बॉलीवुड

कोरोना के बीच देसी गर्ल को सता रही है बच्चों की चिंता, विडियो जारी कर किया ये बड़ा एलान

प्रियंका चोपड़ा की पहचान बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से रही है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी लाजवाब एक्टिंग और अपनी अदा के दम पर बॉलीवुड में ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी एक खास पहचान बना ली है। प्रियंका चोपड़ा ने जिस तरीके से फिल्मों की दुनिया में नाम कमाया है, वह बाकी अभिनेत्रियों के लिए एवं संघर्ष कर रही बाकी लड़कियों के लिए भी किसी प्रेरणा से कम नहीं है। बॉलीवुड में अपने काम के अलावा प्रियंका चोपड़ा कई तरह के सामाजिक कार्यों में भी संलिप्त रही हैं। उन्होंने चैरिटी में भी बहुत योगदान दिया है। इस वक्त जब पूरा विश्व कोरोना वायरस का सामना कर रहा है, तो इस दौरान भी प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजिलिस में एक इसी तरह की पहल करते हुए बच्चों को हेडफोन देने का कदम उठाया है।

कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ने की वजह से दुनिया के अधिकतर देशों में इस वक्त लॉकडाउन लगा हुआ है। लॉकडाउन के कारण हर तरह की गतिविधि इस वक्त पूरी तरह से ठप पड़ गई है। सभी जगहों पर इस वक्त स्कूल, कॉलेज भी बंद चल रहे हैं। ऐसे में बच्चों को स्कूल जाने का अवसर नहीं मिल पा रहा है और उनकी पढ़ाई बाधित हुई है। इस बीच अधिकतर स्कूलों की ओर से अब ऑनलाइन क्लासेज की शुरुआत कर दी गई है। यही वजह है कि प्रियंका चोपड़ा ने ऐसे में बच्चों को हेडफोन देकर उनकी मदद करने का निर्णय लिया है।

जारी किया वीडियो

 

View this post on Instagram

 

Education and empowering youth is so important to me, so @JBLaudio and I teamed up to help Los Angeles kids adjust to their new classroom environment. #JBLAmbassador

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

सोशल मीडिया में प्रियंका चोपड़ा की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है। इसमें प्रियंका चोपड़ा यह कहते हुए नजर आ रही हैं कि जब पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रही है तो संकट की इस घड़ी में हर किसी को एकजुट हो जाने की आवश्यकता है। शिक्षा इस वक्त अहम भूमिका निभा सकती है। साथ में नौजवानों के भी सशक्तीकरण की इस वक्त बड़ी आवश्यकता है। कोरोना संकट में इस वक्त बच्चों के लिए ऑनलाइन क्लासेज ही सबसे उत्तम जरिया है शिक्षा प्राप्त करने का। ऐसे में जो बच्चे वर्चुअल क्लासेस ले रहे हैं, उनकी मदद के लिए JBL के साथ मिलकर मैंने एक कदम उठाने का निर्णय लिया है। इन बच्चों को मैं हेडफोंस देने जा रही हूं।

इसके अलावा भी प्रियंका चोपड़ा ने एक और घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि कोरोना के खिलाफ जंग में जो महिलाएं इस वक्त महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, वे इस तरह की चार महिलाओं को आर्थिक तौर पर मदद करने वाली हैं। लोगों से उन्होंने ऐसी वुमन वॉरियर्स को नॉमिनेट करने के लिए भी कह दिया है। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा UNICEF की एक सदस्य भी हैं। लंबे समय से कोरोना वायरस को लेकर वे जागरूकता अभियान चला रही हैं। इसके अलावा भी प्रियंका चोपड़ा को उन लोगों की मदद करते हुए पिछले काफी समय से देखा जा रहा है जो लोग मुश्किल के दौर में फंसे हुए हैं या संकट की घड़ी में खुद को असहाय पा रहे हैं।

कोरोना के खिलाफ जंग में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ सोशल मीडिया में बेहद एक्टिव नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया में संदेश जारी करके लोगों को वे जागरूक कर रही हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया में एक वीडियो जारी करके नमस्ते के महत्व से भी लोगों को अवगत कराया है। प्रियंका के कदमों की सोशल मीडिया में जमकर सराहना भी उनके फैंस कर रहे हैं।

पढ़ें पीएम मोदी के शुक्रिया ट्वीट पर प्रियंका चोपड़ा ने दिया जवाब, कहा- ‘हम मिलकर मजबूती से…’

Back to top button