बॉलीवुड

अपनी ही फिल्मों के डायरेक्टर पर दिल हार बैठीं बॉलीवुड की ये मशहूर अभिनेत्रियां, बना लिया हमसफर

ऐसी कई जोड़ियां बॉलीवुड में मौजूद हैं, जो निजी जिंदगी में भी बिल्कुल उसी तरीके से हैं, जैसे कि वे फिल्मों में नजर आती हैं। बहुत सी अभिनेत्रियों को आप जानते होंगे जिन्होंने अभिनेताओं से शादी की है, लेकिन यहां हम आपको बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपनी ही फिल्म के निर्देशकों के साथ शादी की है।

1. उदिता गोस्वामी

लंबे समय से फिल्म अभिनेत्री उदिता गोस्वामी फिल्मों से दूर नजर आ रही हैं। अक्सर, पाप और जहर जैसी फिल्मों में उन्होंने काम किया है। बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक मोहित सूरी के साथ उदिता गोस्वामी ने शादी कर ली। एक-दूसरे को दोनों ने करीब नौ वर्षों तक डेट किया था। इसके बाद वर्ष 2013 में उदिता गोस्वामी और मोहित की शादी हो गई थी।

2. रानी मुखर्जी

बॉलीवुड की सबसे दिग्गज अभिनेत्रियों में रानी मुखर्जी की भी गिनती होती है। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक एवं यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा से रानी मुखर्जी ने विवाह रचा लिया था। बताया जाता है कि रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद वर्ष 2014 में इन लोगों ने चुपचाप शादी कर ली थी। दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर खुलासा नहीं किया था।

3. श्रीदेवी

बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी अपने जमाने की सबसे मशहूर और दिग्गज अभिनेत्रियों में शुमार रही हैं। बॉलीवुड के बेहद मशहूर फिल्म निर्देशक बोनी कपूर से उन्होंने शादी कर ली थी। सभी जानते हैं कि बोनी कपूर श्रीदेवी को कितना प्यार करते थे। बताया जाता है कि श्रीदेवी से शादी करने के लिए ही अपनी पहली पत्नी को बोनी कपूर ने तलाक दे दिया था। इसके कुछ समय के बाद उन्होंने श्रीदेवी से विवाह कर लिया था।

4. सोनाली बेंद्रे

बॉलीवुड की मशहूर फिल्म अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने भी मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक गोल्डी बहल से विवाह किया है। वर्ष 1994 में फिल्म नाराज के सेट पर इन दोनों की पहली बार मुलाकात हुई थी। ऐसा कहा जाता है कि गोल्डी बहल की बहन ने इन दोनों की मुलाकात करवाई थी।

5. सोनी राजदान

सोनी राजदान बॉलीवुड की मशहूर फिल्म अभिनेत्री रही हैं। वे बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की मां हैं। उन्होंने भी लोकप्रिय फिल्म निर्देशक महेश भट्ट से शादी रचाई थी। सोनी राजदान से महेश भट्ट ने दूसरी शादी की थी। वर्ष 1986 में सोनी राजदान से महेश भट्ट का विवाह हुआ था।

6. कल्कि केकलां

बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री कल्कि केकलां ने भी फिल्म निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप के साथ वर्ष 2011 में शादी कर ली थी। फिल्म ‘देव डी’ की शूटिंग के दौरान कल्कि और अनुराग कश्यप के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। इसी फिल्म से कल्कि ने डेब्यू किया था। अनुराग पहले से ही शादीशुदा थे। फिर भी उन्होंने कल्कि से शादी करने के लिए अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था। वैसे, अनुराग और कल्कि का रिश्ता भी ज्यादा नहीं चला और वर्ष 2015 में दोनों ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया था।

पढ़ें TikTok पर फेमस हुई BJP की सोनाली फोगाट, अपनी अदाओं से लोगो को बनाया दीवाना, देखे विडियो

Back to top button