट्वीट

ऋषि कपूर ने विनोद खन्ना के निधन के समय अपनी मौत को लेकर भी ये बात कह दी थी जो अब लोगों के बीच वायरल हो रही है

ऋषि कपूर 30 अप्रैल को इस दुनिया से हमेशा के लिए अलविदा कह गए और अभी तक लोगों को उनके जाने का यकीन नहीं हो रहा है। ऋषि कपूर अपनी एक्टिंग के लिए तो काफी पसंद किए जाते थे साथ ही अपनी बेबाकी के लिए भी वो काफी चर्चा में रहते थे। बीते कुछ सालों में ऋषि कपूर अपने ट्वीट्स को लेकर भी काफी सुर्खियों में थे। उनकी कही पुरानी बातें अब एक बार फिर लोगों के बीच वायरल हो रही है। इसमें एक ट्वीट वो भी है जो उन्होने विनोद खन्ना के निधन के समय किया था। उनके निधन के समय ऋषि कपूर कुछ लोगों से काफी नाराज थे और उन्होंने ट्वीट के जरिए उन पर सवाल उठाए थे।

वायरल हो रहा ऋषि कपूर का ट्वीट

दरअसल ऋषि कपूर और विनोद खन्ना ने फिल्म चांदनी और अमर एकबर एंथोनी जैसी फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा वो उन्हें बड़े भाई की तरह मानते थे। जब विनोद खन्ना का निधन हुआ तो उनके अंतिम संस्कार में बहुत ही कम लोग पहुंचे। यहां तक की नए जेनरेशन का कोई भी एक्टर उनके अंतिम संस्कार पर नहीं पहुंचा था। इस पर ऋषि कपूर ने बहुत नाराजगी जताई थी। उनके इसी गुस्से वाला ट्वीट एक बार फिर फैंस के बीच वायरल हो रहा है जहां उन्होंने अपने मरने की बात भी कह दी थी।


ऋषि कपूर ने ट्वीट किया था, शर्मनाक! नए जेनरेशन का एक भी एक्टर विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ। यहां तक कि वो लोग भी नहीं पहुंचे जो उनके साथ काम कर चुके हैं। आप लोगों को कम से कम इज्जत करना तो सीख ही लेना चाहिए।


ऋषि सिर्फ यहीं नहीं रुके थे। उन्होंने ट्वीट कर ये भी लिखा था कि ऐसा क्यों? जब मैं मरुं, तो मुझे भी अपनी मौत के लिए तैयार रहना चाहिए। कोई मुझे कंधा नहीं दोगा। मौजूदा स्टार्स से मैं बहुत ज्यादा नाराज हूं। अब जब ऋषि कपूर वाकई हमारे बीच नहीं है तो उनका ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। ऋषि कपूर का निधन ऐसे समय में हुआ जब देश में लॉकडाउन चल रहा है। इसी के चलते बहुत कम ही लोग उनके अंतिम संस्कार में पहुंच पाए। महज 25 लोगों के बीच ऋषि का अंतिम संस्कार हुआ।

हमेशा के लिए अलविदा कह गए ऋषि

हिंदी सिनेमा को ऋषि के जाने से बहुत नुकसान हुआ है। ऋषि सिर्फ अपने जमाने के ही बेहतरीन कलाकार नहीं थे बल्कि नए जमाने में भी उन्होंने कई तरह के किरदार निभाए। पिता के रोल में भी उन्हें काफी पसंद किया गया। एक चॉकलेटी ब्वॉय की इमेज के बाद ऋषि ने कई तरह के रोल निभाए और खुद को एक टैलेंटेड एक्टर साबित किया और कपूर खानदान का नाम आगे बढ़ाया।

ऋषि की मरने से पहले कई दिली ख्वाहिशें थीं जो पूरी नहीं हो पाई। ऋषि पाकिस्तान में अपने पुश्तैनी घर को एक आखिरी बार देखना चाहते थे। इतना ही नहीं उनकी ये इच्छा भी थी की रनबीर शादी कर लें और उन्हें जल्दी से दादा बना दें। ऋषि अपने परिवार के बहुत करीब थे और पूरा कपूर खानदान एक साथ मिलकर सारे त्यौहार मनाता था। ऋषि को अंतिम विदाई भी पूरे कपूर खानदान ने एक साथ मिलकर दी थी।

Back to top button